16
May
हजारीबाग।पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 की शुरुआत 16 मई को पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ हुई। यह पखवाड़ा 16 मई से 31 मई 2025 तक मनाया जाएगा। इसका औपचारिक उद्घाटन सिकरी साइट कार्यालय के प्रशासनिक भवन में किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास और महाप्रबंधक (इन्फ्रा)एस. के. दुबे ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कर्मचारियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और जीवन के हर क्षेत्र में स्वच्छता को अपनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें सफाई अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारियों व समुदाय की सहभागिता वाली पहलें और सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्यशालाएं शामिल हैं।…
