28
May
चयनित 22 मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण चौबेपुर, वाराणसी/ सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को भन्दहा कला, कैथी केंद्र पर किया गया। शिविर में कुल 54 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमे से चिन्हित 22 मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन, लेंस और चश्मा की सुविधा दी जायेगी। अस्पताल में आवश्यक जांच के उपरान्त बृहस्पतिवार को ऑपरेशन किया जाएगा । सभी मरीजों को वापस शुक्रवार अस्पताल की बस द्वारा वापस आशा केंद्र पर पहुंचा दिया जाएगा । नेत्र परीक्षण शिविर में आर जे अस्पताल की टीम…
