Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12697 Posts
साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

*डिजिटल सुरक्षा की दिशा में राज्य शासन की पहल* *इलेक्ट्रॉनिक्स एस सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और चिप्स के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजन* रायपुर, / राज्य में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को शासकीय कार्य प्रणाली में प्रोत्साहित करने के लिए आज यहाँ नवा रायपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। साइबर सिक्योरिटी विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेस, हैदराबाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. श्रीराम बिरुदावोलू ने अपना मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मलिक ने कहा कि अब साइबर सुरक्षा मात्र तकनीक का विषय नहीं रह गया है, बल्कि शासन…
Read More
के. आर. पिस्दा को आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

के. आर. पिस्दा को आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, / आईएएस ऑफिसर्स एशोसिएशन छत्तीसगढ़ ने आज अपने बीच के एक ऐसे कर्मयोगी को विनम्र श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अपने जीवन का हर क्षण जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री के.आर. पिस्दा के आकस्मिक निधन पर आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें सभी लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।  आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सभा में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. श्री पिस्दा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, उपाध्यक्ष अमित कटारिया, सचिव रजत कुमार, सचिव अन्बलगन…
Read More
विकास कार्यों के लिए लगातार आ रही राशि का जनहित में हो उपयोग : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

विकास कार्यों के लिए लगातार आ रही राशि का जनहित में हो उपयोग : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

*उप मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के कुम्हारी नगर पालिका का किया औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश:नगर पालिका कार्यालय में स्थापना और लेखा शाखा का किया अवलोकन* रायपुर/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज दुर्ग जिले के कुम्हारी नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। श्री साव ने नगर पालिका कार्यालय के निरीक्षण के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में कामकाज की व्यवस्था, वेतन भुगतान और अमृत मिशन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने नगर पलिका के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं सुशासन तिहार में आए…
Read More
प्रयास के 13 बच्चों ने मेरिट में बनाया स्थान…..

प्रयास के 13 बच्चों ने मेरिट में बनाया स्थान…..

10वीं बोर्ड के घोषित नतीजों में प्रयास के बच्चों का शानदार प्रदर्शन: परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत  *मुख्यमंत्री श्री साय और मंत्री श्री नेताम ने दी शुभकामनाएं*           रायपुर, / “कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों’’ इस उक्ति को प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने अपनी कठिन मेहनत और लगन से आज सच कर दिखाया है।  माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के 10वीं बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणामों में प्रयास के 13 बच्चों का मेरिट में आना निश्चित ही एक बड़ी उपलब्धि है। 10वीं बोर्ड…
Read More
दिव्यांग कलाकारों को आजीविका हेतु दो माह में 01 कार्यक्रम मिलेगा

दिव्यांग कलाकारों को आजीविका हेतु दो माह में 01 कार्यक्रम मिलेगा

उत्तर प्रदेश के निवासी कलाकारों का ही संस्कृति विभाग में पंजीकरण होगा - जयवीर सिंह लखनऊ : संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संस्कृति निदेशालय एवं उससे सम्बद्ध अन्य संस्थाओं द्वारा प्रदेश व देश में आयोजित एवं प्रायोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को दिये जाने वाले मानदेय एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में 27 दिसम्बर, 2022 को जारी दिशा-निर्देश में आंशिक संशोधन करते हुए समस्त दिव्यांग कलाकारों को उनकी आजीविका के दृष्टिगत दो माह में एक कार्यक्रम दिया जा सकता है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग…
Read More
राणा प्रताप का साहस और दृढ़ संकल्प आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करता रहेगा – केशव प्रसाद मौर्य

राणा प्रताप का साहस और दृढ़ संकल्प आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करता रहेगा – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राणा प्रताप का जीवन ,उनका साहस और दृढ़ संकल्प आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करता रहेगा ।श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज महाराणा प्रताप की जयंती पर अपने कैंप कार्यालय पर महाराणा  प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित  किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा की आइए! हम उस योद्धा को नमन करें ,जिसने अपने देश से प्यार करने और अपने देश के सम्मान के लिए संघर्ष करने का काम किया। राणा प्रताप का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणाप्रद रहेगा। कहा…
Read More
मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया अवलोकन : बलदाकछार में पहुँची बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की सुविधा

मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया अवलोकन : बलदाकछार में पहुँची बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की सुविधा

रायपुर /प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम बलदाकछार पहुँचे, जहाँ उन्होंने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र संचालक व्हीएलई श्री रोशन लाल पटेल से सेवा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान बलदाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं ग्राम घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से एक-एक हजार रुपये की राशि निकालकर डिजिटल सुविधा का प्रत्यक्ष लाभ उठाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को गांव के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सेवा…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कमार बस्ती में बांस शिल्प को सराहा : परिवार में शादी के लिए स्वयं खरीदे पर्रा, धुकना और सूपा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कमार बस्ती में बांस शिल्प को सराहा : परिवार में शादी के लिए स्वयं खरीदे पर्रा, धुकना और सूपा

*स्थानीय शिल्प और परंपराओं के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण बने मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर /प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां उन्होंने बरगद के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। चौपाल के उपरांत वे सीधे कमार बस्ती पहुंचे, जहां बांस शिल्प से जीविका चला रहे परिवारों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस से परंपरागत घरेलू उपयोग की सामग्री—पर्रा, धुकना, सुपा—बनाते देखा। उन्होंने न केवल…
Read More
मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने आंगनबाड़ी में बच्चों से किया आत्मीय संवाद, टॉफियां बांटी और पूछा हालचाल

मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने आंगनबाड़ी में बच्चों से किया आत्मीय संवाद, टॉफियां बांटी और पूछा हालचाल

नौनिहालों के दिलों में भी बसते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* रायपुर / गरियाबंद जिले के मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुँच गए। नन्हें बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री ने जब पूछा—“बच्चों, हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन हैं?” तो सबने उत्साह से कहा—“ नरेंद्र मोदी!” फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम पूछने पर सभी ने तुरंत उत्तर दिया—“ विष्णु देव साय!” यह दृश्य सिर्फ एक सामान्य संवाद नहीं था, बल्कि यह बताता है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री…
Read More
पंचायत भवन में लेखपाल,सचिव शनिवार को बैठकर समस्या का करे निस्तारण – जिलाधिकारी 

पंचायत भवन में लेखपाल,सचिव शनिवार को बैठकर समस्या का करे निस्तारण – जिलाधिकारी 

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकिया विकास खण्ड के इंद्रपुरवा गांव में मेगा चौपाल का हुआ आयोजन* *चन्दौली/ जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में विकासखंड चकिया के ग्राम पंचायत इंद्रपुरवा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा केंद्र व राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत गांव में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लाभान्वित लोगों से संवाद किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली।  ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता पूर्वक सुन जिलाधिकारी ने तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत भवन पर…
Read More