27
Mar
विलासपुर । हरीश दुहन ने एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। एसईसीएल मुख्यालय आगमन पर निदेशक मण्डल, सीवीओ, विभागाध्यक्षों अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल की सुरक्षा टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सम्मानित किया गया। इससे पहले दुहन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक तकनीकी (संचालन) के पद पर कार्यरत थे। हरीश दुहन कोयला खनन क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपनी स्नातक उपाधि नागपुर विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग में प्राप्त की। दुहन ने वर्ष 1989 में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड…
