Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12746 Posts
मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्री संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई।
Read More
नंदनवन जंगल सफारी में स्कूली बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का पाठ

नंदनवन जंगल सफारी में स्कूली बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का पाठ

रायपुर, / स्कूली बच्चे गर्मियों की छुट्टी में रचनात्मक कार्य सीख रहे हैं। इन बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जोड़ने के लिए जंगल सफारी का भी भ्रमण कराया जा रहा है। 19 से 24 मई 2025 तक नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप करने के निर्देश दिए थे।  समर कैंप में स्कूली बच्चों को आस-पास के प्राकृतिक वातावरण, वन्य जीवों,…
Read More
समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की 2118 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण रायपुर, / छत्तीसगढ़ सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 16 ग्राम पंचायतों से आए हजारों ग्रामीणों की 2118 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर कीर्तिमान स्थापित किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शिविर में आए ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़…
Read More
प्रधानमंत्री आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल रायपुर / प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को प्रातः 9:30 बजे वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें से 103 स्टेशन अब पूरी…
Read More
वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ ओपी चौधरी से सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने की भेंट

वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ ओपी चौधरी से सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने की भेंट

विलासपुर/ राजधानी रायपुर में वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ओपी चौधरी से एसईसीएल सीएमडी  हरीश दुहन ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान एसईसीएल निदेशक (एचआर)  बिरंची दास भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान सीएमडी  दुहन ने  मंत्री  को राष्ट्र की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने एवं अंचल के विकास में एसईसीएल द्वारा दिए जा रहे योगदान के बारे में जानकारी दी।
Read More
ग्रापए के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

ग्रापए के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को मजबूत करने के लिए हर प्रदेश पदाधिकारी करे अपने जिले में एकजुट होकर काम - एम एन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की काशी में पहली बैठक रखने का उद्देश्य मात्र देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करना, वर्ष में एक बार रखी जाएगी वाराणसी में बैठक - नागेश्वर सिंह प्रदेश सचिव  लखनऊ , वाराणसी /  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक कैंट स्थित एक होटल मे बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि  संगठन को मजबूत बनाने के लिए तहसील…
Read More
निर्धारित राजभाषा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिकतम कामकाज और पत्राचार हिंदी मे करें – जे. पी. द्विवेदी

निर्धारित राजभाषा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिकतम कामकाज और पत्राचार हिंदी मे करें – जे. पी. द्विवेदी

वेकोलि में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आज दिनांक 21.05.2025 को अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी  (संचालन)  ए. के. सिंह तथा निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही के दौरान राजभाषा के कामकाज की समीक्षा की गई। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि वेकोलि में हिंदी के प्रयोग में पहले की अपेक्षा काफी वृद्धि हुई है। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों तथा मुख्यालय के 14 विभागों…
Read More
एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तिकरण अभियान – 2025 “सपनों की उड़ान” ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ 

एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तिकरण अभियान – 2025 “सपनों की उड़ान” ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ 

बीजपुर ।एनटीपीसी रिहंद में 21 मई 2025 को बालिका सशक्तिकरण अभियान  2025 “सपनों की उड़ान” का शुभारंभ मुख्य अतिथि  एन. एस. राव, कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती विजया राव, अध्यक्षा उत्तरा क्लब द्वारा दीप प्रज्वलित कर पारंपरिक रूप से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर विभाग द्वारा तरंग प्रेक्षागृह में किया गया, जिसमें कक्षा 6 की 120 चयनित बालिकाओं को 21 मई से 19 जून तक आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जेम  प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और अपने अनुभव साझा किए। कार्यकारी निदेशक रिहंद  अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि जेम कार्यक्रम बालिकाओं के जीवन…
Read More
एनसीएल की दुधिचुआ परियोजना ने सीएसआर के तहत शक्तिनगर रेलवे स्टेशन पर लगाया आरओ वाटर कूलर

एनसीएल की दुधिचुआ परियोजना ने सीएसआर के तहत शक्तिनगर रेलवे स्टेशन पर लगाया आरओ वाटर कूलर

सोनभद्र, सिंगरौली। बुधवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दुधिचुआ परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत शक्तिनगर रेलवे स्टेशन पर 100 एलपीएच क्षमता का आरओ वाटर कूलर लगवाया। इस दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक (दुधिचुआ) विनोद कुमार सिंह, परियोजना से अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी एवं स्टेशन सुपरिटेंडेंट तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे। एनसीएल दूधिचुआ द्वारा यह कार्य भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध करवाने एवं गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा स्थानीय परिक्षेत्र में समग्र कल्याण हेतु सीएसआर के…
Read More
एनटीपीसी कोलडैम ने परियोजना प्रभावित क्षेत्र में निकाली प्रभात फेरी, चलाया स्वच्छता अभियान

एनटीपीसी कोलडैम ने परियोजना प्रभावित क्षेत्र में निकाली प्रभात फेरी, चलाया स्वच्छता अभियान

विलासपुर । एनटीपीसी कोलडैम द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा (16 से 31 मई) के अंतर्गत आज परियोजना प्रभावित क्षेत्र में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी-साई और ड्रीम 11 कबड्डी अकादमी के सहयोग से नहर हर्नोड़ा क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। साथ ही, विस्थापित कॉलोनी, शेरपा और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल की सदस्याएँ तथा अन्य ग्रामीण महिलाएं समेत लगभग 80 लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों ने अपने आसपास के क्षेत्रों…
Read More