24
Feb
भदोही। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भदोही द्वारा मोतियाबिंद के 14 मरीजों का ऑपरेशन महाराज चेत सिंह चिकित्सालय ज्ञानपुर में निःशुल्क कराया गया। मरीजों को ऑपरेशन कर लेंस का प्रत्यारोपण किया गया । अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब यह मरीज सामान्य रूप से देख सकेंगे। ऑपरेशन डॉक्टर पी के सिंह , डॉक्टर सुरेंद्र कुमार एवं श्री लालचंद ने किया । रेड क्रॉस के सचिव डॉक्टर भारतेन्दु द्विवेदी ने बताया कि कल प्रातः दवा और चश्मे के साथ मरीजों को छोड़ा जाएगा। आज उनके अल्पाहार और भोजन की व्यवस्था रेड क्रॉस की ओर से की…
