Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12095 Posts
आयकर विभाग की हाईटेक कार्रवाई, सपा नेता इस्तियाक खान तक पहुंची जांच

आयकर विभाग की हाईटेक कार्रवाई, सपा नेता इस्तियाक खान तक पहुंची जांच

सोनभद्र । आयकर विभाग की कार्रवाई अब व्यापक और बहुस्तरीय रूप ले चुकी है। 26 घंटे से अधिक समय से विभाग की टीमें जिले में डटी हुई हैं और जांच का दायरा सपा नेता इस्तियाक खान से जुड़ी ईशान कंस्ट्रक्शन की पत्थर खदान तक पहुंच गया है। खदान क्षेत्र में ड्रोन कैमरों और सेटेलाइट तकनीक से जियो मैपिंग की जा रही है, जिससे स्वीकृत सीमा और वास्तविक खनन का मिलान किया जा सके।सूत्रों के अनुसार यह पूरा ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से शुरू हुआ। पहले चरण में शादी के स्टिकर लगी गाड़ियों से टीमें जिले में दाखिल हुईं और खनन…
Read More
खुशहाली की खुशहोली, किसानों को मिलेगी धान की एकमुश्त अंतर राशि…..

खुशहाली की खुशहोली, किसानों को मिलेगी धान की एकमुश्त अंतर राशि…..

*समय पर सहायता से मजबूत होगा किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था* रायपुर/ होली का त्योहार इस बार  किसानों के लिए सिर्फ रंगों की नहीं, बल्कि समृद्धि और खुशहाली की सौगात लेकर आया है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त देने के निर्णय ने गांव-गांव में उत्साह का माहौल बना दिया है। यह राशि किसानों के जीवन में आर्थिक राहत के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है। कबीरधाम जिले के ग्राम खिरशाली के किसान मूलचंदन पाटिल के लिए यह निर्णय किसी वरदान से कम…
Read More
उत्तर प्रदेश मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो-2026” का आयोजन 27 एवं 28 फरवरी को होगा

उत्तर प्रदेश मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो-2026” का आयोजन 27 एवं 28 फरवरी को होगा

एक्सपो में देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, उद्यमी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 1000 मत्स्य पालक सम्मिलित होंगे लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो-2026 का दो दिवसीय आयोजन 27 एवं 28 फरवरी 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कल 27 फरवरी को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से होगा। एक्सपों में भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो0 एस0पी0सिंह बघेल, उ0प्र0 सरकार के मत्स्य विकास कैबिनेट मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद मुख्य अतिथि के रूप में…
Read More
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा : लाभार्थियों को सामग्री वितरण और योजनाओं की समीक्षा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा : लाभार्थियों को सामग्री वितरण और योजनाओं की समीक्षा

योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जनपद भ्रमण कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन चुर्क हेलीपैड पर उतरा, जहां जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद वह विकास भवन के लिए रवाना हुईं। विकास भवन में लाभार्थियों को सामग्री वितरण विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट और सामग्री वितरित की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 200 प्री-स्कूल किट…
Read More
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने लखनऊ स्थित आवास पर की जनसुनवाई

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने लखनऊ स्थित आवास पर की जनसुनवाई

जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश विद्युत, सीवर, निर्माण कार्य एवं क्षतिपूर्ति मामलों पर मंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने आज अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्रकरण, विद्युत बिल में त्रुटि सुधार, सीवर लाइन की समस्याएं, नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृति, क्षतिपूर्ति भुगतान तथा अन्य स्थानीय जनसमस्याएं प्रमुख रूप से…
Read More
होली के अवसर पर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध लागू

होली के अवसर पर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध लागू

नई दिल्ली । आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तथा आनन्द विहार (ट.) रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार की पार्सल बुकिंग (आउटवर्ड लीज्ड एसएलआर/आउटवर्ड रेलवे पार्सल बुकिंग सहित) पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध 01 मार्च से 03 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह प्रतिबंध नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6/7, 8/9 एवं 14/15, आनन्द विहार (ट.) के प्लेटफार्म संख्या 2/3, साथ ही अन्य मण्डलों से चलकर इन प्लेटफार्मों पर लोडिंग/अनलोडिंग के लिए रुकने वाली गुजरने वाली ट्रेनों पर…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने की सौजन्य मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने की सौजन्य मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा

प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री रायपुर/  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान…
Read More
वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सावरकर केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक, समाज सुधारक, ओजस्वी लेखक-कवि और प्रखर इतिहासकार भी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई वैचारिक ऊर्जा प्रदान की तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए…
Read More
एनटीपीसी गाडरवारा में 14वां स्थापना दिवस उत्साह, गरिमा एवं सामाजिक सरोकारों के साथ संपन्न

एनटीपीसी गाडरवारा में 14वां स्थापना दिवस उत्साह, गरिमा एवं सामाजिक सरोकारों के साथ संपन्न

परियोजना प्रमुख  हिम्मत सिंह चौहान ने किया नवाचार, दक्षता और सतत विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान गाडरवारा । गुरुवार को एनटीपीसी गाडरवारा में 14वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्सवपूर्ण  वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख हिम्मत सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा उपस्थित सभी जनों ने संस्थान की प्रगति एवं राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अपने प्रेरणादायक संबोधन में परियोजना प्रमुख हिम्मत सिंह चौहान ने एनटीपीसी गाडरवारा की अब तक की उपलब्धियों, उच्च मानकों पर आधारित संचालन, पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता…
Read More
अंतागढ़ में श्रमिक सम्मेलन आयोजित, जिले के 7930 श्रमिकों को किया गया लाभान्वित

अंतागढ़ में श्रमिक सम्मेलन आयोजित, जिले के 7930 श्रमिकों को किया गया लाभान्वित

रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के निर्देशानुसार श्रमिक सम्मेलन-2026 का आयोजन उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सामुदायिक भवन अंतागढ़ में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद भोजराज नाग उपस्थित थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अंतागढ़ के अध्यक्ष राधेलाल नाग द्वारा की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अन्तर्गत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जिले के श्रमिक व उनके परिवार के सदस्यों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से राशि हस्तांतरित कर लाभान्वित किया गया। …
Read More