Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12746 Posts
क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने एनटीपीसी विन्ध्याचल में गर्ल एम्पावरमेंट मिशन का उद्घाटन किया

क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने एनटीपीसी विन्ध्याचल में गर्ल एम्पावरमेंट मिशन का उद्घाटन किया

लखनऊ। भारत का सबसे बड़ा पावर स्टेशन “एनटीपीसी विन्ध्याचल” ने 19.05.2025 को अपने प्रमुख सीएसआर पहल 'गर्ल एम्पावरमेंट मिशन 2025' का भव्य उद्घाटनकिया यह समारोह वरिष्ठ नेतृत्व और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन एन.एस. राव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर), एवं श्रीमती विजय राव, अध्यक्ष, उत्तरा क्लब द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर ई. सत्य फणी कुमार, कार्यकारी निदेशक (विन्ध्याचल), श्री राजीव अकोटकर, ईडी (सिंगरौली), तथा अनिल श्रीवास्तव, ईडी (रिहंद) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। अपने मुख्य भाषण में एन.एस. राव ने GEM 2025 कार्यशाला में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए…
Read More
जिले में हो रहे बालू के अवैध खनन का जिम्मेदार कौन – आशुतोष कुमार दुबे

जिले में हो रहे बालू के अवैध खनन का जिम्मेदार कौन – आशुतोष कुमार दुबे

 कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर खनन माफियाओं पर कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापनसोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन, सोशल आउटरीच डिपार्टमेंट के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिले में अवैध खनन कर्ताओं पर लगाम लगाने की मांग किया। श्री दूबे ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम रमेश चंद को सौंपकर अविलम्ब कार्यवाही की मांग किया। नेतृत्व कर रहे आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि समाचार पत्रों, सोशल मीडिया में जनपद सोनभद्र में बालू की अवैध खनन को लेकर खबरें चलाई जा रही हैं मगर…
Read More
सात दिवसीय वेदज्ञान कार्यशाला का उपजिलाधिकारी ने किया समापन

सात दिवसीय वेदज्ञान कार्यशाला का उपजिलाधिकारी ने किया समापन

 प्रदेश के सभी 75 जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया थासोनभद्र। जनपद के घोरावल स्थित ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय वेद गायन एवं वेद ज्ञान कार्यशाला का मंगलवार को सफल समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने वाग्देवी मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वल एवं माल्यार्पण कर समापन कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पूर्व दीनबंधु त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया। आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि एसडीएम…
Read More
हिंडालको महान की पहल पर विश्व मधुमक्खी दिवस कार्यक्रम आयोजित, मधुमक्खी पालन को मिला नया प्रोत्साहन

हिंडालको महान की पहल पर विश्व मधुमक्खी दिवस कार्यक्रम आयोजित, मधुमक्खी पालन को मिला नया प्रोत्साहन

सुर्यमुखी की लहलहाती खेती बना लोगो का आकर्षण  , सिंगरौली। विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर हिंडालको महान द्वारा मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन देने हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के कलेक्टर व जिला सीइओ को शामिल होना था, किन्हीं आवश्यक कारणों से वे उपस्थित नहीं हो सके। कार्यक्रम में आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक मंगलेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने मधुमक्खी पालन को ग्रामीण आजीविका का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि यह न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत…
Read More
एनटीपीसी दादरी में बालिका सशक्तिकरण अभियान  2025 का शुभारंभ

एनटीपीसी दादरी में बालिका सशक्तिकरण अभियान  2025 का शुभारंभ

गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी द्वारा दिनांक 20 मई 2025 को बालिका सशक्तिकरण अभियान  2025 का शुभारंभ किया गया। यह चार सप्ताह का आवासीय शिविर 16 जून 2025 तक चलेगा, जिसमें आस-पास के गाँवों के सरकारी विद्यालयों से कुल 120 बालिकाएं भाग लेंगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश की बालिकाओं को जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी दादरी के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख के. चंद्रमौलि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, सीआईएसएफ कमांडेंट, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण, मीडिया प्रतिनिधि, चयनित बालिकाएं एवं…
Read More
डीएवी पब्लिक स्कूल, पतरातू को पब्लिक एड्रेस सिस्टम प्रदान कर पीवीयूएन लिमिटेड ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

डीएवी पब्लिक स्कूल, पतरातू को पब्लिक एड्रेस सिस्टम प्रदान कर पीवीयूएन लिमिटेड ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

पतरातू, झारखंड । समुदाय विकास एवं शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग हेतु अपनी सतत प्रतिबद्धता के तहत, पीवीयूएन लिमिटेड ने स्वर्णरेखा महिला समिति के सहयोग से डीएवी पब्लिक स्कूल, पतरातू को एक अत्याधुनिक पब्लिक एड्रेस  सिस्टम प्रदान किया। यह पहल श्रीमती रीता सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस पहल का उद्देश्य स्कूल के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना तथा दैनिक प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य विद्यालयीय आयोजनों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने की क्षमता को बढ़ाना है। यह PA सिस्टम स्कूल परिसर में संप्रेषण व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, जिससे छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अधिक…
Read More
इफको फूलपुर इकाई द्वारा नैनो उर्वरक पर जागरूकता हेतु किसान चौपाल का आयोजन 

इफको फूलपुर इकाई द्वारा नैनो उर्वरक पर जागरूकता हेतु किसान चौपाल का आयोजन 

प्रयागराज। इफको फूलपुर इकाई द्वारा बलीपुर, सिकंदरा एवं वारीभीट, हंडिया में नैनौ उर्वरक पर जागरूकता हेतु किसान चौपाल का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम में आगामी खरीफ की फसल पर नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की विधि के बारे में बताया गया।  वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और जैविक-कृषि को बढ़ावा देने के संकल्प के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों  के प्रयोग से लागत में कमी आएगी तथा अधिक कृषि उत्पाद प्राप्त होगा। जन सम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश ने कहा कि नैनो उर्वरक का जल, पर्यावरण…
Read More
एनटीपीसी कुडगी में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 मनाया गया

एनटीपीसी कुडगी में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 मनाया गया

 श्रमदान और सामुदायिक सफाई अभियानों से मिली स्वच्छता को नई गति विजयपुरा / स्वच्छ भारत मिशन के तहत और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना के साथ, एनटीपीसी कुडगी ने 16 से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया। इस अभियान की शुरुआत 17 मई को सर्विस बिल्डिंग में आयोजित स्वच्छता शपथ समारोह से हुई, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति अपने समर्पण को दोहराया। 20 मई को, एनटीपीसी कुडगी ने मुख्य संयंत्र द्वार क्षेत्र और बसवाना बागेवाड़ी रेलवे स्टेशन (विजयपुरा, कर्नाटक) पर श्रमदान और सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ परिसर की सफाई की और नागरिक…
Read More
विंध्य क्लब द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत प्रतियोगिता एवं स्वच्छता कार्यशाला का किया गया आयोजन

विंध्य क्लब द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत प्रतियोगिता एवं स्वच्छता कार्यशाला का किया गया आयोजन

 सोनभद्र, सिंगरौली ।  विंध्य क्लब द्वारा क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों के लिए विभिन प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन  किया जाता रहता है। इसी कड़ी में विंध्य क्लब द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता एवं स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह प्रतियोगिता तीन श्रेणीयों में आयोजित किया गया था, जिसमें गृहणी,जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बच्चे शामिल हुये। इस प्रतियोगिता में सभी को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट से संबन्धित चीजें अपने-अपने घर से बनाकर जमा करना था, जिसमें भारी संख्या में कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों ने उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया।  इस…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में बालिका सशक्तीकरण अभियान-2025 कार्यशाला का भव्य उद्घाटन

एनटीपीसी सिंगरौली में बालिका सशक्तीकरण अभियान-2025 कार्यशाला का भव्य उद्घाटन

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर विभाग के द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन सत्र के तहत 20 मई से 18 जून 2025 तक बालिका सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्रीष्मकालीन सत्र बालिका सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला का भव्य उद्घाटन दिनांक 20 मई 2025 को स्थानीय सरस्वती सभागार में मुख्य अतिथि  एन श्रीनिवास राव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी लिमिटेड), श्रीमती विजया राव, अध्यक्ष, उत्तरा क्लब, लखनऊ,  ई सत्य फनी कुमार, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी विंध्याचल), अनिल श्रीवास्तव,  कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी रिहंद),  राजीव अकोटकर, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सिंगरौली), श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, अध्यक्षा (वर्तिका महिला मंडल समिति,…
Read More