Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
5495 Posts
एनटीपीसी अंता को सुरक्षा उत्कृष्टता हेतु प्रतिष्ठित “स्वर्ण शक्ति अवार्ड”

एनटीपीसी अंता को सुरक्षा उत्कृष्टता हेतु प्रतिष्ठित “स्वर्ण शक्ति अवार्ड”

बारा अंता, । एनटीपीसी अंता को सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एनटीपीसी के प्रतिष्ठित "स्वर्ण शक्ति अवार्ड" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एनटीपीसी के सभी गैस आधारित संयंत्रों तथा पश्चिमी क्षेत्र-1  के समस्त संयंत्रों में केवल एनटीपीसी अंता को मिला, जो परियोजना की उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों एवं सुरक्षित कार्य प्रणाली का प्रमाण है। यह पुरस्कार 13 फरवरी 2025 को रायपुर में आयोजित ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में प्रदान दिया गया। एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह तथा अन्य निदेशकों की उपस्थिति में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र-1) कमलेश सोनी…
Read More
वीमेन इन पब्लिक सेक्टर की 35वीं राष्ट्रीय बैठक में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को द्वितीय सर्वोत्कृष्ट उपक्रम पुरस्कार

वीमेन इन पब्लिक सेक्टर की 35वीं राष्ट्रीय बैठक में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को द्वितीय सर्वोत्कृष्ट उपक्रम पुरस्कार

नागपुर। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS) की 35वीं राष्ट्रीय बैठक के दौरान वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) को द्वितीय सर्वोत्कृष्ट उपक्रम पुरस्कार से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 13 प्रतिभागियों के बीच वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया किशोर रहाटकर एवं स्कोप के महानिदेशक अतुल सोबती द्वारा प्रदान किया गया। वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (वेस्टर्न रीजन) की अध्यक्षा श्रीमती अनुपमा टेमुर्निकर, श्रीमती मेधा हरदास, श्रीमती ज्योति वर्मा, सुश्री अंकिता घोष एवं अन्य विप्स की सदस्यों ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। पुरस्कार जीतने के उपरान्त, विप्स डब्लूसीएल…
Read More
प्रमुख भारतीय ब्रांड और प्रमुख सरकारी निकाय सोर्सेक्स इंडिया 2025 : सर्वश्रेष्ठ वैश्विक सोर्सिंग प्लेटफ़ॉर्म में शामिल हुए

प्रमुख भारतीय ब्रांड और प्रमुख सरकारी निकाय सोर्सेक्स इंडिया 2025 : सर्वश्रेष्ठ वैश्विक सोर्सिंग प्लेटफ़ॉर्म में शामिल हुए

नई दिल्ली।  फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन ( फियो ) भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से सोर्सेक्स इंडिया के तीसरे संस्करण की गर्वपूर्वक घोषणा करता है, जो वैश्विक बाज़ारों में घरेलू ब्रांडों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित भारत का प्रमुख व्यापार शो है। 26-28 मार्च, 2025 को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित होने वाला यह संस्करण अब तक का सबसे प्रभावशाली होने का वादा करता है, जिसमें शीर्ष भारतीय ब्रांड, वैश्विक खरीदार और व्यापार और निर्यात इकोसिस्टम से प्रमुख हितधारक एक साथ आएंगे। सोर्सेक्स इंडिया 2025 में भारत के कुछ सबसे बड़े…
Read More
बस्तर क्षेत्र में वन आवरण के घनत्व में हुई उल्लेखनीय वृद्धि,विरल वन का 450 वर्ग किमी क्षेत्र हुआ सघन वन में तब्दील

बस्तर क्षेत्र में वन आवरण के घनत्व में हुई उल्लेखनीय वृद्धि,विरल वन का 450 वर्ग किमी क्षेत्र हुआ सघन वन में तब्दील

  रायपुर, / बस्तर में वन आवरण घनत्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो हाल ही में प्रकाशित भारत वन स्थिति रिपोर्ट के आंकड़ों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। बस्तर में वन आवरण घनत्व में वृद्धि छत्तीसगढ़ की पर्यावरण संरक्षण नीति और सतत वन प्रबंधन का परिणाम है। वन घनत्व में वृद्धि जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और जलवायु सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बस्तर, जो अपने घने जंगलों…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी. टी. उषा ने की भेंट 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी. टी. उषा ने की भेंट 

*छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को मिलेगा नया आयाम: आईओए विशेषज्ञ दल छत्तीसगढ़ आकर खिलाड़ियों को देगा मार्गदर्शन* रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती पी. टी. उषा ने सौजन्य भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए…
Read More
छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग: इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा

छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग: इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन ने की मुलाक़ात*  रायपुर, : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन वी. नारायणन ने  भेंट कर छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग से कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ में सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण, भू-मानचित्रण (geo-mapping), प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान इसकी समृद्ध भाषायी विरासत और बहुभाषी संस्कृति में निहित है। छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुड़ुख, भतरी सहित अनेक लोकभाषाएँ यहां की सांस्कृतिक आत्मा को संजोए हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हमें अपनी मातृभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे समाज की जड़ों से जुड़ने का सेतु भी है। छत्तीसगढ़ में लोकगीतों,…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण*

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण*

रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती (21 फरवरी) पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता को समृद्ध करने में उनका योगदान अमूल्य है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. मधुकर खेर ने अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने का कार्य किया। उनकी लेखनी न केवल सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही, बल्कि जनचेतना को प्रखर बनाने का माध्यम भी बनी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री खेर का समर्पण…
Read More
बजट प्रदेश के 1 ट्रिलियन इकोनामी के सपने को साकार करेगा – दयाशंकर मिश्र दयालु 

बजट प्रदेश के 1 ट्रिलियन इकोनामी के सपने को साकार करेगा – दयाशंकर मिश्र दयालु 

लखनऊ उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने बजट 2025 - 26 के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के लिए, समरसता के लिए समाज के विकास के लिए उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई गति देने के लिए एवं उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में सहयोग करेगा।  यह बजट बहुत ही व्यापक है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए, सड़क बिजली,अस्पताल, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इसमें व्यवस्था भी है।आज…
Read More
पुस्तक समीक्षा : मनोविज्ञान और आत्मविश्लेषण का समन्वय: ख़ुशी का ओ.टी.पी.

पुस्तक समीक्षा : मनोविज्ञान और आत्मविश्लेषण का समन्वय: ख़ुशी का ओ.टी.पी.

ख़ुशी बाहरी दुनिया में खोजने की चीज़ नहीं, बल्कि हमारे अपने भीतर छिपी होती है उमेश कुमार सिंह डॉ.अंजु दुआ जैमिनी की पुस्तक ‘ख़ुशी का ओ.टी.पी.’ एक अद्भुत मनोवैज्ञानिक, आत्मविश्लेषणात्मक और प्रेरणादायक कृति है, जो पाठकों को जीवन में वास्तविक खुशी पाने का मार्ग दिखाती है। यह पुस्तक न केवल मन के रहस्यों को उजागर करती है, बल्कि मनोवैज्ञानिक विश्लेषण के माध्यम से पाठकों को स्वयं को पहचानने और आत्मविकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। आज के समय में अधिकांश लोग अकेलेपन और मानसिक असंतोष से जूझ रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में उथल-पुथल के कारण खुशी एक दुर्लभ तत्व…
Read More