बार काउंसिल प्रत्याशी डाक्टर विरेंद्र को मथुरा एवं हाथरस में व्यापक जनसमर्थन 

बलिया, फिरोजाबाद सहित पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिल रहा है भारी समर्थन 

NTPC

मथुरा/ हाथरस। बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव (क्रम संख्या 325) ने आज जनपद मथुरा एवं जनपद हाथरस में अधिवक्ताओं से मिलकर व्यापक एवं सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता साथियों से अपने पक्ष में मतदान का विनम्र निवेदन किया तथा उनका स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए डॉ. यादव को जीत का आशीर्वाद प्रदान किया। प्रमुख रूप से सौरभ श्रीवास्तव, मंजू रानी, अभिषेक गौतम, हरिओम शर्मा, विजेंद्र अग्रवाल, गोविंद गोस्वामी, प्रेमपाल, जागेश्वर यादव, जय नारायण, श्याम बाबू, विनोद राजपूत, योगेंद्र, महेंद्र सिंह, नरेश सिंह, हरि सिंह, नेक सिंह यादव, राजेश उपाध्याय, राम सहाय यादव, बी.डी. चंद, भगवान दास, शंकर दयाल, प्रीति शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, संजय यादव, पूजा यादव, शुभम शर्मा, मनोज कुमार, पद्मिनी वर्मा, सीमा, अश्वनी यादव, वीरेश शर्मा, मनोज यादव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हाथरस से विशेष रूप से एस.पी. यादव (प्राचार्य, जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज, हाथरस), मोहम्मद हारुन, दिनेश बंसल, वीरेन तिवारी, रामदास, विकास यादव, एकदत्त गौतम, बालकिशन यादव, धर्मवीर सिंह, नरेंद्र तिवारी, गौतम, लल्लन बाबू एडवोकेट, बृजमोहन राय एडवोकेट, रविंद्र यादव, प्रेम सिंह यादव, विवेक कटरा, संजय तिवारी, ब्रह्मदत्त गौतम, विमल सरस्वत, नरेंद्र सिंह, धर्मवीर यादव तथा उन्नाव से आदरणीय बड़े भाई एडवोकेट रामकुमार यादव जी सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. यादव ने अधिवक्ता हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके अनुभव, सरल स्वभाव एवं सक्रिय नेतृत्व की सराहना करते हुए आगामी चुनाव में पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *