06
Jul
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र में रहे भ्रमणशील भदोही । जनपद में मोहर्रम त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा दोपहर में ज्ञानपुर, गोपीगंज,घोषिया, औराई, भदोही कस्बा, अज़ीमुल्ला तिराहा का भ्रमण एवं शाम में कस्बा भदोही लिप्पन व गाजिया तिराहा पहुंचकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद व तहसील स्तर पर ताजिया का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लगभग सभी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकले…
