Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12776 Posts
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध, प्राप्त समस्याओं पर अधिकारी त्वरित करें कार्रवाई – नीलम प्रभात

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध, प्राप्त समस्याओं पर अधिकारी त्वरित करें कार्रवाई – नीलम प्रभात

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने राजकीय अतिथि गृह ज्ञानपुर में सुनी महिलाओं की समस्याएंभदोही । राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती नीलम प्रभात ने आज जनपद मुख्यालय के राजकीय अतिथि गृह ज्ञानपुर में आयोजित जन सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं से सम्बन्धित शिकायतों को सुना।  सदस्य राज्य महिला आयोग के समक्ष आज कुल दहेज की मांग, घरेलू हिंसा सहित  19 पीड़ितों के द्वारा अपनी समस्याओं को रखा गया। जिसमें से 03 का त्वरित निस्तारण करते हुए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायती पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाधान कराया जाए। इस दौरान सदस्य राज्य…
Read More
खनन पट्टे पर रोक की मांग : पीड़ित ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

खनन पट्टे पर रोक की मांग : पीड़ित ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

सोनभद्र। ओबरा तहसील प्रांगण में बुधवार को चन्दा कुमारी पुत्री स्व० भैरो (अनुसूचित जाति), निवासी बिल्ली मारकुण्डी ने जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपकर अवगत करायी है कि मौजा ग्राम बिल्ली मारकुण्डी, थाना व तहसील ओबरा स्थित मेसर्स साईं बाबा स्टोन वर्क्स व मेसर्स माँ कामाख्या स्टोन वक्र्स इन दोनों स्वीकृत खनन पट्टा में मानक से अधिक लगभग 2 गुना से ज्यादा पत्थर खनन परिवहन हो चुका है जिसके कारण खदान अत्यन्त गहरी हो गयी है, गहरी खदान के कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना-दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।  पूर्व में प्रार्थिनी के पिता स्व०…
Read More
अहिल्याबाई होलकर स्मृति अभियान के तहत घोरावल में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन    

अहिल्याबाई होलकर स्मृति अभियान के तहत घोरावल में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन    

सोनभद्र।  लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयन्ती स्मृति अभियान के तहत घोरावल विधानसभा के भगवास, औराई में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल, विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य व अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत घोरावल ब्लाक प्रमुख दीपक पटेल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल ने रानी अहिल्याबाई के संघर्षमयी जीवन पर…
Read More
अधिवक्ता कल्याण के सम्बन्ध में  सोनभद्र बार एसोसिएशन की हुई बैठक

अधिवक्ता कल्याण के सम्बन्ध में  सोनभद्र बार एसोसिएशन की हुई बैठक

सोनभद्र।  अधिवक्ता कल्याण न्याय के सम्बन्ध में सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र एड० की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन महामंत्री अखिलेश कुमार पाण्डेय एड० ने किया। बैठक में ड्रफ्टिंग कमेटी द्वारा तैयार किये गये बाईलाज को ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य विनोद चौबे  द्वारा पढ़कर उपस्थित सदस्यों को सुनाया गया।  सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा ड्राफ्टिंग कमेटी द्वारा तैयार किये गये बाईलाज पर उपस्थित अधिवक्तागण द्वारा अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया गया। जिसपर सभा में उपस्थित सदस्यों ने बहुमत से पास किया, बावजूद उक्त बाईलाज में अगर कोई संसोधन है तो वृहस्पतिवार को समय 02.00 बजे…
Read More
रोजगार मेले में 61 अभ्यर्थियों का चयन

रोजगार मेले में 61 अभ्यर्थियों का चयन

 सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबट्र्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सी०पी०पी०एल०, राबट्र्सगंज, सोनभद्र, नवर्ण भारत प्रा० लि०, नोएडा,, डीसेट्स, फरीदाबाद, शिव शक्ति एग्रीटेक लि० वाराणसी, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, राबटर््सगंज, अर्ष इण्टरप्राईजेज,  सोनभद्र, एडेको इण्डिया प्रा० लि०, इण्डियन एसोसिएट, एवं श्रीराम फाईनेन्स, , इत्यादि कुल 10 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इस मेले में विभिन्न पदों पर कंपनियों द्वारा कुल 61 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी  सच्चिदानन्द, मेला…
Read More
समर कैंप में छात्राओं को हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट ने दिया प्रशिक्षण

समर कैंप में छात्राओं को हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट ने दिया प्रशिक्षण

सोनभद्र। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 21मई,2025 से प्रारंभ समर कैंप में बुधवार को हर्ट फुलनेस इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षक गोपाल मौर्या, पतंजलि योग संस्थान व जागृति योग संस्थान की प्रशिक्षिका  अनीता गुप्ता  के द्वारा मानसिक शांति, एकाग्रचित्तता, महिलाओं से जुड़ी अनेक शारीरिक विकारों हेतु ध्यान, योग, प्राणायाम व अन्य गतिविधियों के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना शुक्ला, नोडल प्रभारी वंदना सिंह के निर्देशन में समर कैंप में अनेक गतिविधियां जैसे व्यायाम, पेंटिंग, स्वपरिचय, रस्साकसी बैडमिंटन, दौड़, नृत्य संगीत इत्यादि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कैंप की…
Read More
हवन पूजन के साथ यज्ञ का हुआ समापन श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हवन पूजन के साथ यज्ञ का हुआ समापन श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सोनभद्र।  बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में छठे वर्ष में नौ दिवसीय श्री अभिषेकात्मक श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया यज्ञ के पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के दो से ढाई हजार श्री राम भक्त प्रसाद ग्रहण किये। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, जितेंद्र त्रिपाठी संरक्षक, अरविंद शरण सिंह मुख्य यजमान, बृजेश शरण सिंह, सतीश पांडे सहित सैकड़ो भक्तों ने हवन किया । इस शुभ कार्यक्रम में सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, अविनाश शुक्ला, रवि प्रकाश पांडे, विक्की सिंह राजपूत, कमलेश शुक्ला आदि…
Read More
01 से 07 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल

01 से 07 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल

रायपुर / छत्तीसगढ़ में आगामी 01 से 07 जून 2025 तक ‘चावल उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान प्रदेश के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई एवं अगस्तकृतीनों माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। राज्य शासन ने इस उद्देश्य से प्रदेश की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटन जारी कर दिया है। सभी दुकानों में चावल का भण्डारण कार्य तेजी से जारी है ताकि वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस पहल से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक समय पर खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। राज्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति…
Read More
प्रदेश में शून्य दर्ज संख्या वाली 211 शालाएं,शिक्षकों की तैनाती के बावजूद छात्र नही

प्रदेश में शून्य दर्ज संख्या वाली 211 शालाएं,शिक्षकों की तैनाती के बावजूद छात्र नही

 दूरस्थ स्कूलों में शिक्षकों की कमी से गिरा परीक्षा परिणामरायपुर /छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत युक्तियुक्तकरण रिपोर्ट  के अनुसार, प्रदेश में कुल 211 शासकीय विद्यालय ऐसे हैं जहां एक भी विद्यार्थी नहीं है, जबकि इन विद्यालयों में शिक्षक तैनात हैं। शून्य छात्र संख्या, फिर भी शिक्षक पदस्थ जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला साजाभवना और हर्राटिकरा इसका  उदाहरण हैं। साजाभवना स्कूल में एक भी छात्र नहीं है, फिर भी एक सहायक शिक्षक यहां कार्यरत हैं। वहीं हर्राटिकरा स्कूल में शून्य दर्ज संख्या के बावजूद एक प्रधान पाठक एवं दो सहायक…
Read More
स्व० सुलभ अग्निहोत्री के स्मृति में कवि गोष्ठी का विशेस कार्यक्रम सम्पन्न

स्व० सुलभ अग्निहोत्री के स्मृति में कवि गोष्ठी का विशेस कार्यक्रम सम्पन्न

मनोज पाण्डेय  झूंसी, प्रयागराज। वैश्विक हिंदी महासभा एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से रामकथा के प्रख्यात कथाकार स्व० सुलभ अग्निहोत्री की स्मृति में एक विशेष कार्यक्रम एवं पावस कवि गोष्ठी स्वागताध्यक्ष सुयश अग्निहोत्री के आवास पर संस्थाध्यक्ष साहित्यकार डॉ० विजयानन्द की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ०वीरेंद्र तिवारी तथा विशेष अतिथि व्रतशील शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्कर प्रधान की सरस्वती वंदना से हुआ। विषय प्रवर्तन करते हुए सुयश अग्निहोत्री ने बताया कि उनके अग्रज स्व०सुलभ अग्निहोत्री ने राम कथा पर पांच खंडों में विस्तृत उपन्यास लिखा है, उनके कई काव्य संग्रह भी प्रकाशित हो…
Read More