मैजिक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत 

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा बेचूबीर मार्ग पर सगहा गांव के पास शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय मंजू देवी पत्नी सोविन्द हरिजन निवासी एकली सरिया अहरौरा की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मंजू देवी अपने भाई 22 वर्षीय छोटू भारती निवासी बरही के साथ अपनी लड़की 15 वर्षीय पिंकी को लेकर बाइक से अपने घर एकली आ रही थी की अहरौरा बैरमपुर रोड पर स्थित भक्सी नदी के आगे सगहा मोड़ के पास अहरौरा की तरफ से बरही जा रही तेज रफ्तार मैजिक ने धक्का मार दिया जिससे तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए जिसमे मंजू देवी को गंभीर छोट आई।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी के एस आई मुनीराम यादव गंभीर रूप से घायल महिला को लेकर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए जहां चिकित्सक ने महिला मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया।

NTPC

वही छोटू एव पिंकी को हल्की चोट आई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया गया है वही मैजिक को कब्जे में लेकर चालक की तालाश की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *