19
Sep
बोकारो। स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के अंतर्गत निवारक सतर्कता पर चल रहे तीन माह के अभियान के क्रम में ‘टाइप ऑफ पेनल्टी’ विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) के समिति कक्ष में किया गया. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ ज्ञानेश झा ने किया. उन्होंने लघु एवं प्रमुख पेनल्टी, उनकी धाराओं तथा दंडात्मक प्रावधानों के वित्तीय प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की. सत्र का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित विभागीय कार्यवाही (RDA) के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पेनल्टी…
