Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12773 Posts
गढ़बेंगाल के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

गढ़बेंगाल के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर /देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। श्री मंडावी द्वारा पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने न केवल बस्तर की कला को राष्ट्रीय मंच दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव…
Read More
मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं सहित पाँच महिलाओं को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की बिरहोर जनजाति की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को उनके नए आवास की चाबियाँ प्रदान की। इसके साथ ही रायगढ़ जिले के बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी आवास योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री के हाथों आवास की चाबी प्राप्त कर सभी हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने प्रसन्नता…
Read More
मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

*लैपटॉप-टैबलेट भेंट कर बढ़ाया उत्साह* रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रायगढ़ जिला कार्यालय के सृजन सभा कक्ष  में आयोजित समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं टैबलेट भेंट किए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और सरकार उनका हर संभव सहयोग करेगी। रायगढ़ जिले की छात्रा…
Read More
भारत का पहला एआई सेज छत्तीसगढ़ में, रैकबैंक करेगा ₹1000 करोड़ का निवेश

भारत का पहला एआई सेज छत्तीसगढ़ में, रैकबैंक करेगा ₹1000 करोड़ का निवेश

नवा रायपुर में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ज़ोन* रायपुर / भारत का पहला एआई-केन्द्रित स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) अब छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में बनने जा रहा है। यह एक ऐसा विशेष क्षेत्र होगा, जिसे केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटर डेटा से जुड़ी तकनीकों के विकास और संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। यहाँ अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम और सर्वर होंगे, जो सोचने जैसी क्षमता वाले एआई सिस्टम को चलाएंगे और दुनिया की बड़ी कंपनियाँ यहीं से अपने डिजिटल काम करेंगी। सरकार ने इस SEZ को टैक्स और अन्य कानूनी छूट दी है ताकि नई तकनीकों…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

*वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है - मुख्यमंत्री रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती (28 मई) पर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए समर्पित था। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सावरकर न केवल आज़ादी की लड़ाई के अग्रणी योद्धा थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक और दूरदर्शी राजनेता भी थे। उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध आवाज़ उठाई और आधुनिक भारत के निर्माण की…
Read More
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपना पूरा जीवन आम जनता की सेवा के लिए समर्पित किया: उद्योग मंत्री

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपना पूरा जीवन आम जनता की सेवा के लिए समर्पित किया: उद्योग मंत्री

रायपुर, / उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि पुण्यश्लोका, लोकमाता, न्यायप्रिय शासिका देवी अहिल्याबाई होल्कर के लिए उनकी जनता का हित सर्वाेपरि था। उनका सारा जीवन संघर्षाे में बीता, किन्तु उन्होंने अपने सिद्धांतों व आदर्शों के साथ कभी समझौता नहीं किया, देवी अहिल्याबाई एक धर्मप्रिय व न्यायप्रिय शासिका थी, जब न्याय करने की बात आई तो उन्होने अपने पुत्र को भी दण्डित किया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देवी अहिल्याबाई जैसी महान हस्तियां सदैव अमर रहती हैं, उनके शरीर का अवसान अवश्य हो जाता है किन्तु उनके महान कार्य, उनकी यशोगाथा सदैव जिंदा रहती है। समारोह को…
Read More
नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप का हुआ समापन

नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप का हुआ समापन

पर्यावरण संरक्षण का पाठ सीखा बच्चों नेरायपुर, / घने जंगलों की हरियाली, चहचहाते पक्षी, रंगबिरंगी तितलियाँ और बच्चों की उत्साही मुस्कान... कुछ ऐसा ही नज़ारा था, नंदनवन जंगल सफारी में आयोजित तृतीय समर कैंप-2025 का समापन 25 मई को हर्षाेल्लास के साथ हुआ। बच्चों ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का पाठ सीखा और प्रकृति से अपने को आत्मसात् किया। 19 से 25 मई तक चले इस सात दिवसीय समर कैंप में 25 चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने न केवल प्रकृति को नजदीक से जाना, बल्कि उसके साथ गहरा संवाद भी स्थापित किया। शिविर के समापन अवसर पर…
Read More
पंडित नेहरु ने खोखले भारत की मजबूत आधारशिला रखी – बृजेश गुप्ता 

पंडित नेहरु ने खोखले भारत की मजबूत आधारशिला रखी – बृजेश गुप्ता 

भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गयी   चन्दौली । मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि पर नेहरू पार्क स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।, तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानियों में से थे, देश के लिए उनका योगदान जितना स्वतंत्रता से पहले था उतना ही स्वतंत्रता के बाद भी रहा। देश के आजादी के उपरांत नेहरू जी ने अपने प्रधानमंत्री काल में पंचवर्षीय योजना चलाकर देश…
Read More
सुशासन तिहार: आम जनता की समस्याओं के निराकरण का एक सशक्त माध्यम – उद्योग मंत्री

सुशासन तिहार: आम जनता की समस्याओं के निराकरण का एक सशक्त माध्यम – उद्योग मंत्री

रायपुर, / प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज अधिकारियों से कहा कि वे सुशासन तिहार के समापन के पश्चात आगे भी जनसमस्याओं के प्रति निरंतर सवेदनशील रहते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य एलर्ट मोड पर जारी रखें, हमारी सरकार ने सुशासन को सर्वोच्च स्थान पर रखा है, प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कार्यभार सम्हालने के पश्चात् राज्य में एक बार फिर सुशासन स्थापित हुआ है, भ्रष्ट्राचार मुक्त शासन प्रशासन की संकल्पना को मूर्त रूप मिला है, हम सबको मिलकर इसे निरंतर बनाए रखना है।  इस आशय के विचार उद्योग…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात 

*93.59 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण* रायपुर,/ सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिलेवासियों को 330 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 220 करोड़ रुपए की लागत के 17 लोकार्पण एवं 110 करोड़ रुपए लागत के 7 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।  मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर रायगढ़ जिले में अनेक महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया उनमें 93 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से रायगढ़-धरमजयगढ़…
Read More