Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12497 Posts
कांग्रेस जनों ने महाकुम्भ हादसे पर दुख व्यक्त किया, गतात्मा की शान्ति हेतु की गयी प्रार्थना 

कांग्रेस जनों ने महाकुम्भ हादसे पर दुख व्यक्त किया, गतात्मा की शान्ति हेतु की गयी प्रार्थना 

 चन्दौली ।  मुगलसराय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम प्रयागराज में हुए हादसे में श्रद्धालुओं के मृत्यु  पर काली महाल चौराहा स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में मृतकों की आत्मा की शांति  एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की प्रार्थना की गयी। निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा धर्म और संस्कृति के महाकुंभ में 38 से अधिक श्रद्धालुओं ने जान गवां दी तथा और आंकलन अभी आ रहे हैं, सैंकड़ों घायल हैं। किसी का बेटा चला गया, किसी की पत्नी, किसी की माँ,…
Read More
भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया का नाम शामिल

भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया का नाम शामिल

सोनभद्र, सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल होने का गौरव हासिल हुआ है। नामचीन संस्था ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ द्वारा 2025 में विनिर्माण क्षेत्र की 347 संस्थाओं की कार्यपद्धि के व्यापक सर्वे के पश्चात कोल इंडिया लिमिटेड को इस सम्मान से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित मान्यता अपने कर्मियों के लिए एक सहायक और सशक्त वातावरण प्रदान करते हुए विश्वास, गर्व और सौहार्द की संस्कृति को विकसित करने की कोल इंडिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। गौरतलब है कि एक समावेशी और टिकाऊ संगठन बनाने की…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए सुरक्षा फ्रेमवर्क कोचिंग प्रोग्राम का किया गया समापन

एनटीपीसी विंध्याचल में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए सुरक्षा फ्रेमवर्क कोचिंग प्रोग्राम का किया गया समापन

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ करने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाला सुरक्षा फ्रेमवर्क कोचिंग प्रोग्राम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 28 जनवरी 2025 को समाप्त हुआ और इसमें 450 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कोचिंग प्रोग्राम का उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल, नियमों और अनुपालन के बारे में जागरूक करना था।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध सुरक्षा विशेषज्ञ श्री वेंकट रवि राम ने किया। उन्होंने पेशेवर साहस, सुरक्षा नियमों का पालन, ठेका नवीनीकरण और अनुबंध शर्तों में रणनीतिक सुधार पर जोर दिया। श्री वेंकट रवि राम ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कार्यस्थल…
Read More
एनसीएल  की झिंगुरदा परियोजना ने सीएसआर के तहत स्थानीय क्षेत्र के बच्चों में वितरित किए ऊनी स्वेटर

एनसीएल  की झिंगुरदा परियोजना ने सीएसआर के तहत स्थानीय क्षेत्र के बच्चों में वितरित किए ऊनी स्वेटर

1000 बच्चे हुए लाभान्वित सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की झिंगुरदा परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत स्थानीय क्षेत्र में बच्चों में नि: शुल्क ऊनी स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान ग्राम चटका, झिंगुरदा, चुरकी, चकरिया, चंद्रपुर, खानहना एवं डूमरचुआ के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 1000 बच्चों को स्कूल यूनिफ़ोर्म हेतु ऊनी स्वेटर दिये गए।   एनसीएल झिंगुरदा द्वारा यह कार्य प्रदेश में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए सर्दी से बचाव के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नोडल अधिकारी (सीएसआर) झिंगुरदा उपस्थित रहे। गौरतलब है…
Read More
एनसीएल  की अमलोरी परियोजना ने सीएसआर के तहत दसौती में ज़रूरतमंदों को  बांटे कंबल

एनसीएल  की अमलोरी परियोजना ने सीएसआर के तहत दसौती में ज़रूरतमंदों को  बांटे कंबल

300 लोग हुए लाभान्वित सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की अमलोरी परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक-26 (नालंदा) ग्राम दसौती में नि: शुल्क कंबल का वितरण किया। एनसीएल अमलोरी परियोजना द्वारा यह कार्य स्थानीय क्षेत्र में बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए राहत प्रदान करने हेतु किया गया। इस अवसर पर 300 ज़रूरतमन्द लोग लाभान्वित हुए।  इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक) एवं नोडल अधिकारी (सीएसआर) उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा स्थानीय परिक्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए…
Read More
प्रधानमंत्री आवास निर्माण राशि में गड़बड़ी के मामले में 6 लोगों के विरुद्ध एफआईआर

प्रधानमंत्री आवास निर्माण राशि में गड़बड़ी के मामले में 6 लोगों के विरुद्ध एफआईआर

*दो रोजगार सहायक बर्खास्त* *अधूरे आवासों को पूर्ण बताकर राशि का गबन का मामला*   रायपुर,/ प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गबन करने के मामले में कोरबा जिले में 6 लोगों के विरूद्ध एफआईआर की कार्यवाही की गई है, जिसमें तीन ठेकेदार, दो पूर्व रोजगार सहायक और एक पूर्व आवास मित्र शामिल है। कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर हुई इस कार्यवाही के चलते पूर्व रोजगार सहायक प्रकाश चौहान एवं किरण महंत को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ठेकदार मेघनाथ विश्वकर्मा, राजाराम चौहान ग्राम सिमकेंदा, लखनलाल बैगा ग्राम श्यांग, रोजगार सहायक ग्राम श्यांग प्रकाश चौहान और ग्राम सोल्वा…
Read More
डीएम ने वृहद गो संरक्षण केंद्र देवली का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने वृहद गो संरक्षण केंद्र देवली का किया औचक निरीक्षण

 बेहतर प्रबंधन हेतु सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने मंगलवार को तहसील घोरावल के देवली मय केवली में स्थापित वृहद गो संरक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया  , जिलाधिकारी ने वृहद गो संरक्षण केंद्र में गोवंशों के रहने, उनके खाने के लिए भूसा, चारा व पीने के पानी व्यवस्था को देखा। उन्होंने मौके पर संरक्षण केन्द्र में लगाए गए मजदूरों से वार्ता कर गोवंशों को दिये जाने वाले भूसा के मात्रा व देखभाल करने संबंधी जानकारी प्राप्त की,  बताया गया कि दो टाइम भूसा दिया जाता है और समय से पानी पिलाया जाता है। जिलाधिकारी…
Read More
छत्तीसगढ़ के प्रथम डीजीपी श्रीमोहन शुक्ला का निधन

छत्तीसगढ़ के प्रथम डीजीपी श्रीमोहन शुक्ला का निधन

*पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में दी गई श्रद्धांजलि* रायपुर / छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्रीमोहन शुक्ला का आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी श्री शुक्ला (आयु 85 वर्ष) ने भोपाल के वैशाली नगर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। श्री शुक्ला का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे भोपाल में हुआ। इस दौरान परिवारजनों, मित्रों और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। श्री श्रीमोहन शुक्ला छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक रहे। वे एक नवंबर 2000 से 26 मई 2001 तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे।…
Read More
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से ग्रामोद्योग सेवा आश्रम ने आयोजित किया प्रचार-प्रसार कार्यक्रम

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से ग्रामोद्योग सेवा आश्रम ने आयोजित किया प्रचार-प्रसार कार्यक्रम

सोनभद्र। स्वैच्छिक संस्था जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से ग्राम बहुअरा में प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 53 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। परियोजना समन्वयक रोहित विश्वकर्मा ने मूक-बधिर बच्चों के लिए स्थापित मूक-बधिर बालक इंटर कॉलेज, सिन्दुरिया, चोपन के बारे में बताया। उन्होंने 3 से 7 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के लिए शीघ्र शुरू किए जाने वाले बचपन डे केयर सेंटर की जानकारी भी साझा की, जहां बच्चों को…
Read More
मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

यात्रियों को संभालने में जुटी जीआरपी और आरपीएफ की टीम डीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में सबसे महत्वपूर्ण मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए स्नानार्थियों की भीड़ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उमड़ने लगी है। सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पचास हजार से अधिक भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को संभालने में आरपीएफ, जीआरपी स्टेशन अधीक्षक,वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गये। यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज ने स्वयं कमान संभाल ली है। वहीं मंडल रेल प्रबंधक पल पल पर निगाह रखे हुए हैं। यही नहीं जोनल अधिकारियों की भी निगाह…
Read More