Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12095 Posts
स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही है प्राकृतिक गुलाल का निर्माण

स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही है प्राकृतिक गुलाल का निर्माण

इस बार प्राकृतिक रंगों से रंगीन होगी होली* रायपुर  /  रंगों के त्योहार होली को स्वसहायता समूह की महिलाएं इस बार और खास बना रही है। होली के त्योहार को प्राकृतिक रंगों से मनाने के लिए महिलाएं हर्बल गुलाल बना रही है। गरियाबंद जिले के ग्राम सढ़ौली की राखी महिला ग्राम संगठन की 10 सक्रिय महिलाएँ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत हर्बल गुलाल का निर्माण कर आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की मिसाल पेश कर रही हैं। समूह की महिलाएं पलाश से पीला, चुंकदर से लाल और पालक के पत्तों से हरा रंग निकालकर मक्के की सूखी डंठल से प्राप्त…
Read More
मेहनत की चमक और सरकारी संबल…..

मेहनत की चमक और सरकारी संबल…..

श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में आई क्रांति अब सुदूर अंचलों के गरीब और श्रमिक परिवारों के आंगन तक पहुँचकर उनके बच्चों के सपनों को हकीकत में बदल रही है। शासन की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के माध्यम से प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाने का संकल्प अब धरातल पर जीवंत होता दिख रहा है। इसी कड़ी में  आदिवासी बहुल बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलौरी के एक पंजीकृत श्रमिक नंदकिशोर कश्यप की सुपुत्री डिंपल कश्यप ने अपनी मेधा और…
Read More
आईटीबी बर्लिन-2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश पर्यटन की सशक्त मौजूदगी, समृद्ध विरासत का होगा भव्य प्रदर्शन

आईटीबी बर्लिन-2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश पर्यटन की सशक्त मौजूदगी, समृद्ध विरासत का होगा भव्य प्रदर्शन

03 से 05 मार्च तक आयोजित आईटीबी बर्लिन में मनेगा 60 वर्षों की गौरवशाली विरासत का उत्सव ITB बर्लिन-2026 की थीम 'डिस्कवर द स्टोरीज बिहाइंड 60 इयर्स ऑफ लेगेसी' होगी एडवेंचर टूरिज्म, बिजनेस ट्रैवल, एलजीबीटीक्यू+ ट्रैवल, लग्जरी ट्रैवल, मेडिकल टूरिज्म सहित अन्य पर प्रदर्शनी उ०प्र० पर्यटन के स्टॉल पर विभाग की वेबसाइट्स-मोबाइल एप्लीकेशन, पर्यटन सर्किट, वेलनेस टूरिज्म और ओडीओपी का प्रदर्शन आईटीबी बर्लिन-2026 में दुनिया से संवाद करेगा उत्तर प्रदेश का पर्यटन विजन- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित मंच आईटीबी बर्लिन-2026 में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक पर्यटन संभावनाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय मानचित्र…
Read More
काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

 वाराणसी । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। शिवराज सिंह चौहान ने भगवान शिव की आराधना की और प्रदेश व देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भगवान शिव की पावन नगरी काशी में श्री बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन से मेरा मन अलौकिक ऊर्जा से भर गया है। देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो यही प्रार्थना…
Read More
एनजीओ: सेवा, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन के द्योतक

एनजीओ: सेवा, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन के द्योतक

- सुरेश सिंह बैस "शाश्वत" 27 फरवरी विश्व एनजीओ दिवस : प्रतिवर्ष 27 फरवरी को मनाया जाने वाला विश्व एनजीओ दिवस विश्वभर में गैर-सरकारी संगठनों के योगदान को मान्यता देने और उनकी भूमिका पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है। आज के समय में जब शासन-व्यवस्था जटिल होती जा रही है और सामाजिक चुनौतियाँ बहुआयामी रूप ले चुकी हैं, तब एनजीओ लोकतंत्र की एक सशक्त सहायक शक्ति के रूप में उभरे हैं। भारत में सेवा और लोककल्याण की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। ‘दान’, ‘सेवा’ और ‘परमार्थ’ की भावना हमारे सांस्कृतिक मूल्यों में रची-बसी है। आधुनिक अर्थों में एनजीओ भले…
Read More
अतिथि बनकर जाएं तो न दिखाएं नखरे…..

अतिथि बनकर जाएं तो न दिखाएं नखरे…..

डा. पंकज भारद्वाज भारतीय संस्कृति में “अतिथि देवो भवः” केवल एक कहावत नहीं, बल्कि जीवन-मूल्य है। हमारे यहाँ अतिथि का आगमन शुभ माना जाता है। घर की रसोई में हलचल बढ़ जाती है, बैठक सजी-धजी लगने लगती है और मन में एक सहज उत्साह जाग उठता है कि आने वाला व्यक्ति अपनेपन और आदर का अनुभव करे। परंतु विडंबना यह है कि कभी-कभी कुछ अतिथि अनजाने में ही इस आत्मीयता पर पानी फेर देते हैं सिर्फ इस कारण कि वे चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक या परोसे गए नाश्ते को लेकर नखरे दिखाने लगते हैं। आज के बदलते समय में खान-पान की पसंद-नापसंद स्वाभाविक है। किसी को…
Read More
ऊर्जा विभाग सचिव रोहित यादव ने छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन की संभावनाओं पर की चर्चा

ऊर्जा विभाग सचिव रोहित यादव ने छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन की संभावनाओं पर की चर्चा

हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर अर्धदिवसीय सेमिनार आयोजित रायपुर। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा आज छत्तीसगढ़ को ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्लोबल क्लीन एनर्जी के विस्तार के उद्देश्य से अर्धदिवसीय सेमिनार का आयोजन कोर्टयार्ड बाय मैरियट में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग के सचिव रोहित यादव (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सचिव रोहित यादव ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य राज्य के औद्योगिक परिवेश में ग्रीन हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देना तथा पारंपरिक औद्योगिक ईंधनों के स्थान पर स्वच्छ विकल्पों को अपनाने की…
Read More
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

*बजट में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर जताया मुख्यमंत्री का आभार* रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारी वर्ग एवं उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता…
Read More
सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न

सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न

अपेक्षित जनपद की श्रेणी से मॉडर्न जनपद के तरफ अग्रसर,जल्द ही मॉडर्न जनपद के रूप में पहचाना जाएगा चन्दौली - शिवम मिश्रा  चन्दौली/ शिवम मिश्रा नीति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली (प्रतिनिधि) द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की गई। 'संपूर्णता अभियान 2.0'  28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाला 3 महीने का विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों में 5 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) और आकांक्षी ब्लॉकों में 6 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों के सेचुरेशन को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना है। 'संपूर्णता अभियान 2.0' का आयोजन संपूर्णता अभियान की नींव पर…
Read More
ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद करने असवारी गांव में पहुंची राज्यपाल

ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद करने असवारी गांव में पहुंची राज्यपाल

ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामानों को देखकर किया सराहना*  वाराणसी। आराजीलाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब स्थित असवारी गांव में ग्रीन आर्मी आफ वेलफेयर संस्था द्वारा बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल का ग्रीन आर्मी के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रीन आर्मी के महिलाओं से संवाद कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों का लगाए गए स्टालों तथा सिलाई सेंटर अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद किया और गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए ठेला तथा बच्चों को स्कूल जाने के लिए…
Read More