बीएसएल द्वारा झारखंड के रजत जयंती दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन

Spread the love

बोकारो। झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को बोकारो स्टील प्लांट की अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस)  विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन)  सी. आर. मिश्रा, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बी. बी. करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन)  कुंदन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल)  लक्ष्मी दास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया

मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री बनर्जी ने इस अवसर पर कहा कि वीर बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, संघर्षशीलता और उनके उच्च आदर्श हम सभी को निरंतर आगे बढ़ने, चुनौतियों का डटकर सामना करने और समाज व राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करते रहेंगे. उन्होंने सभी को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *