एनटीपीसी विंध्याचल ने दिव्यांग कर्मचारियों के सशक्तिकरण हेतु संवाद सत्र का किया आयोजन

Spread the love

सोनभद्र विंध्याचल एनटीपीसी विंध्याचल ने समावेशिता और कर्मचारियों के कल्याण के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता के अंतर्गत दिव्यांग कर्मचारियों के साथ एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया। इस सत्र की अध्यक्षता राकेश अरोड़ा, प्रमुख मानव संसाधन (विंध्याचल) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य खुला संवाद स्थापित करना,कार्यस्थल से जुड़ी चिंताओं को समझना तथा निर्णय-निर्माण में दिव्यांग कर्मचारियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर मृणालिनी (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन),प्रणव वर्मा (उप महाप्रबंधक, मानव संसाधन)एवं विकास सिंह (उप महाप्रबंधक,नगर अनुरक्षण)उपस्थित रहे और कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना व उनके साथ सार्थक संवाद किया।
यह संवाद सत्र कर्मचारियों के लिए अपने अनुभव, चुनौतियों और सुझावों को साझा करने का एक सुरक्षित मंच बना, जिससे कार्यस्थल पर सहानुभूति और समावेशिता की भावना को और मजबूती मिली।
इस प्रकार की पहलों के माध्यम से एनटीपीसी यह संदेश दे रहा है कि शारीरिक क्षमता चाहे जैसी भी हो, हर
कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है, और उन्हें सुनना, समझना और सशक्त बनाना संगठन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *