Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12730 Posts
आई.एस.पी. में पारदर्शिता और सुलभता की दिशा में एक बड़ा कदम : एच. आर. नियम पोर्टल का शुभारंभ 

आई.एस.पी. में पारदर्शिता और सुलभता की दिशा में एक बड़ा कदम : एच. आर. नियम पोर्टल का शुभारंभ 

आसनसोल / डिजिटल परिवर्तन और संचालन में पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए,  आलोक वर्मा, निदेशक प्रभारी (राउरकेला स्टील प्लांट), अतिरिक्त प्रभार – बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट, ने कल बर्नपुर के अपने दौरे के व्यस्तता के बीच एच आर नियम पोर्टल का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम उनके बर्नपुर के दौरे के व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए ईडी (वर्क्स) कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित किया गया था , जिसमें फंक्शनल हेड्स, सीजीएम और विभागाध्यक्ष (एचओडी) उपस्थित थे। यह पोर्टल एच आर यानि मानव संसाधन विभाग द्वारा सी एंड आई टी विभाग के सहयोग से आंतरिक रूप से…
Read More
वेकोलि नयी तकनीक का उपयोग कर राष्ट्र की उर्जा ज़रूरतों की पूर्ति में और योगदान देने की तैयारी करे-  लखपत सिंह चौधरी

वेकोलि नयी तकनीक का उपयोग कर राष्ट्र की उर्जा ज़रूरतों की पूर्ति में और योगदान देने की तैयारी करे- लखपत सिंह चौधरी

सह सचिव, कोयला मंत्रालय  लखपत सिंह चौधरी वेकोलि के दो दिवसीय दौरे पर नागपुर । 19 एवं 20 मई, 2025 को सह सचिव, कोयला मंत्रालय  लखपत सिंह चौधरी वेकोलि के दो दिवसीय दौरे पर है। अपने प्रवास के प्रथम दिन (19.05.2025) उन्होंने वेकोलि मुख्यालय में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने सुझाव दिया कि वेकोलि नयी तकनीक का उपयोग कर राष्ट्र की उर्जा-ज़रूरतों की पूर्ति में और योगदान देने की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि लाभप्रदता को बढ़ाने के लिए नई संभावनाएं तलाशने तथा वर्त्तमान कार्य-प्रणाली में नवाचार को बढ़ावा देने को कहा। श्री चौधरी ने अपने…
Read More
बालको ने कार्यस्थल की सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए

बालको ने कार्यस्थल की सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 90 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया *बालकोनगर, ।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीन महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया। इन पहलों के माध्यम से कंपनी ने सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के साथ ही कर्मचारियों एवं परिवहन भागीदारों में सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित किया। कंपनी ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक सत्र का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य संयंत्र परिसर में कार्यरत विभिन्न परिवहन भागीदारों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाना…
Read More
ग्रामीण बालिकाओं का समग्र विकास बालिका सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य – एस. एन. राव

ग्रामीण बालिकाओं का समग्र विकास बालिका सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य – एस. एन. राव

एनटीपीसी विंध्याचल में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का शुभारंभ सोनभद्र, सिंगरौली।  ग्रामीण परिवेश की 5वीं पास बालिकाओं का समग्र विकास बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का उदेश्य है। बालिकाओं कोप हर विधा मे पारंगत कर उन्हें उनके सपनों की उड़ान प्रदान करने के लिए एनटीपीसी ने इस अभियान का शुभारंभ वर्ष 2018 मे विंध्याचल परियोजना से किया था और यह प्रोग्राम एनटीपीसी की सभी परियोजनाओं मे किया जा रहा है। यह बातें उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक एन एस राव ने कहीं। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक आज एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के मैत्री सभागार में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के उद्घाटन अवसर…
Read More
गृहणियों को प्राथमिक उपचार में पारंगत कर रही एनसीएल, अभी तक 2773 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

गृहणियों को प्राथमिक उपचार में पारंगत कर रही एनसीएल, अभी तक 2773 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा गृहणियों को प्राथमिक उपचार कर्ता बनाने के उद्देश्य से  प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  एनसीएल द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अभी तक 86 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से एनसीएल परिवार की 2773 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन), सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा, सांप के काटने पर उपचार, जलने और चोटों का उपचार, रक्तचाप और मानव शरीर को प्रभावित करने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में गहन जानकारी दी जा रही…
Read More
एनसीएल की अमलोरी परियोजना में सीएमपीएफ समन्वय बैठक एवं पेंशन अदालत का हुआ आयोजन

एनसीएल की अमलोरी परियोजना में सीएमपीएफ समन्वय बैठक एवं पेंशन अदालत का हुआ आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की अमलोरी परियोजना में गत शनिवार को सीएमपीएफ समन्वय बैठक एवं पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक (अमलोरी), आलोक कुमार, क्षेत्रीय आयुक्त, सीएमपीएफ,   विनोद कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, सीएमपीएफ,  नवीन निश्चल, परियोजना स्तरीय जेसीसी सदस्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।समन्वय बैठक एवं पेंशन अदालत का आयोजन एनसीएल के पूर्व एवं वर्तमान कर्मियों की सीएमपीएफ एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी शिकायतकर्ताओं ने सीएमपीएफ एवं पेंशन भुगतान संबंधी समस्याएं सामने रखीं तथा परियोजना से…
Read More
स्वास्थ्य की नई सुबह: डाला बाजार में मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल ने लगाया विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर

स्वास्थ्य की नई सुबह: डाला बाजार में मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल ने लगाया विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर

डाला,  सोनभद्र। जनसेवा को समर्पित मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल, चंदौली ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर डाला बाजार में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता की नई मिसाल पेश की। इस पुनीत अवसर का शुभारंभ क्रेशर यूनियन डाला के अध्यक्ष अजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक सशक्त टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच की। शिविर में मुख्य रूप से शुगर, बीपी, नाक-कान-गला, दंत रोग, हड्डी, स्त्री एवं प्रसूति, शिशु रोग समेत अनेक बीमारियों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ.…
Read More
एनटीपीसी सिम्हाद्री को टस्कर अवार्ड्स 2025 में स्वर्ण और रजत सम्मान

एनटीपीसी सिम्हाद्री को टस्कर अवार्ड्स 2025 में स्वर्ण और रजत सम्मान

विशाखापत्तनम। एनटीपीसी सिम्हाद्री को 17 मई 2025 को केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित प्रतिष्ठित टस्कर अवार्ड्स 2025 में दो श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इसे आउट-ऑफ-होम (ओओएच) विज्ञापन में उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) में उत्कृष्टता के लिए रजत पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान एनटीपीसी सिम्हाद्री की सामुदायिक विकास, जनसंपर्क और प्रभावशाली सार्वजनिक जुड़ाव के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समारोह में मुख्य भाषण प्रसिद्ध सांसद डॉ. शशि थरूर ने दिया, जबकि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले अन्य प्रमुख अतिथियों में पी एच कुरियन, आईएएस और केरल सरकार के मंत्री जी आर अनिल शामिल थे। पुरस्कार वितरण के उपरांत "एआई युग में व्यावसायिक नेतृत्व" विषय पर एक पैनल चर्चा…
Read More
साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन ‘उद्गार’ की नई प्रवर समिति का गठन सम्पन्न

साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन ‘उद्गार’ की नई प्रवर समिति का गठन सम्पन्न

वाराणसी। काशी के ख्यात साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन 'उद्गार' की नई कार्यकारिणी 'प्रवर समिति' का पुनर्गठन किया गया है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। समिति के सभी नए पदाधिकारियों को संस्थापक पं0 छतिश द्विवेदी 'कुण्ठित', स्थाई अध्यक्ष भोलानाथ त्रिपाठी 'विह्वल', संरक्षक द्वय चन्द्रभूषण सिंह एवं महेन्द्रप्रताप सिंह तथा वरिष्ठ वित्त अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा मान-पत्र, मनोनयन-पत्र एवं नियुक्ति-पत्र प्रदान कर औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा गया। यह कार्यक्रम 'स्याही प्रकाशन' परिसर, सरसौली भेजूबीर स्थित उद्गार सभागार में आयोजित हुआ। पुनर्गठित समिति में संयोजक के रूप में हर्ष वर्धन ममगाईं एवं राकेश चन्द्र पाठक ‘महाकाल’, अध्यक्ष के रूप…
Read More
भारत के ग्रामीण पत्रकारों को एकजुट करने कर्नाटक तक पहुंचा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 

भारत के ग्रामीण पत्रकारों को एकजुट करने कर्नाटक तक पहुंचा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता की मेहनत रंग लाई  वाराणसी। उत्तरप्रदेश के आंचलिक पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था "ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन" के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने हिन्दी भाषी क्षेत्रों में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए अब दक्षिण भारत का रुख किया है। कर्नाटक के बंगलूरू में संगठन का ध्वज फहरा कर उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी है। बंगलूरू में आंचलिक पत्रकारों की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत गाॅवों का देश है जहां से आंचलिक पत्रकार खबरों को निकाल कर समाचार पत्रों को प्रेषित करना है लेकिन उसे वह श्रेय,…
Read More