Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12773 Posts
एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-II अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता : एनटीपीसी खड़गोन मे टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित

एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-II अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता : एनटीपीसी खड़गोन मे टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित

खरगोन।एनटीपीसी खड़गोन ने 23-24 फरवरी 2025 को पश्चिमी क्षेत्र-II अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता (IRSM) 2025 टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में WR-II क्षेत्र के विभिन्न एनटीपीसी स्टेशनों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दो दिवसीय खेल आयोजन का उद्घाटन शुभाशीष बोस (BUH, खड़गोन), वी. मोहन (महाप्रबंधक, O&M),  श्याम दगानी (AGM, HR), श्रीमती देबिका बोस (अध्यक्ष, अहिल्या महिला मंडल) और श्रीमती शैला मोहन (उपाध्यक्ष, अहिल्या महिला मंडल) की उपस्थिति में हुआ। इस आयोजन ने कर्मचारियों में खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक सुदृढ़ता को प्रोत्साहित करने के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाया। टूर्नामेंट में…
Read More
जिला सूचना अधिकारी ने सीडीओ को भेंट की पुस्तक

जिला सूचना अधिकारी ने सीडीओ को भेंट की पुस्तक

 भदोही । आकस्मिक रूप से जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया I निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ कार्यालय पर उपस्थित रहे I जिला सूचना अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को उत्तर प्रदेश पर्यटन संबंधी पुस्तक भेंट की गई I
Read More
जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय रयॉ व वीरमपुर में कक्षा 06 से 08 में प्रवेश हेतु छात्र करें आवेदन

जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय रयॉ व वीरमपुर में कक्षा 06 से 08 में प्रवेश हेतु छात्र करें आवेदन

विद्यालय से आवेदन प्राप्त व जमा करने की अन्तिम तिथि 15 मार्च, 2025 निर्धारित भदोही। समाज कल्याण अधिकारी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय (पूर्ववर्ती नाम-पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) रयॉ, भदोही व वीरमपुर, चकगुमानी में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा-6, 7, 8 एवं 9 में रिक्ट सीटों को भ्रने के लिये प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लिया जाना है, जिसकी समय सारणी निर्धारित की गयी है। जिसमें आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 15 मार्च, 2025 व परीक्षोपरान्त पात्र आवेदको की सूची प्रकाशन की…
Read More
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई0वी0एम0 गोदाम का राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई0वी0एम0 गोदाम का राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

भदोही । जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई0वी0एम0 गोदाम का राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ई0वी0एम0 के रखरखाव, रजिस्टर तथा गेट पर सील लाॅकर का निरीक्षण करते हुये ड्यूटी पर तैनात गार्डो आदि के व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सीसी कैमरा में विगत दिवसो की रिकॉर्डिंग की चेकिंग, फायर सेफ्टी उपकरण की वैलेडिटी तिथि आदि बिंदुओं का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, जिला कृषि रक्षा…
Read More
सीडीओ ने किया निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण

सीडीओ ने किया निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण

 भदोही ।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा cmis पोर्टल पर प्रदर्शित निर्माणाधीन परियोजना क्रमशः 8 यूनिट ट्रांजिट हाउस का निर्माण एवं भदोही में गेस्ट हाउस का निर्माण, परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया I  निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुभाष कुमार मौके पर अपने अधीनस्थ अवर अभियंता के साथ उपस्थित रहे I  सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया की ट्रांजिट हाउस का निर्माण कार्य फिनिशिंग स्टेज पर है जिसे 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कर दिया जाएगा I  गेस्ट हाउस परियोजना के संबंध में अवगत कराया गया की कार्य प्लिंथ स्तर तक पूर्ण हो चुका है…
Read More
परमहंस योगानंद जी की जन्मस्थली का होगा विकास, पर्यटन विभाग का प्रयास

परमहंस योगानंद जी की जन्मस्थली का होगा विकास, पर्यटन विभाग का प्रयास

27.68 करोड़ रुपए से विकसित होंगी पर्यटक सुविधाएं, विभाग द्वारा 05 करोड़ रुपए जारी योग गुरु परमहंस योगानंद जी ने दुनिया को पढ़ाया योग का पाठ : जयवीर सिंह लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में स्थित परमहंस योगानंद जी की जन्मस्थली का विकास किया जाएगा। पर्यटन विभाग यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास करेगा। इसके लिए 27.68 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए, जिसमें 05 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। यह जानकारी उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि दुनिया को योग की शिक्षा देने वाले परमहंस योगानंद जी…
Read More
श्रृंगवेरपुर में अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का शुभारम्भ कल

श्रृंगवेरपुर में अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का शुभारम्भ कल

श्रीलंका, नेपाल एवं देश के 06 राज्यों और राम वन-गमन पथ समेत 10 स्थानों पर होगा आयोजन 29 मार्च को जम्मू में होगा अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव की श्रृंखला का समापन लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या एवं रामायण मेला आयोजन समिति, श्रृंगवेरपुर धाम, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में 26 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव की श्रृंखला का प्रथम आयोजन हो रहा है।  पर्यटन सुविधा केन्द्र स्थल, श्रृंगवेरपुर धाम, प्रयागराज में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयागराज से विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य करेंगे, जबकि फूलपुर, प्रयागराज से सांसद प्रवीण पटेल कार्यक्रम…
Read More
बीसीसीएल में कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न   

बीसीसीएल में कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न   

(लोदना क्षेत्र एवं औद्योगिक संबंध विभाग हुए चल वैजयंती राजभाषा शील्ड से सम्मानित) धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया की अध्यक्षता में कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई| महाप्रबंधक राजभाषा कुमार मनोज द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ बैठक की शुरुआत की गयी| सर्वप्रथम निदेशक कार्मिक द्वारा कोयला भारती पत्रिका के (42वें अंक) तथा कार्यालय सहायिका (ऑफिस असिस्टेंट मैन्युअल) का विमोचन किया गया| इसके उपरांत डीपी महोदय द्वारा विभागवार राजभाषा कार्यान्वयन के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी तथा उपस्थित विभाग प्रमुखों के साथ उसकी बिन्दुवार समीक्षा की गयी | बैठक…
Read More
काशी तमिल संगमम का हुआ समापन : सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के गायन,वादन, नृत्य पर झूमें पर्यटक

काशी तमिल संगमम का हुआ समापन : सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के गायन,वादन, नृत्य पर झूमें पर्यटक

वाराणसी।  काशी तमिल संगमम 3.0 का आज वाराणसी के नमो घाट पर समापन हुआ। यह आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें भारत सरकार के कई मंत्रालयों और उत्तर प्रदेश सरकार की भी अहम भूमिका रही। जिसने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को चरितार्थ किया।  यह कार्यक्रम दो राज्यों के संस्कृति एकता को जोड़ने के लिए  अहम भूमिका निभा रहा है। 10 दिनों में 1200 की संख्या में आए डेलिगेट्स ने काशी के नमो घाट हनुमान घाट बाबा विश्वनाथ सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन किया और बीएचयू का भ्रमण करते…
Read More
काशी तमिल संगमम का समापन समारोह नमो घाट, वाराणसी में संपन्न

काशी तमिल संगमम का समापन समारोह नमो घाट, वाराणसी में संपन्न

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, ओडिशा के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल  वाराणसी,: काशी तमिल संगमम का भव्य समापन समारोह वाराणसी के प्रतिष्ठित नमो घाट पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री  डॉ सुकांत मजूमदार ने कहा कि काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए हम विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। सरकार के प्रयासों से युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास, उद्यमिता और सतत विकास को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ ऐसे समय में हो रहा है…
Read More