Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12725 Posts
एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा-2025 का शुभारंभ

एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा-2025 का शुभारंभ

बीजपुर । एनटीपीसी रिहंद में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा-2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पखवाड़े का उद्घाटन परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  अनिल श्रीवास्तव ने सोनशक्ति स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसका नेतृत्व स्वयं  अनिल श्रीवास्तव ने किया। प्रभात फेरी के पश्चात उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। यह पहल स्वच्छता के प्रति सामूहिक जागरूकता और जिम्मेदारी को दर्शाती है। यह स्वच्छता पखवाड़ा 16 मई से…
Read More
एनटीपीसी रामागुंडम और तेलंगाना में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत,स्वच्छता के प्रति दिखाई गई प्रतिबद्धता

एनटीपीसी रामागुंडम और तेलंगाना में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत,स्वच्छता के प्रति दिखाई गई प्रतिबद्धता

रामागुंडम — एनटीपीसी रामागुंडम और तेलंगाना ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 16 मई से 31 मई 2025 तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ किया। इस पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छता और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने हिंदी और अंग्रेजी में स्वच्छता की शपथ ली और तत्पश्चात सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से मुख्य द्वार तक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका नेतृत्व कार्यकारी निदेशक(आरएंडटी)चंदन कुमार सामंत ने किया। अपने संबोधन में सामंत ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा,…
Read More
एनटीपीसी कोलडैम ने शुरू किया जागरूकता अभियान, स्कूलों में दी जा रही नदी के पानी से सुरक्षा संबंधी जानकारी

एनटीपीसी कोलडैम ने शुरू किया जागरूकता अभियान, स्कूलों में दी जा रही नदी के पानी से सुरक्षा संबंधी जानकारी

विलासपुर।बुधवार को सतलुज नदी में टले हादसे के बाद एनटीपीसी कोलडैम प्रबंधन ने सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत अब तक बरमाना, डेहर, सलापड़, धवाल व आस पास के अन्य गावों के सरकारी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा चुकी है| एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर के निर्देशानुसार, 15 मई से कोलडैम परियोजना के आसपास स्थित सभी स्कूलों में ' नदी-नालों के आस पास सावधानी’ विषय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत एनटीपीसी की टीम विद्यालयों में जाकर बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को…
Read More
एनटीपीसी  दर्लीपालीने स्वच्छता शपथ से की “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” की शुरुआत

एनटीपीसी  दर्लीपालीने स्वच्छता शपथ से की “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” की शुरुआत

 दर्लीपाली। एनटीपीसी दर्लीपाली ने स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत 16 मई 2025 को प्लांट और प्रशासनिक भवन में शपथ ग्रहण समारोह के साथ की। जहाँ कर्मचारियों,सहायक कर्मचारियों और श्रमिकों ने स्वच्छता और सफाई के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान सभी ने उत्साहपूर्वक शपथ लेकर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।  स्वच्छता पखवाड़ा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान  राम भजन मलिक, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी दर्लिपाली) ने प्रशासनिक भवन में सभी विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके अलावा  हरे राम सिंह, जीएम (ओएण्डएम) ने सर्विस बिल्डिंग और प्लांट कैंटीन में तथा सीएमओ ने निरामय अस्पताल में स्वच्छता की…
Read More
एनटीपीसी कोरबा ने स्वच्छता पखवाड़ा 2025 की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की

एनटीपीसी कोरबा ने स्वच्छता पखवाड़ा 2025 की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की

कोरबा।एनटीपीसी कोरबा ने आज स्वच्छता पखवाड़ा 2025 की शुरुआत की, जो स्वच्छ भारत अभियान के सिद्धांतों को सुदृढ़ करने और स्वच्छ, हरित व सतत पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु दो सप्ताह तक चलने वाला स्वच्छता अभियान है। इस अवसर की शुरुआत राजीव खन्ना, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी कोरबा द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाकर की गई। अपने संबोधन में खन्ना ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने पेशेवर कर्तव्यों और व्यक्तिगत जीवन में स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मचारियों को अपने घरों के आसपास या उपयुक्त स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने के लिए भी प्रेरित…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ का शपथ ग्रहण समारोह के साथ शुभारंभ

एनटीपीसी विंध्याचल में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ का शपथ ग्रहण समारोह के साथ शुभारंभ

सोनभद्र एनटीपीसी विंध्याचल ने 'स्वच्छता ही सेवा 2025' अभियान की शुरुआत एक प्रेरणादायक शपथ ग्रहण समारोहके साथ की,जो टाउनशिप के नेताजी सुभाष चन्द्र लेक पार्क में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने स्वच्छता के प्रतिकर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की सामूहिक प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूती से उजागर किया।ई.सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ने अंग्रेजी में शपथ दिलाई, वहीं संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने हिंदी में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर डी.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक(संविदा एवं सामग्री),राजशेखर पाला,महाप्रबंधक(प्रचालन),ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक(अनुरक्षण एवं एडीएम) राकेश अरोड़ा मानवसंसाधन प्रमुख(विंध्याचल) उपस्थित रहे।इसके साथ ही यूनियन और एसोसिएशन के…
Read More
तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत का हर रुपया उनके हाथ तक पहुँचना हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री

तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत का हर रुपया उनके हाथ तक पहुँचना हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री

तेंदूपत्ता संग्रहण वनांचल में बना रोजगार और आय का जरिया रायपुर,छत्तीसगढ़ के वनवासी अंचलों में इस वर्ष भी तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य   तेज़ी से जारी है। राज्य के 902 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 10,631 फड़ों में यह कार्य हो रहा है। असमय हवा, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण इस वर्ष तेन्दूपत्ता फसल को नुकसान जरूर पहुँचा है, लेकिन संग्राहक परिवारों की मेहनत और सरकार की प्रतिबद्धता ने इस चुनौती को अवसर में बदल दिया है। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, 10 लाख से अधिक संग्राहक परिवारों ने 10.84 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता फड़ों में…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल ने दिव्यांग कर्मचारियों के सशक्तिकरण हेतु संवाद सत्र का किया आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल ने दिव्यांग कर्मचारियों के सशक्तिकरण हेतु संवाद सत्र का किया आयोजन

सोनभद्र विंध्याचल एनटीपीसी विंध्याचल ने समावेशिता और कर्मचारियों के कल्याण के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता के अंतर्गत दिव्यांग कर्मचारियों के साथ एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया। इस सत्र की अध्यक्षता राकेश अरोड़ा, प्रमुख मानव संसाधन (विंध्याचल) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य खुला संवाद स्थापित करना,कार्यस्थल से जुड़ी चिंताओं को समझना तथा निर्णय-निर्माण में दिव्यांग कर्मचारियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।इस अवसर पर मृणालिनी (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन),प्रणव वर्मा (उप महाप्रबंधक, मानव संसाधन)एवं विकास सिंह (उप महाप्रबंधक,नगर अनुरक्षण)उपस्थित रहे और कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना व उनके साथ सार्थक संवाद किया।यह संवाद सत्र कर्मचारियों के लिए…
Read More
इफको फूलपुर इकाई द्वारा हीरामनपुर,प्रतापपुर में नैनौ उर्वरक पर जागरूकता हेतु किसान चौपाल का आयोजन

इफको फूलपुर इकाई द्वारा हीरामनपुर,प्रतापपुर में नैनौ उर्वरक पर जागरूकता हेतु किसान चौपाल का आयोजन

फूलपुर।इफको फूलपुर इकाई द्वारा हीरामनपुर, प्रतापपुर में नैनौ उर्वरक पर जागरूकता हेतु किसान चौपाल का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम में आगामी खरीफ की फसल पर नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की विधि के बारे में बताया गया।  जन सम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश ने कहा कि इफको द्वारा विकसित यह नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी किसानों को एक टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल और लागत-कुशल विकल्प प्रदान करेगा। पारंपरिक डीएपी की तुलना में नैनो डीएपी कम मात्रा में उपयोग करने पर भी बेहतर परिणाम देने में सक्षम है, जिससे मिट्टी की सेहत बनी रहती है और उत्पादन लागत में…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

एनटीपीसी सिंगरौली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

सोनभद्र।एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में को भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ राजीव अकोटकर,परियोजना प्रमुख,एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली टाउनशिप में स्वच्छता जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस स्वच्छता जागरूकता रैली में एनटीपीसी कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ के जवानों द्वारा भारी संख्या में प्रतिभागिता कर स्वच्छता संदेश को जन- जन तक पहुंचाया गया। परियोजना प्रमुख एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कदमों पर चलते हुए एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर में स्थित संगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं जन…
Read More