Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12497 Posts
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

*शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि* रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि शहीद दिवस उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इन वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि गांधीजी ने सत्य,…
Read More
धान खरीदी में अनियमितता का मामला : झारमुड़ा उपार्जन केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान निलंबित

धान खरीदी में अनियमितता का मामला : झारमुड़ा उपार्जन केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान निलंबित

रायपुर, /  महासमुंद जिले के झारमुड़ा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के दौरान अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों के चलते केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्राधिकृत अधिकारी संजय प्रधान द्वारा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा के अंतर्गत आने वाले इस उपार्जन केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  गौरतलब है…
Read More
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : ओडिशा की जहाज छाप 230 लीटर शराब जब्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : ओडिशा की जहाज छाप 230 लीटर शराब जब्त

रायपुर, /आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया वृत्त की टीम ने 230 लीटर जहाज छाप महुआ शराब जब्त की है। यह शराब ओडिशा बॉर्डर नाला के पास स्थित ग्राम अमुर्रा-रुचिदा कच्ची सड़क मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा छुपाकर रखी गई थी। आबकारी विभाग के अनुसार, यह शराब ओडिशा में निर्मित जहाज छाप महुआ शराब थी, जिसे दो प्लास्टिक बोरियों में 600 और 550 नग पाउच (प्रत्येक में 200-200 मिलीलीटर) के रूप में रखा गया था। टीम ने इसे लावारिस हालत में बरामद कर लिया और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी…
Read More
नगरपालिका आम निर्वाचन : महापौर पद हेतु 109, अध्यक्ष पदों हेतु 816 और पार्षद पद हेतु 10 हजार 776 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

नगरपालिका आम निर्वाचन : महापौर पद हेतु 109, अध्यक्ष पदों हेतु 816 और पार्षद पद हेतु 10 हजार 776 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद एवं 114 नगर पंचायतों में होगा आम निर्वाचनचार नगरीय निकायों के 5 वार्डों के लिए होगा उप चुनाव 11 फरवरी को मतदान एवं 15 फरवरी को मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जायेगीरायपुर, / नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत राज्य के 10 निगमो के महापौर पद हेतु कुल 109 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया। इसी तरह नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु कुल 816 अभ्यर्थियों ने तथा सभी नगरीय निकायों के पार्षद पद हेतु कुल दस हज़ार 776 अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि 28 जनवरी तक…
Read More
57 कर्मचारियों वाले अस्पताल में अव्यवस्था झेलने को मजबूर गरीब आदिवासी मरीज

57 कर्मचारियों वाले अस्पताल में अव्यवस्था झेलने को मजबूर गरीब आदिवासी मरीज

दुद्धी (सोनभद्र)। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर लगातार कार्य कर रहें हैं। मरीजों को बेहतर सेवाओं के लिए स्वास्थ्य मंत्री लगातार अस्पतालों का भी दौरा करते रहते हैं फिर भी सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील मुख्यालय पर स्थित दुद्धी सीएचसी की व्यवस्था सुधरती हुई नही दिख रही हैं। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के गरीब मरीज 57 कर्मचारियों वाले सरकारी अस्पताल में भी अव्यवस्थाओं को झेलने के लिए मजबूर हैं चाहे इलाज में लापरवाही के आरोप का मामला हो या रात्रि में डॉक्टर न रहने सहित जनरेटर नहीं चलने तथा मशीन होते हुए…
Read More
श्री सिद्ध विश्वेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा हेतु कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

श्री सिद्ध विश्वेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा हेतु कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

करमा (सोनभद्र) स्थानीय विकास खण्ड स्थित मदैनीया गांव में श्री सिद्ध प्राचीन हनुमान मन्दिर में श्री सिद्ध विश्वेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है जिस क्रम में मन्दिर प्रांगण में कलश यात्रा साज सज्जा के साथ संकट मोचन,हर हर महादेव के जयकारों के साथ हुआ पथ संचलन,जिसमें श्रद्धालु कलश यात्रा के कार्यक्रम में शामिल हो कर सुखद अनुभव किए। रंग बिरंगे परिधान पहनने हुए लोगों के अंदर काफी उत्साह दिखा।  चार दिवसीय कार्यक्रमों प्रथम दिन बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई जो मन्दिर परिसर से प्रारम्भ हो कर  लावलश्कर के साथ डीजे पर भगवा रंग के झंडे…
Read More
सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन का डीएम द्वारा कराया गया शुभारंभ

सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन का डीएम द्वारा कराया गया शुभारंभ

-प्रथम फेज में म्योरपुर और बभनी कस्तूरबा विद्यालय में 50-50 किशोरी छात्राओं का टीकाकरण कराया गया, 3 दिन बाद दी जाएगी द्वितीय डोज सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा बुधवार को विकासखंड बभनी और म्योरपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किशोरी छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाकर टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन के लगाने से सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है और होने वाले जननांग मस्सों जैसे बीमारी नहीं होती है। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से दुलार करते हुए वार्ता किया और इससे होने वाले फायदे के सम्बन्ध में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि…
Read More
महाकुंभ यात्रा में जा रहे वाहनों के सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा

महाकुंभ यात्रा में जा रहे वाहनों के सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा

 सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों व श्रद्धालुओं से वार्ता कर ली जानकारी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देशसोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बुद्धवार को छत्तीसगढ़ प्रान्त से बभनी उत्तर प्रदेश की सीमा बभनी सोनभद्र का स्थलीय निरीक्षण किये। इस दौरान कुंभ मेले में जा रहे यात्रियों के सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जायजा लिये। उन्होेेंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों से कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों के सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले में जा रहे वाहनों को परेशानी न उठाना पड़ें। इसके लिए जाम की स्थिति को देखते हुए इन्हें रवाना किया जाये,…
Read More
यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि जीवन का सार – प्रबंधक  रमाकांत शुक्ला

यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि जीवन का सार – प्रबंधक  रमाकांत शुक्ला

अंतरराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक के सोनभद्र शाखा में भव्य आयोजन, लाखों भक्तों को मिला सम्मानसोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय श्री सीताराम नाम बैंक, जिसकी स्थापना पूज्य महंत  नृत्य गोपाल दास  द्वारा की गई थी, कि सोनभद्र शाखा में बुधवार मोनी अमावस्या के पावन अवसर पर एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर शाखा प्रबंधक  रमाकांत शुक्ला द्वारा 10 लाख से अधिक भक्तों को श्री सीताराम नाम लिखने के उपलक्ष्य में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ‘यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि जीवन का सारइस कार्यक्रम में प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले भक्तों में अपार श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। प्रमाणपत्र…
Read More
मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड को मिला CARE रेटिंग्स अपग्रेड

मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड को मिला CARE रेटिंग्स अपग्रेड

प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (MUNPL), जो कि महारत्न विद्युत उपक्रम एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के स्वामित्व वाली यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) का संयुक्त उपक्रम है, को वित्तीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण मान्यता प्राप्त हुई है। प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी, CARE रेटिंग्स ने MUNPL की क्रेडिट रेटिंग को दो स्तर बढ़ाकर A+ (स्थिर) कर दिया है। यह अपग्रेड कंपनी के प्रचालन और वित्तीय प्रदर्शन में हुए सकारात्मक सुधारों को दर्शाता है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 और 30 सितंबर 2024 को समाप्त अर्धवार्षिक परिणाम शामिल हैं। यह उन्नत क्रेडिट रेटिंग कंपनी की वित्तीय प्रतिबद्धताओं…
Read More