Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12655 Posts
दैवीय आपदा प्रबन्धन जॉच समिति की बैठक आहूत

दैवीय आपदा प्रबन्धन जॉच समिति की बैठक आहूत

समिति का उद्देश्य दैवीय आपदाओं के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करना और आवश्यक सिफारिशें लागू कराना है वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता समिति के सभापति अवनीश कुमार सिंह द्वारा की गयी। समिति सदस्य अंगद कुमार सिंह और पद्म सेन चौधरी, अरुण पाठक भी बैठक में शामिल हुए। समिति द्वारा माननीय पार्षद गण, प्रधान समूहों तथा एनडीआरएफ कर्मियों, राहत मित्रों के बीच आपदा प्रबंधन के बचाव हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें समिति के अध्यक्ष द्वारा…
Read More
एनटीपीसी कुडगी की मिताली महिला समिति ने 90 पुरुष कर्मचारियों को फोल्डेबल गद्दे वितरित किए

एनटीपीसी कुडगी की मिताली महिला समिति ने 90 पुरुष कर्मचारियों को फोल्डेबल गद्दे वितरित किए

विजयपुरा । शुक्रवार को एनटीपीसी कुडगी की मिताली महिला समिति ने अपने कल्याणकारी गतिविधि को जारी रखते हुए 90 पुरुष कर्मचारियों को फोल्डेबल गद्दे वितरित किया। इनमें बागवानी, रखरखाव और विद्युत विभाग के कर्मचारी शामिल थे। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए एक प्राथमिक चिकित्सा सेमिनार भी आयोजित किया गया, जिसमें एक प्रैक्टिकल क्लास शामिल थी, जिसका उद्देश्य उन्हें आपात चिकित्सा स्थितियों से निपटने के बारे में शिक्षा देना था। इस सत्र का संचालन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्दीक ने किया।  कार्यक्रम का उद्घाटन मिताली महिला समिति की अध्यक्ष अंजू झा ने दीप जलाकर किया, उनके साथ मिताली महिला समिति…
Read More
औषधीय पौधों के संवर्धन से असीम संभावनाएं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

औषधीय पौधों के संवर्धन से असीम संभावनाएं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास मरकाम के  पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल        रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष विकास मरकाम के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री मरकाम को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।         मुख्यमंत्री श्री साय ने पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय…
Read More
संवाद और समाधान का सेतु : सुशासन तिहार

संवाद और समाधान का सेतु : सुशासन तिहार

 नसीम अहमद खान, उप संचालक, जनसंपर्क मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चल रहा सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक तीन चरणों में आयोजित यह अभियान पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिसका उद्देश्य शासन को जन-केंद्रित बनाना, जन सरोकार, जन विश्वास को मजबूत करना और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करना है। पहले चरण में जनता जनार्दन से उनकी समस्याओं और मांगों के संबंध में 8…
Read More
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

*निर्माणाधीन ओवरब्रिज और सड़क का लिया जायजा, निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता की ली जानकारी*  *विशाखापट्टनम बंदरगाह तक जाने वाली राज्य के हित में यह अहम परियोजना, आर्थिक गलियारे के रूप में छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए महत्वाकांक्षी सड़क - अरुण साव*  रायपुर. / उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर से कांकेर जाते समय अभनपुर में निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभनपुर में ओवरब्रिज निर्माण की प्रगति का अवलोकन किया। श्री साव ने वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से ओवरब्रिज निर्माण में उपयोग…
Read More
स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पोर्टल से आनलाइन नवीनीकरण सुविधा का किया शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पोर्टल से आनलाइन नवीनीकरण सुविधा का किया शुभारंभ

*अब फार्मासिस्ट अपने पंजीयन का भी कर सकेंगे ऑनलाइन नवीनीकरण, राज्य के 35 हजार से अधिक फार्मासिस्टों को मिलेगा लाभ* रायपुर, / छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के आनलाइन फार्मासिस्ट नवीनीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। अभी तक फार्मेसी संस्थानों से उत्तीर्ण होकर छात्र छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पोर्टल के माध्यम से आनलाइन पंजीयन करा रहे हैं। यह पंजीयन 1 वर्ष एवं 5 वर्ष के लिए होता है। इसके बाद छात्रों को अपने पंजीयन का नवीनीकरण करना पड़ता है। इसके लिए काउंसिल कार्यालय में स्वयं आकर…
Read More
गंभीरता से करें लोगों की समस्याओं का निराकरण – अरुण साव

गंभीरता से करें लोगों की समस्याओं का निराकरण – अरुण साव

*उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की* रायपुर. / उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज कांकेर जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि सुशासन तिहार सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत 5 मई से आम जनता की समस्याओं व मांगों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। सांसद श्री भोजराज नाग और विधायक आशाराम नेताम भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर के सभी जिला स्तरीय…
Read More
सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रजिस्ट्री से संबंधित 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रजिस्ट्री से संबंधित 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया

*लागू किए गए रिफॉर्म्स से आम जनता को मिलेगी राहत* *आटो डीड जनरेशन से पक्षकार को दस्तावेज बनाने, स्टांप खरीदने, एप्वाइंटमेंट लेने तथा पंजीयन प्रस्तुत करने नही लगाने पड़ेंगे चक्कर*  रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार में 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मेफेयर रिसॉर्ट में इन नवाचारों का शुभारंभ करते हुए कहा कि भूमि पंजीयन के लिए 10 नए क्रांतिकरी नवाचारों से राज्य की जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में सुशासन की राह में आगे बढ़ रही है।  राजस्व से जुड़े…
Read More
श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत

श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत

वाराणसी/ अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी केप्रांगण में संचालित अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को सत्र 2024-25 में विद्यालय द्वारा आयोजित खेलकूद एवं शैक्षिक प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आश्रम प्रांगण के विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्षद्वय डॉ० ब्रजभूषण सिंह एवं सुरेश सिंह, संयुक्त मंत्री अरविन्द सिंह, प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव, सदस्य डॉ० वामदेव पाण्डेय तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अशोक सिंह, देशरत्न पाण्डेय,…
Read More
आर्यन ने दिल्ली में बढ़ाया काशी का मान, टॉपर बन हुआ सम्मानित

आर्यन ने दिल्ली में बढ़ाया काशी का मान, टॉपर बन हुआ सम्मानित

मिर्जामुराद : दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम की पढ़ाई कर रहे आर्यन प्रताप सिंह (प्रिंस) ने कालेज के टाप थ्री बच्चों की सूची में अपना स्थान बनाकर काशी नगरी (बनारस) और अपने गांव का नाम रोशन कर उसका मान-सम्मान बढ़ाया हैं। कैम्पस में आयोजित समारोह में टॉपर छात्र को अवार्ड के साथ ही चेक राशि प्रदान कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। मिर्जामुराद निवासी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र सिंह 'पिन्टू' के बेटे आर्यन प्रताप सिंह (प्रिंस) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के आरएलए कालेज (साउथ कैंपस) में (2023 से 2026) के बैच में मेहनत से पढ़ाई कर…
Read More