12
May
सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल का विंध्य क्लब संगीतमय लहरों और यादों के संग एक खास शाम का गवाह बना, जब “बॉलीवुड के बाजीगर – एक सुरीली शाम” (अंताक्षरी सीजन-3) का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में परियोजना के 13 जोशीले टीमों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया और बॉलीवुड संगीत ज्ञान की इस रोचक जंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत “ऑपरेशन सिंदूर” थीम के तहत एक देशभक्ति गीत से हुई, जो हमारे सशस्त्र बलों को समर्पित था। इस भावनात्मक प्रारंभ ने पूरे कार्यक्रम को एक उत्सवी और गर्वपूर्ण माहौल प्रदान किया।दो कठिन एलिमिनेशन राउंड्स और पाँच चरणों की रोमांचक…
