Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12773 Posts
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

सोनभद्र। साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सजौर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को हुआ। जिसमें महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपर न्यायाधीश शैलेंद्र यादव, एडवोकेट बिंदु यादव, पुष्पा तिग्गा, शमशेर बहादुर सिंह को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपर न्यायाधीश शैलेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि हम सभी जानते हैं कि पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं को हमेशा दबाया गया है, लेकिन महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य उन्हें पुरुषों के साथ समान रूप से खड़ा करना है। जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो न केवल उनका व्यक्तिगत जीवन बदलता है, बल्कि पूरे परिवार…
Read More
भारत रत्न स्व0 पं0 जवाहरलाल नेहरू की मनाई पुण्यतिथि

भारत रत्न स्व0 पं0 जवाहरलाल नेहरू की मनाई पुण्यतिथि

सोनभद्र। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न स्व0 पं0 जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि नगर के वार्ड नं0 25 में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव निगम मिश्रा के अध्यक्षता में मनाई गई।  तत्पश्चात राजीव त्रिपाठी ने नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद पंडित नेहरू ने भारत के प्रत्येक वर्ग को मजबूती प्रदान करने के लिए देश में तमाम तरीके के औद्योगिक कल कारखाने स्थापित किए जिससे गांव गिराव से आने वाले लोगों, खेती किसानी करने वालों…
Read More
एंबुलेंस के चालकों ने मनाया पायलट दिवस

एंबुलेंस के चालकों ने मनाया पायलट दिवस

सोनभद्र। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 108/102 एंबुलेंस के चालकों ने बड़े ही धूमधाम से पायलट दिवस मनाया। मौके पर मौजूद रहे जिला प्रभारी मोहम्मद एखलाक़ बेग व जिला प्रभारी अमित नागर ने केक काटकर  खिलाया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया। पायलट सुभाष चंद्र मौर्य, सुनील कुमार, गुड्डू पाल, शशांक पांडे, अशोक कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, एमटी सुनील कुमार, अनिल कुमार, अंजली मौर्य, गोपाल वर्मा, बृजेश कुमार देहाती आदि उपस्थित रहे। जिला प्रभारी मोहम्मद एखलाक़ बेग सराहना करते हुए कहा। मेडिकल इमरजेंसी में हर पल कीमती होता है। ऐसे कठिन क्षणों में एंबुलेंस पायलट का…
Read More
बीसीसीएल के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बीसीसीएल के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद। कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा हॉल में बीसीसीएल के मानव संसाधन विभाग द्वारा कर्मियों के संवाद एवं प्रस्तुति कौशल को बेहतर करने के उद्देश्य से आज ‘इम्पैक्ट: मास्टरिंग कम्युनिकेशन & प्रेजेंटेशन स्किल्स’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई), रांची के सहयोग से 27 से 29 मई 2025 तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बीसीसीएल के विभिन्न विभागों से चयनित E4-E5 स्केल के अधिकारी भाग ले रहे हैं। स्वागत सत्र में अतिथियों के औपचारिक स्वागत-अभिनन्दन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी, जिसमें महाप्रबंधक (मानव संसाधन) …
Read More
बड़ा मंगल और ‘सियाराम की रसोई’: सेवा, श्रद्धा और समर्पण का संगम

बड़ा मंगल और ‘सियाराम की रसोई’: सेवा, श्रद्धा और समर्पण का संगम

लखनऊ, | भगवान राम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी को समर्पित ज्येष्ठ माह का प्रथम मंगल सम्पूर्ण भारत वर्ष मे बड़ा मंगल के रूप मे मान्य जाता है | यही वह समय होता है जब मंदिरों में भंडारे, भक्तों में सेवा-भाव और समाज में परस्पर सहयोग की भावना चरम पर होती है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘सियाराम की रसोई’ एक अनुकरणीय पहल के रूप में सामने आई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है — दैनिक रूप से गरीब और असहाय लोगों को नि:शुल्क, सम्मानपूर्वक भरपेट भोजन उपलब्ध कराना, जिससे सेवा, सहयोग और संवेदना के मूल्यों को जनमानस में पुनर्स्थापित किया जा सके।…
Read More
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सिलाई मशीनें वितरित कीं

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सिलाई मशीनें वितरित कीं

नॉर्थ करणपुरा : एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने अपने सतत समुदाय विकास प्रयासों के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए परियोजना से प्रभावित परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण किया। इस अवसर पर कुल 18 महिलाओं को सिलाई मशीनें सौंपी गईं। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय मुखिया और कई समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सिलाई-कढ़ाई को एक स्थायी आजीविका विकल्प के रूप में प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि एनटीपीसी…
Read More
नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरक खेती की दिशा को बदलने की क्षमता रखते हैं – संजय कुडेसिया

नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरक खेती की दिशा को बदलने की क्षमता रखते हैं – संजय कुडेसिया

बगई कला, सहसों फूलपुर में इफको ने लगाया किसान चौपाल  प्रयागराज । जनपद के बगई कला, सहसों फूलपुर गांव में आज एक जागरूकता आधारित किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य आधुनिक एवं टिकाऊ खेती की ओर किसानों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुडेसिया, इकाई प्रमुख, इफको फूलपुर थे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि “नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरक खेती की दिशा को बदलने की क्षमता रखते हैं। ये उर्वरक कम मात्रा में अधिक प्रभाव डालते हैं, जिससे…
Read More
बालेश्वर लाल जी की 38वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

बालेश्वर लाल जी की 38वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

रेणुकूट। स्थानीय नगर में मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की 38वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बोलते हुए ग्रापए के पूर्व जिलाध्यक्ष नईम गाजीपुरी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को पहचान दिलाने की सबसे मजबूत पहल ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की थी। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त 1982 को स्थापित यह संगठन आज उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रभावशाली संगठन बन चुका है, जिसका विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रहा…
Read More
ग्राम रुकनपुर में सतर्कता विभाग द्वारा “भ्रष्टाचार मुक्त समाज” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्राम रुकनपुर में सतर्कता विभाग द्वारा “भ्रष्टाचार मुक्त समाज” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बुलंदशहर। मंगलवार को ग्राम रुकनपुर में आज सतर्कता विभाग, खुर्जा द्वारा "भ्रष्टाचार मुक्त समाज, पिडपी एवं स्वच्छता के प्रति सतर्कता" विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनोज पाण्डेय, उप-महाप्रबंधक (सतर्कता) ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त समाज की आवश्यकता पर बल दिया तथा भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की सरकारी पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मोहित गोयल, उप-प्रबंधक (सतर्कता) ने पिडपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पॉलिसी) तथा स्वच्छता के प्रति सतर्कता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक रहने की अपील की। इस कार्यक्रम में 120 से अधिक ग्रामीणों…
Read More
बालको ने जैव विविधता दिवस पर वन्यजीव संरक्षण जागरूकता का चलाया अभियान

बालको ने जैव विविधता दिवस पर वन्यजीव संरक्षण जागरूकता का चलाया अभियान

बालकोनगर । वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन (टाको) के सहयोग से आस-पास के गांवों में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम ‘प्रकृति के साथ सौहार्द और सतत विकास’ के अनुरूप इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय को वन्यजीव व्यवहार, संघर्ष निवारण और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक तथा प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था। कोरबा के वन क्षेत्रों में पाए जाने वाले स्लॉथ बियर (भालू की एक प्रजाति) के संरक्षण पर केंद्रित सत्र का आयोजन किया…
Read More