Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12591 Posts
पिछड़ा वर्ग आयोग की सुनवाई में मजदूरी दिलाने से लेकर नियुक्ति बहाली तक हुए बड़े फैसले

पिछड़ा वर्ग आयोग की सुनवाई में मजदूरी दिलाने से लेकर नियुक्ति बहाली तक हुए बड़े फैसले

अध्यक्ष राजेश वर्मा ने जनशिकायतों पर की सुनवाई, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई आयोग अध्यक्ष ने दी चेतावनी, अगली सुनवाई में गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्यवाही लखनऊ,।  उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने मंगलवार को आयोग कार्यालय, इंदिरा भवन, लखनऊ में विभिन्न जनपदों से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों पर निर्णय लिया गया, जिनमें मजदूरी दिलाने, गलत तरीके से दर्ज मुकदमों की जांच और नियुक्ति बहाली से जुड़े मामले शामिल थे।  बहराइच निवासी राधेश्याम विश्वकर्मा ने शिवशक्ति इंटरप्राइजेज के ठेकेदार से मजदूरी दिलाने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस…
Read More
ग्राम भुड़कुड़ा ने अपना गाँव, अपना ठाँव नामक संस्था का किया गठन

ग्राम भुड़कुड़ा ने अपना गाँव, अपना ठाँव नामक संस्था का किया गठन

गाँव की विरासत संभालने और उज्जवल भविष्य का रखा लक्ष्य लक्ष्य तक पहुँचने हेतु 51 की कार्य समिति और 31 का मार्गदर्शक मंडल का किया गठन  अहरौरा, मिर्जापुर /  क्षेत्र के  भुड़कुड़ा गांव में मंगलबार को गांव के लोगों ने गांव के मन्दिर पर बैठक करके अपना गाँव-अपना ठॉंव नामक संस्था का गठन किया । और संस्था की प्रथम बैठक गाँव के ऐतिहासिक पोखरें की मंदिर पर संपन्न हुआ । संस्था में गाँव के सभी जाति धर्म को सम्मिलित किया गया और गाँव को पूर्वी, पश्चिमी, मध्य, उत्तरी और दक्षिणी 5 भागों में बाँट कर संस्था में सभी की भागीदारी सुनिश्चित…
Read More
किसानों ने मंडलायुक्त को पत्रक, गांव में चौपाल लगाकर भूमि का मुवावजा तय  करने की मांग 

किसानों ने मंडलायुक्त को पत्रक, गांव में चौपाल लगाकर भूमि का मुवावजा तय  करने की मांग 

अहरौरा लालगंज मार्ग चौड़ीकरण का मामला  अहरौरा, मिर्जापुर / जिलाधिकारी द्वारा अहरौरा लालगंज मार्ग चौड़ीकारण में क्षेत्र के किसानों की जा रही भूमि का दर निर्धारित करने के लिए 11 फरवरी को शेखवां गांव में लगाएं जानें वाले चौपाल का बिना किसी पूर्व सूचना के स्थगित कर देने के बाद शेखवाँ सहित आसपास के गांवो के किसानों ने मगंलवार को मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल से मुलाकात कर उनसे गांव में और तहसील मुख्यालय चुनार पर अलग अलग चौपाल लगाकर सड़क मार्ग चौड़ीकरण में जा रही भूमि का दर निर्धारित करने की मांग किया । शेखवा गांव के किसान जयशंकर  सिंह, ओमप्रकाश…
Read More
जनपद में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर पाठशालाः इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग को देखते हुए आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

जनपद में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर पाठशालाः इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग को देखते हुए आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

*चन्दौली। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मो सोराका की अध्यक्षता में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद लोगों को इंटरनेट के बारे में जागरूक करना है। इस अवसर पर उपस्थित साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि लगातार इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग से साइबर अपराधी भी भोली भाली जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में हम सभी को इंटरनेट का प्रयोग करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। जिससे कि किसी तरह के नुकसान से बचाया जा सके।…
Read More
पाक्सो एक्ट: दोषी प्रभात कुमार गौतम को 10 वर्ष की कठोर कैद

पाक्सो एक्ट: दोषी प्रभात कुमार गौतम को 10 वर्ष की कठोर कैद

* साढ़े 6 वर्ष पूर्व  16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सोनभद्र। साढ़े 6 वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी प्रभात कुमार गौतम को 10 वर्ष की कठोर कैद एवं 45 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 45 हजार रुपये में से 35 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।  अभियोजन पक्ष के…
Read More
मुगलसराय के निवासियों की मांग मानें और नगर में सिक्स लेन रोड बनवायें मुख्यमंत्री -एड. संतोष कुमार पाठक 

मुगलसराय के निवासियों की मांग मानें और नगर में सिक्स लेन रोड बनवायें मुख्यमंत्री -एड. संतोष कुमार पाठक 

 शंखनाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़,भारी संख्या में महिलाओं ने की भागीदारी, लोगों ने कहा सड़क चौड़ीकरण से बढ़ेगी नगर की सुन्दरता, सुगम होगा आवागमन   पीडीडीयू नगर, चन्दौली ।   मुगलसराय के निवासियों ने सिक्स लेन की मांग को लेकर खूब बजाया शंख, डमरू , ताली और थाली , महिलाएं सड़क पर उतरी।  मुगलसराय के हजारों निवासी मुगलसराय शहर में सिक्स लेन सड़क की मांग को लेकर आर्य समाज मंदिर पर इकट्ठा हुए और जमकर शंख, डमरू, ढोलक,नगाड़ा, ताली थाली इत्यादि बजाएं। इस दौरान महिलाएं भी थाली- चम्मच, बेलन लेकर सिक्स लेन की मांग करने लगी । प्रशासन ने तगड़ी व्यवस्था की…
Read More
बालको ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 

बालको ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 

‘शून्य क्षति’ के दर्शन के अनुरूप कार्यस्थल को पूर्णतः सुरक्षित बनाने की दिशा में बालको निरंतर कार्यरत-निदेशक , राजेश कुमार बालकोनगर,। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पूरे महीने अपने कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर ‘36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह’ मनाया।इस दौरान एक वर्चुअल रियलिटी ट्रेंनिंग माड्यूल को भी लॉन्च किया गया जिसके तहत 150 से अधिक कर्मचारियों को रियल वर्ल्ड ट्रैफिक सिनेरियो से परिचित कराया गया। महीने भर चलने वाले इस अभियान में सामुदायिक रैलियां, कारपूलिंग और गेमीफाइड लर्निंग सेशन जैसी गतिविधियां शामिल थीं।  नए ट्रेनिंग मॉड्यूल से कर्मचारियों…
Read More
डब्ल्यूसीएल के निदेशक कार्मिक ने रीजनल मेंटल हॉस्पिटल में सीएसआर के अंतर्गत उपलब्ध कराए उन्नत चिकित्सा उपकरणों का किया उद्घाटन

डब्ल्यूसीएल के निदेशक कार्मिक ने रीजनल मेंटल हॉस्पिटल में सीएसआर के अंतर्गत उपलब्ध कराए उन्नत चिकित्सा उपकरणों का किया उद्घाटन

नागपुर।डब्ल्यूसीएल ने सीएसआर पहल के अंतर्गत, रीजनल मेंटल हॉस्पिटल में 68 लाख रूपए के वित्तीय सहयोग से उन्नत चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए है। आज, 11 फरवरी, 2025 को, इन उपकरणों का उद्घाटन डब्ल्यूसीएल के निदेशक (कार्मिक) डॉ. एच. एस. पांडे द्वारा किया गया। डॉ. एच. एस. पांडे ने इस अवसर पर कहा कि डब्ल्यूसीएल सीएसआर के अंतर्गत समाजोन्मुख कार्यों में अपनी भागीदारी निभाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रीजनल मेंटल हॉस्पिटल के यह उन्नत उपकरण मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। इन उपकरणों में सीबीसी मशीन, मॉनिटर, व्हील-चेयर आदि के साथ ही आरटीएमएस (रिपेटिटिव ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन) मशीन का भी समावेश है, जो मानसिक…
Read More
वीपीएचईपी, पिपलकोटी में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ब्रेन योग कार्यशाला आयोजित

वीपीएचईपी, पिपलकोटी में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ब्रेन योग कार्यशाला आयोजित

चमोली, । टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने 11 और 12 फरवरी 2025 को संजीवनी क्लब, वीपीएचईपी, पिपलकोटी में दो दिवसीय ब्रेन योग कार्यशाला का आयोजन किया। मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों के मानसिक स्वास्थ्य और उत्पादकता को बढ़ावा देना था। अजय वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक और परियोजना प्रमुख (एचओपी), वीपीएचईपी, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया और सुरेश प्रभु, ब्रेन योग प्रशिक्षक का स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए,  वर्मा ने संतुलित और उत्पादक पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन प्राप्त करने में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया।…
Read More
टीएचडीसीआईएल के वीपीएचईपी, पीपलकोटी में सुरक्षा जागरूकता हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

टीएचडीसीआईएल के वीपीएचईपी, पीपलकोटी में सुरक्षा जागरूकता हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

चमोली। 444 MW विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP), पीपलकोटी में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा विभाग द्वारा 10 फरवरी 2025 को कर्मचारियों के लिए सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को आकस्मिक परिस्थितियों, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के दौरान, कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण टीएचडीसी की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ. नंदिता शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही, जिला अग्निशमन विभाग, गोपेश्वर के अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, श्री…
Read More