BHADOHI

चकवा चंदेल मंदिर एवं संत रविदास मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

चकवा चंदेल मंदिर एवं संत रविदास मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

भदोही। पर्यटन विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु औराई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चकवा चंदेल मंदिर एवं त्रिलोकपुर, औराई स्थित संत रविदास मंदिर का स्थलीय निरीक्षण माननीय विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, जिलाधिकारी शैलेष कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पर्यटन विकास से संबंधित कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया। दोनों धार्मिक स्थलों को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किए जाने हेतु शासन द्वारा विशेष योजना के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें निम्नलिखित प्रमुख विकास कार्य सम्मिलित हैं:सत्संग हॉल का निर्माण,शौचालय ब्लॉक…
Read More
लैंगिक संवेदनशीलता पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

लैंगिक संवेदनशीलता पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

भदोही।“संकल्पः हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना” के अन्तर्गत विकास खण्ड औराई के माधोसिंह गर्ल्स इण्टर कालेज, माधोसिंह औराई में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ममता सिंह मिशन को आर्डिनेटर ने छात्र-छात्राओं के साथ लिंग भेद कैसे समाज में महिला पुरुष के बीच गैर बराबरी के लिए जिम्मेदार है। यह भी बताया कि यही भेद आगे चलकर महिलाओं पर हिंसा का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि अभी भी समाज में महिलाओं व लड़‌कियों की सुरक्षा एक बड़ा सवाल है।   प्रियंका गुप्ता जेन्डर स्पेशलिस्ट द्वारा बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री…
Read More
डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया संयुक्त निरीक्षण

डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया संयुक्त निरीक्षण

जेपी हॉस्पिटल द्वारा जिला जेल में जांचोपरांत 30 कैदियों को वितरित किया गया नि:शुल्क चश्मा भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेपी हॉस्पिटल, जंगीगंज द्वारा कैदियों का जांचोपरांत उपलब्ध कराए गए 30 नि:शुल्क चश्मों का वितरण डीएम, एसपी ने किया। ये चश्मे उन बंदियों को दिए गए, जिनका नेत्र परीक्षण पूर्व में जेपी हॉस्पिटल, जंगीगंज की टीम द्वारा किया गया था। इस पहल का नेतृत्व जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. रत्नेश पाण्डेय ने किया, उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में बंद…
Read More
जिलाधिकारी ने किया संयुक्त चिकित्सालय परिसर में 100 बेडेड आईपीडी भवन का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया संयुक्त चिकित्सालय परिसर में 100 बेडेड आईपीडी भवन का निरीक्षण

कार्य में तीव्रता लाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कर क्रियाशील करने का डीएम ने दिया निर्देश भदोही । जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन 100 बेडेड अतः रोगी कक्ष (IPD) भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। यह चिकित्सालय जनपद भदोही के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने जनपद भदोही भ्रमण के दौरान जून 2025 में इस आईपीडी भवन…
Read More
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने किया बीडा कार्यालय का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने किया बीडा कार्यालय का औचक निरीक्षण

बीड़ा मास्टर प्लान निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं अधोसंरचना सुधार के दिए निर्देश भदोही /  जिलाधिकारी/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा), शैलेष कुमार ने बीड़ा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अवस्थापना विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों की वस्तुस्थिति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीड़ा के ड्राफ्ट मास्टर प्लान मैप के निर्माण कार्य की समीक्षा की और इस महत्वपूर्ण परियोजना में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान जिले के समग्र औद्योगिक विकास की आधारशिला है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं…
Read More
जिलाधिकारी ने सीएचसी भदोही का किया निरीक्षण,   फील्ड हॉस्पिटल के शीघ्र संचालन का निर्देश

जिलाधिकारी ने सीएचसी भदोही का किया निरीक्षण, फील्ड हॉस्पिटल के शीघ्र संचालन का निर्देश

*चिकित्सालय में गंदगी  और सीढ़ियों पर चिकित्सकीय उपकरणों को बेतरतीब ढंग से रखे जाने पर डीएम ने लगाई कड़ी फटकार,साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश* भदोही/ जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदोही का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा चिकित्सकीय उपकरणों की स्थिति का गहन जायजा लिया साथ ही सीएचसी परिसर में नवनिर्मित 50 सैया फील्ड हॉस्पिटल का भ्रमण कर उसका निरीक्षण किया एवं इसे शीघ्रातिशीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. समीर उपाध्याय के साथ जिलाधिकारी ने पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर…
Read More
सरकारी हैंडपंपों में समरसेबल लगाना दण्डनीय अपराध 

सरकारी हैंडपंपों में समरसेबल लगाना दण्डनीय अपराध 

भदोही। जन सामान्य को सम्यक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु हैंड पंपों की स्थापना की गई है,परंतु कुछ लोग सरकारी हैंड पंप में निजी समरसेबल डालकर जन सामान्य के उपयोग को बाधित कर रहे हैं।  इस सम्बन्ध में प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिन लोगों ने सरकारी हैंडपंपों में निजी समरसेबल पंप लगाए हैं वे तत्काल सरकारी हैंड पंप से अपने निजी समरसेबल पंप हटा ले क्यों कि यह कार्य पूर्णतः अवैध, दंडनीय एवं शासन की नियमावली के विपरीत है। सरकारी हैंडपंप सामुदायिक संसाधन हैं, जिनका उपयोग प्रत्येक नागरिक को समान रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
Read More
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेगा साइकिलिंग अभियान एवं फिटनेस कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेगा साइकिलिंग अभियान एवं फिटनेस कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन

मेगा साइकिलिंग अभियान एवं कार्बन क्रेडिट प्रोत्साहन कार्यक्रम" का एडीएम, सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ* भदोही,/ हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की जयंती  पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत भदोही जनपद में त्रिदिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला का आयोजन जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में खेलों के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के तीसरे व अंतिम दिन  "मेगा साइकिलिंग अभियान एवं कार्बन क्रेडिट प्रोत्साहन कार्यक्रम" का आयोजन किया गया, जो कि जनपद स्तर पर एक व्यापक जनजागरूकता गतिविधि के रूप में सामने…
Read More
औद्यानिक कृषक संगोष्ठी का मंत्री दिनेश प्रताप सिंह   ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

औद्यानिक कृषक संगोष्ठी का मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हवाई मार्ग द्वारा दुबई के मण्डी हेतु एक मैट्रिक टन भिन्डी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* भदोही/ एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय औद्यानिक कृषक संगोष्ठी त्रिसागर फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० होलपुर, कवलापुर, जीटी० रोड, गोपीगंज, भदोही मे मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात, सासंद डॉ विनोद कुमार बिंद, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, उप निदेशक कृषि डॉ अश्वनी सिंह एवं जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्जवलन कर…
Read More
जिला कृषि अधिकारी द्वारा उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का किया गया निरीक्षण

जिला कृषि अधिकारी द्वारा उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का किया गया निरीक्षण

*जनपद में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक है उपलब्ध* भदोही / जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी ईरम द्वारा जनपद भदोही में उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न तथ्य सामने आएःतिवारी बीज भंडार, स्वामी – रतन चन्द तिवारी ,स्टॉक में 07 बोरी एम.ओ.पी. ्पाई गई। स्टॉक रजिस्टर में किसानों की जोत अंकित करने हेतु निर्देश दिया गया। विक्रय दर बोर्ड न लगाए जाने के कारण विक्रेता को नोटिस निर्गत किया गया। दीपक बीज भंडार, औराई,निरीक्षण के समय 556 बोरी यूरिया का स्टॉक प्राप्त हुआ, जो ट्रक से अनलोडिंग की प्रक्रिया में था।…
Read More