11
Mar
बारा ।एनटीपीसी अंता द्वारा अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, काचरी में स्थापित एस्ट्रोनोमी (खगोल विज्ञान) प्रयोगशाला का शुभारम्भ 11 मार्च, 2026 को किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य प्रेरणा महिला मण्डल की अध्यक्षा मनीषा बवेजा ने किया। इस प्रयोगशाला की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की रोमांचक और अद्भुत दुनिया से परिचित कराना है। इस प्रयोगशाला के माध्यम से छात्र-छात्राएँ सौरमंडल, ग्रहों, तारों, नक्षत्रों, आकाशगंगाओं तथा ब्रह्मांड से जुड़े विभिन्न वैज्ञानिक तथ्यों को व्यवहारिक रूप से…
