BOKARO

रीहीटिंग फर्नेस कैम्पेन लाइफ बढ़ाने पर LEO कार्यशाला का आयोजन

रीहीटिंग फर्नेस कैम्पेन लाइफ बढ़ाने पर LEO कार्यशाला का आयोजन

बोकारो।रीहीटिंग फर्नेस कैम्पेन लाइफ को बढ़ाने तथा फर्नेस में स्केल फॉर्मेशन (Scale Formation) को कम करने के महत्वपूर्ण विषय पर बोकारो स्टील प्लांट के  एचआर-एलएंडडी (HR-L&D) विभाग एवं हॉट स्ट्रिप मिल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एलईओ (LEO - Learning, Excellence & Optimization) कार्यशाला का आयोजन 18 नवम्बर किया गया. इस कार्यक्रम में सेल (SAIL) की विभिन्न इकाइयों के साथ-साथ अन्य स्टील प्लांट तथा औद्योगिक साझेदार संगठनों से आए इंजीनियरों, मेंटेनेंस प्रोफेशनल्स एवं फर्नेस विशेषज्ञों ने सक्रिय भागीदारी की. कार्यशाला में सेल की  भिलाई, राउरकेला, बोकारो, इस्को बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट,आरडीसीआईएस (RDCIS)सहित जेएसडब्ल्यू विजयनगर वर्क्स तथा जिंदल स्टील प्लांट,ओडिशा एवं औद्योगिक साझेदार जैसे डेनिएली इंडिया (DANIELI INDIA), फाइव्स स्टीन इंडिया (FIVES STEIN INDIA),के…
Read More
बीएसएल के मन्नान अली ने राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

बीएसएल के मन्नान अली ने राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

बोकारो ।स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में इंजीनियरिंग एसोसिएट के रूप में कार्यरत श्री मन्नान अली ने 35वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैम्पियनशिप 2025–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंक्लाइन बेंच प्रेस प्रतियोगिता (95 किलोग्राम वर्ग) में रजत पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. यह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भारतीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में सिक्किम स्ट्रेंथलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा 10 से 13 नवंबर, 2025 तक पलजोर स्टेडियम, गंगटोक (सिक्किम) में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से अनेक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच श्री अली ने अपने उत्कृष्ट कौशल, तकनीक, शक्ति, अनुशासन और खेल-भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया. बीएसएल शीर्ष प्रबंधन ने उनकी…
Read More
डिजिटलीकरण के माध्यम से पर्यावरण स्थिरता की ओर बोकारो स्टील प्लांट का एक और कदम

डिजिटलीकरण के माध्यम से पर्यावरण स्थिरता की ओर बोकारो स्टील प्लांट का एक और कदम

बोकारो। स्टील प्लांट (BSL) द्वारा पर्यावरण स्थिरता (Environment Sustainability) की पहल के अंतर्गत ऑनलाइन उत्सर्जन निगरानी प्रणाली पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का शुभारंभ आज  पर्यावरण संरक्षण एवं स्थिरता विभाग के कॉन्फ़्रेंस हॉल में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों से 30 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. उल्लेखनीय है कि बीएसएल ने पर्यावरणीय मापदंडों की निगरानी हेतु तीन-स्तरीय रणनीति अपनाई है. बोकारो स्टील प्लांट के पर्यावरण संरक्षण एवं स्थिरता विभाग की पूर्ण-विकसित प्रयोगशाला द्वारा संयंत्र एवं टाउनशिप में हवा, पानी तथा स्टैक उत्सर्जन के विभिन्न मापदंडों के नमूने लेकर मानक प्रक्रियाओं के अनुसार उनका विश्लेषण किया जाता है. इसके अतिरिक्त, बीएसएल ने थर्ड पार्टी…
Read More
बीएसएल के एसीवीएस विभाग में हिंदी कार्यशाला का किया आयोजन

बीएसएल के एसीवीएस विभाग में हिंदी कार्यशाला का किया आयोजन

बोकारो । इस्पात संयंत्र के राजभाषा विभाग के द्वारा ए सी वी एस  विभाग में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में  राजीव सिंह, महा प्रबंधक ( ए सी वी एस) के साथ विभाग के वरीय अधिशासी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे. मुख्य अतिथि राजीव सिंह के द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रयोग के प्रगति पर प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए भविष्य में भी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग करने पर बल दिया गया. ए सी वी एस विभाग के उप प्रबंधक श्री मनोज कुमार दास ने  कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया.कार्यक्रम का सञ्चालन राजभाषा विभाग के अधिकारी …
Read More
बीएसएल द्वारा झारखंड के रजत जयंती दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन

बीएसएल द्वारा झारखंड के रजत जयंती दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन

बोकारो। झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को बोकारो स्टील प्लांट की अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस)  विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन)  सी. आर. मिश्रा, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बी. बी. करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन)  कुंदन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल)  लक्ष्मी दास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री बनर्जी ने इस अवसर पर कहा कि वीर बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, संघर्षशीलता और उनके उच्च आदर्श हम सभी को…
Read More
बीएसएल में नेहरू जयंती पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को अर्पित की गई भावपूर्ण श्रद्धा सुमन

बीएसएल में नेहरू जयंती पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को अर्पित की गई भावपूर्ण श्रद्धा सुमन

बोकारो। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री तथा आधुनिक भारत के निर्माण में सार्वजनिक उपक्रमों को “आधुनिक भारत के मंदिर” के रूप में प्रतिष्ठित करने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवम्बर को बोकारो स्टील सिटी में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र की अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन)  सी. आर. मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य)  प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन)  अनूप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बी. बी. करुणामय के साथ मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन)  कुंदन कुमार,…
Read More
बोकारो स्टील प्लांट, राष्ट्र निर्माण और झारखंड की विकास यात्रा का विश्वसनीय संबल

बोकारो स्टील प्लांट, राष्ट्र निर्माण और झारखंड की विकास यात्रा का विश्वसनीय संबल

बोकारो । स्टील प्लांट की कहानी बोकारोवासियों की दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और आकांक्षाओं की कहानी है। लगभग छह दशक पूर्व स्थापित बोकारो स्टील, सार्वजनिक क्षेत्र के चौथे एकीकृत इस्पात संयंत्र के रूप में 1965 में तत्कालीन सोवियत संघ के सहयोग से आकार लेने लगा। 29 जनवरी 1964 को एक लिमिटेड कंपनी के रूप में इसका औपचारिक गठन हुआ और निर्माण कार्य 6 अप्रैल 1968 से आरंभ के साथ इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना ने नई दिशा पाई। आगे चलकर सार्वजनिक क्षेत्र के लौह एवं इस्पात कंपनियों (पुनर्गठन एवं विविध प्रावधान) अधिनियम, 1978 के तहत यह पहले स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)…
Read More
बीएसएल में मनाया गया विश्व गुणवत्ता दिवस, सतत उत्कृष्टता एवं वैश्विक मानकों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश

बीएसएल में मनाया गया विश्व गुणवत्ता दिवस, सतत उत्कृष्टता एवं वैश्विक मानकों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश

बोकारो । इस्पात संयंत्र में 13 नवम्बर 2025 को विश्व गुणवत्ता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर इस्पात भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बीएसएल की अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी ने गुणवत्ता ध्वज फहराया तथा उपस्थित कर्मियों को गुणवत्ता शपथ दिलाई. कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (माइंस)  विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन)  सी. आर. मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ)  अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य)  प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बी. बी. करुणामय, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में महाप्रबंधक (बिज़नेस एक्सेलेंस) श्रीमती अनुपमा तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए विश्व गुणवत्ता दिवस की पृष्ठभूमि, उसके महत्व एवं…
Read More
बीएसएल में सुरक्षा अनुपालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को मिला “सेफ्टी-अवॉर्ड”

बीएसएल में सुरक्षा अनुपालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को मिला “सेफ्टी-अवॉर्ड”

 बोकारो। इस्पात संयंत्र में चल रहे सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सजगता और जिम्मेदारी की भावना को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस अभियान के तहत उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जा रहा है जो कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का उत्कृष्ट रूप से पालन कर अन्य के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।  इसी क्रम में बीएसएल के परियोजना डिवीजन में ‘सेफ्टी अवॉर्ड कार्यक्रम’ का आयोजन परियोजना डिवीजन के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं)  अनीश सेनगुप्ता द्वारा किया गया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ)  बी.…
Read More
बीएसएल में सुरक्षा संस्कृति को सशक्त करने हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन

बीएसएल में सुरक्षा संस्कृति को सशक्त करने हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन

बोकारो । इस्पात संयंत्र  में सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत 12 नवम्बर 2025 को संयंत्र प्लांट प्लाज़ा रोड पर एक विशेष मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया. इस पहल का उद्देश्य कर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करना तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा को कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाना था। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य)  प्रिय रंजन उपस्थित रहे। उन्होंने सभी से सुरक्षित कार्य परिवेश सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ)  बी. के. सरतापे, विभिन्न विभागों के सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी एवं कर्मी, अनुबंधों के अंतर्गत कार्यरत सुरक्षा पर्यवेक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ठेका…
Read More