Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12564 Posts
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सरायढेला स्थित वाशरी डिवीज़न में तिमाही हिंदी कार्यशाला का आयोजन

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सरायढेला स्थित वाशरी डिवीज़न में तिमाही हिंदी कार्यशाला का आयोजन

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सरायढेला स्थित वाशरी डिवीज़न में तिमाही हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। वाशरी डिवीज़न के महाप्रबंधक श्री एम.सुहैल इक़बाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं हिंदी साहित्य के छायावाद के स्तम्भ कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला की शुरुआत की। भाषा विशेषज्ञ के रूप में बीसीसीएल मुख्यालय से आए राजभाषा अधिकारी  दिलीप कुमार सिंह एवं वरीय अनुवादक  अनिरुद्ध नोनिया ने कार्यालयी काम काज में आनेवाली भाषा की समस्याओ को दूर करने हेतु बहुत सारी जानकारी दी। अनुवाद के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से निबटने के लिए भाषिनी, अनुवादिनी एवं…
Read More
महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि हुई जारी

महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि हुई जारी

*69 लाख 53 हजार 994  हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण* रायपुर / राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है।   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महतारी वंदना योजना के तहत फरवरी माह में बालोद जिले में 2,50,768 हितग्राहियों को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 हितग्राहियों को 30.97 करोड़ रुपए और बलरामपुर जिले में…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली लीजेन्ड 90 की आयोजन समिति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली लीजेन्ड 90 की आयोजन समिति

*मुख्यमंत्री की जन्म तिथि वाली 21 नंबर जर्सी भेंट कर किया आमंत्रित* रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की और उन्हें प्रतियोगिता में आमंत्रित किया। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से 18 फरवरी तक लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। इस अवसर पर लीजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम की 21 नंबर की विशेष जर्सी भेंट की। गौरतलब है कि…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका, रायगढ़ में अदरक वाली चाय ने जीता दिल!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका, रायगढ़ में अदरक वाली चाय ने जीता दिल!

रायगढ़, / चुनावी गर्मी के बीच रायगढ़ में एक चाय की दुकान पर माहौल चाय की भाप से और भी गर्म हो गया, जब खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाय बनाई। यह कोई आम चाय नहीं थी, बल्कि अदरक वाली कड़क चाय, जिसे पीकर लोग बोले- वाह! सीएम साहब, आपकी चाय में भी दम है! दरअसल, मुख्यमंत्री साय भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में रायगढ़ पहुंचे थे। पूरे जोश के साथ पांच किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद वे सीधे जीवर्धन चौहान की मिनीमाता चौक स्थित चाय दुकान पहुंचे। वहां न केवल चाय बनाई, बल्कि खुद…
Read More
नवा रायपुर में दिखेगी ब्रिटिश कालीन जनजाति विद्रोह की झांकी

नवा रायपुर में दिखेगी ब्रिटिश कालीन जनजाति विद्रोह की झांकी

संग्रहालय निर्माण के 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण, मुख्य गेट के पास बनेगा वॉटर फॉउंटेन हल्बी या गोंडी बोली में लिखा जाएगा संग्रहालय का नाम प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देशरायपुर,/छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण की स्मृति में नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के समीप निर्माणाधीन जनजातीय संग्रहालय का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस संग्रहालय में अंग्रेजी हुकुमत के दौरान हुए जनजातीय विद्रोहों की झांकी का निर्माण किया जा रहा है। आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने निर्माणाधीन…
Read More
प्रधानमंत्री ने महामहिम प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने महामहिम प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महामहिम प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “महामहिम प्रिंस करीम आगा खान IV के निधन से बहुत दुखी हूँ। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने अपना जीवन सेवा और अध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया। स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा। मैं उनके साथ अपनी बातचीत को सदैव संजोकर रखूंगा। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके लाखों अनुयायियों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।” मैं उनके साथ अपनी बातचीत को सदैव संजोकर रखूंगा। उनके…
Read More
डिजिटल रील्स से लेकर ग्लोबल डील्स तक : विजेताओं को लाभ का अनूठा अवसर और होगी मान्यता प्राप्त

डिजिटल रील्स से लेकर ग्लोबल डील्स तक : विजेताओं को लाभ का अनूठा अवसर और होगी मान्यता प्राप्त

"विकसित भारत की थीम" में भारत की मौजूदा तकनीकी और बुनियादी ढांचे की प्रगति पर प्रकाश डाला गया है और "भारत @ 2047" को दर्शाया गया है देश की प्रगति के लिए रचनात्मकता और दूरदर्शिता का प्रदर्शन करके भारत की नवाचार यात्रा का प्रस्तुतीकरण, पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 नई दिल्ली। विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 में "रील मेकिंग" चुनौती को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें भारत और 20 देशों से 3,379 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। भारत में सृजन का आह्वान वेव्स 2025 के तहत एक प्रमुख पहल के रूप में शुरू की गई यह प्रतियोगिता,…
Read More
नौगढ़ की बेटी वंदना चौहान का राज्यस्तरीय कुश्ती में हुआ चयन, दे रहे हैं लोग बधाई  

नौगढ़ की बेटी वंदना चौहान का राज्यस्तरीय कुश्ती में हुआ चयन, दे रहे हैं लोग बधाई  

जानिए, जंगल से अखाड़े तक वंदना का सफर  चंदौली / जिले के नौगढ़ तहसील के वनवासी इलाके कर्माबांध गांव की बेटी वंदना चौहान ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से कुश्ती के अखाड़े में एक नया इतिहास रच दिया है। राज्यस्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम से उनका चयन हुआ है, जिससे न केवल उनके गांव बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।  *गरीबों को नहीं बनने दिया कमजोरी* वंदना का परिवार साधारण आर्थिक स्थिति से आता है, लेकिन उन्होंने कभी गरीबी को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। खेतों और जंगलों के बीच…
Read More
रंगमंच को सदा के लिए अलविदा कह चले गये विख्यात रंगकर्मी राजू तम्हाणकर….

रंगमंच को सदा के लिए अलविदा कह चले गये विख्यात रंगकर्मी राजू तम्हाणकर….

रंगकर्मियों ने राजू तम्हाणकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि  अस्मिता नाट्य संस्था ने बताया अपूर्णीय क्षति   चन्दौली । अपनी भाव भंगिमा से लोगो को अभिभूत कर , रंगमंच पर बिभिन्न भूमिका को व्यक्त करने वाले , रंगमंच के भिष्म पितामह कहलाने वाले राजस्थान प्रान्त जयपुर शहर के निवासी रंगकर्मी राजू ताम्हणकर जी को जनपद की अग्रणी रंग संस्था अस्मिता नाट्य सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था मुगलसराय के कलाकारों ने सुभाष पार्क में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दाजंलि अर्पित की। गतात्मा के शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गयी।  संस्था के निर्देशक बिजय कुमार गुप्ता ने कहा कि रंगशाला…
Read More
चन्दौली के कांटा गांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

चन्दौली के कांटा गांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

युवा उद्यमियों को स्वरोजगार योजनाओं की दी गयी जानकारी, कई क्षेत्रों में स्वरोजगार के  भरपूर अवसर, करें आवेदन - गिरजा प्रसाद  चन्दौली। सदर विकास खण्ड के कांटा गांव में आज एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं परम्परागत कुम्हार कारीगरों के लिए संचालित योजना मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनाओं के बारें में विस्तृत जानकारी दी गयी।  जागरूकता कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद, दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ सहायक, प्रजीत कुमार, सहायक अग्रणी प्रबन्धक, यू०बी०आई०…
Read More