Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12746 Posts
रेणुकूट के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता में लहराया परचम

रेणुकूट के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता में लहराया परचम

सब जूनियर वर्ग में लड़कों को दूसरा और लड़कियों को तीसरा स्थान रेणुकूट। बिहार राज्य के भोजपुर जिले के आरा में हाल ही में आयोजित तीन दिवसीय दूसरी सब जूनियर और जूनियर गो प्रतियोगिता की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रेणुकूट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों से आए कुल 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने सब जूनियर लड़कों के वर्ग में दूसरा स्थान और लड़कियों ने तीसरा स्थान प्राप्त कर रेणुकूट को गौरवान्वित किया। इस सफलता पर नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश गो एसोसिएशन के…
Read More
एनटीपीसी टांडा में बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला 2025 का शुभारंभ

एनटीपीसी टांडा में बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला 2025 का शुभारंभ

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) के अंतर्गत बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला 2025 का शुभारंभ 21 मई 2025 को किया गया। यह एक माह की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला 21 मई से 16 जून 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें आस-पास के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की 40 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को बहुआयामी विकास के अवसर प्रदान करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेज़ी भाषा, कंप्यूटर शिक्षा, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण जागरूकता, योग, मार्शल आर्ट, नृत्य तथा व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यशाला…
Read More
इफको महिला चेतना क्लब द्वारा निःशुल्क भोजन प्रसाद व शीतल पेय जल का वितरण 

इफको महिला चेतना क्लब द्वारा निःशुल्क भोजन प्रसाद व शीतल पेय जल का वितरण 

 प्रयागराज। इफको महिला चेतना क्लब ने लेटे हुए बजरंग बली बड़े हनुमान मंदिर के पास निशुल्क भोजन प्रसाद व शीतल पेय जल का वितरण किया।  इफको महिला चेतना क्लब की अध्यक्षा विनीता कुदेशिया ने कहा कि गर्मी के मौसम में भक्तों को भोजन प्रसाद व शीतल पेय जल का वितरण करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आगे भी इफको महिला चेतना क्लब इस तरह के कार्यक्रम करती रहेगी। इस अवसर पर महिला चेतना क्लब की सदस्य मीनू भंडारी, नुपूर परासर, पूनम वर्मा, अलका गुप्ता, किरन भदवार, रश्मि अग्रवाल, नीरू सक्सेना तथा गीता सिंह मौजूद रही।
Read More
इफको द्वारा कादीपुर,फूलपुर में किसान चौपाल का आयोजन 

इफको द्वारा कादीपुर,फूलपुर में किसान चौपाल का आयोजन 

प्रयागराज / कादीपुर, फूलपुर गांव में आज इफको फूलपुर इकाई द्वारा एक विशेष किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को उन्नत और पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों से अवगत कराना था। चौपाल का मुख्य आकर्षण रहा नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी जैसे नवीनतम नैनो उर्वरकों पर आधारित जानकारी सत्र।  इफको के कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि ये उर्वरक न केवल फसल को बेहतर पोषण देते हैं, बल्कि मिट्टी की सेहत को भी बनाए रखते हैं। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा कि नैनो…
Read More
एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का शुभारंभ किया

एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का शुभारंभ किया

अभियान के छठे संस्करण की हुई शुरुआत कोरबा। एनटीपीसी कोरबा ने गर्व के साथ अपनी प्रमुख सामुदायिक पहल बालिका सशक्तिकरण अभियान (2025) के छठे संस्करण की शुरुआत की घोषणा की है। यह परिवर्तनकारी कार्यक्रम, जो बालिकाओं के समग्र विकास और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, इस वर्ष 34 विभिन्न स्कूलों से चयनित 84 प्रतिभाशाली छात्राओं के साथ अपनी प्रेरणादायक यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। अपने आरंभ से अब तक, एनटीपीसी कोरबा में बालिका सशक्तिकरण अभियान ने 36 गांवों और वार्डों में फैले 41 स्कूलों की 576 बालिकाओं के जीवन को सकारात्मक रूप…
Read More
ईस्टर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड का वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह आयोजित 

ईस्टर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड का वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह आयोजित 

आसनसोल। ईस्टर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड का वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का अंतिम दिन समारोह 21 मई, 2025 को आसनसोल के रवींद्र भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ईसीएल के विभिन्न श्रेणी के खानों, पीएमई और वीटी सेंटर्स के साथ-साथ डब्ल्यूबीपीडीसीएल, सेल, डीपीएल, सीईएसई लिमिटेड की कुछ नजदीकी कैप्टिव खानों के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। खान सुरक्षा महानिदेशक  उज्ज्वल ताह ने मुख्य अतिथि के रूप में शुभ अवसर की शोभा बढ़ाई। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा ने समारोह की अध्यक्षता की। डीजीएमएस के केन्द्रीय और पूर्वी क्षेत्र के उप महानिदेशक श्री सुप्रियो चक्रवर्ती ने इस…
Read More
एनटीपीसी औरैया परियोजना में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का भव्य एवं प्रेरणादायक शुभारम्भ

एनटीपीसी औरैया परियोजना में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का भव्य एवं प्रेरणादायक शुभारम्भ

बालिकाओं को स्वप्न देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता जेम अभियान औराया। बालिका सशक्तिकरण अभियान, 2025 का उद्घाटन समारोह 21 मई 2025 को एनटीपीसी औरैया परियोजना में सी.एस.आर. नीति के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सुभाशीष गुहा, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी औरैया एवं श्रीमती मंजरी गुहा, अध्यक्षा, जागृति महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में  अजय त्रिपाठी, कार्यकारी निदेशक, गेल पाता एवं  बी. के. कुल्लू, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), गेल पाता, की उपस्थिति ने प्रतिभागी बालिकाओं को उत्साह और प्रेरणा प्रदान की। इस वर्ष के बालिका सशक्तिकरण…
Read More
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

ऋषिकेश, । भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय समेत सभी परियोजना स्थलों, इकाइयों एवं कार्यालयों में 16 मई से 31 मई 2025 तक विभिन्न स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को टीएचडीसी हाईस्कूल, ऋषिकेश में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय चित्रकला, निबंध एवं नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्वोई ने कहा, “स्वच्छता केवल एक अभियान…
Read More
सबल बेटियाँ, सुरक्षित भविष्य: ‘सबला’ आत्मरक्षा कार्यशाला का सफल समापन

सबल बेटियाँ, सुरक्षित भविष्य: ‘सबला’ आत्मरक्षा कार्यशाला का सफल समापन

  उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया की 150 छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की कला   हजारीबाग। "जहाँ नारी सशक्त होती है, वहाँ समाज मजबूत होता है।" इसी सोच के साथ एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा संचालित आत्मरक्षा कार्यशाला 'सबला' का आज भव्य समापन हुआ। एक महीने तक चली इस विशेष कार्यशाला में उत्क्रमित उच्च विद्यालय की 150 छात्राओं ने हिस्सा लिया और आत्मरक्षा के मूलभूत कौशल सीखे। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सजग बनाना था, ताकि वे दैनिक जीवन में आने वाले संभावित खतरों का डटकर सामना कर सकें। कार्यशाला के समापन अवसर पर आयोजित समारोह…
Read More
बैंकों द्वारा प्रदेश में सीडी रेशियो को बढ़ाने के साथ ही ऋण प्रवाह को और अधिक किया जाये सुदृढ़ – मुख्य सचिव

बैंकों द्वारा प्रदेश में सीडी रेशियो को बढ़ाने के साथ ही ऋण प्रवाह को और अधिक किया जाये सुदृढ़ – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्नलखनऊः प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के गोमतीनगर स्थित 'बड़ौदा हाउस' के 'सर सयाजीराव गायकवाड हॉल' में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक एवं एसएलबीसी के अध्यक्ष लाल सिंह द्वारा की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) और क्रेडिट उपलब्धता राज्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि बैंकों के सहयोग से प्रदेश में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति…
Read More