10
Jul
भदोही । जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी एवं हाकी बालक प्रतियोगिता का आयोजन आज 10 जुलाई 2025 को स्पोर्ट्स स्टेडियम मुसीलाटपुर भदोही में आयोजित किया गया। कबड्डी एवं हाकी प्रतियोगिता में कुल छः, छः टीमों ने प्रतिभाग किया। हाकी प्रतियोगिता का पहला मैच पार्वती पब्लिक स्कूल ज्ञानपुर एवं कंपोजिट विद्यालय अमिलोरी भदोही के मध्य खेला गया जिसमें कंपोजिट विद्यालय एक गोल कर विजई रही। दूसरा मैच उच्च प्राथमिक विद्यालय फ़त्तूपुर भदोही एवं स्टेडियम बी के मध्य खेला गया जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय फ़त्तूपुर दो एक से विजई हुई। तीसरा मैच स्टेडियम ए एवं कंपोजिट विद्यालय के मध्य खेला गया जिसमें…
