Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12773 Posts
महाशिवरात्रि : रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 

महाशिवरात्रि : रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 

बीजपुर, रिहंदनगर, एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े हीं धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से हीं सैकड़ों श्रद्धालु अपने आराध्य रिहंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने आ रहे हैं। मंदिर प्रांगण भक्तिरस में सराबोर है। परियोजना प्रमुख श्री अनिल श्रीवास्तव, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, महाप्रबंधक श्री संजय असाटी, श्रीमती नीलू असाटी, शिव भक्त मानव संसाधन विभाग प्रमुख सपत्नीक श्री बी के पांडे, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी आदि के द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना एवं आरती किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तत्पश्चात…
Read More
शिवरात्रि पर निकली शिव बारात में डीजे के धुन पर जमकर थिरके श्रद्धालु

शिवरात्रि पर निकली शिव बारात में डीजे के धुन पर जमकर थिरके श्रद्धालु

दुद्धी, सोनभद्र। महाशिवरात्रि के अवसर पर दुद्धी क़स्बे के शिवालय से शिवबारात निकाली गई।जिसमें भगवान शंकर रथ पर सवार हो निकले वहीं उनके बारातियों में भूत,पिचास,नर नारी सभी झूमते नाचते थिरकते हुए 2 किमी का पैदल दूरी तय कर मल्देवा गांव के कैलाश कुंज द्वार पहुँचे| जहाँ बारातियों का स्वागत उपरान्त भगवान शिव माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। भगवान शिव को माँ पार्वती के द्वारा जयमाला पहनाते ही समूचा मंदिर मेला क्षेत्र हर हर महादेव के उद्घोष के साथ गूंज उठा | उधर बीडर गांव से भी इस बार बैलगाड़ी पर भगवान भोले शंकर की बारात निकली जिसमें सैकड़ो…
Read More
मियावाकी पद्धति के अभिनव प्रयोग से जनपद में हरित क्षेत्र को बढ़ाएं और पर्यावरण को संरक्षित करें-जिलाधिकारी

मियावाकी पद्धति के अभिनव प्रयोग से जनपद में हरित क्षेत्र को बढ़ाएं और पर्यावरण को संरक्षित करें-जिलाधिकारी

मियावाकीं पद्धति से कलेक्ट्रेट परिसर में वन संरक्षण कार्य का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण भदोही / मियावाकीं पद्धति से कलेक्ट्रेट परिसर में वन संरक्षण कार्य का लोकार्पण जिलाधिकारी विशाल सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, शिव नारायण सिंह की उपस्थिति में किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की भौगोलिक परिवेश के अनुकूल लगभग 6000 वृक्षारोपण किया गया है,जो कलेक्ट्रेट में आने वाले फरियादियों, जनपदवासियों, अधिकारियों ,कर्मचारियों को आगामी 03 वर्षों में छाया व फल सहित शुद्ध हवा व जल संरक्षण प्रदान करेगा। डीएम ने बताया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से सामूहिक वन के रूप में विकसित किया…
Read More
उच्च शिक्षा मंत्री ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ के परिसर दूरस्थ केंद्र की स्थापना हेतु आशय पत्र प्रदान किया

उच्च शिक्षा मंत्री ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ के परिसर दूरस्थ केंद्र की स्थापना हेतु आशय पत्र प्रदान किया

प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार को मिली नई गति, सरकार की पहल से विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा ग्रेटर नोएडा में परिसर दूरस्थ केंद्र की स्थापना की जा रही है। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने  विश्वविद्यालय के संस्थापक योगेश मोहन गुप्ता को आशय पत्र प्रदान किया। यह निर्णय उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 यथा-संशोधित के तहत लिया गया है, जो राज्य में उच्च शिक्षा के संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में…
Read More
छत्तीसगढ़ को प्रकृति परीक्षण अभियान में राष्ट्रीय सम्मान : मुख्यमंत्री ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ को प्रकृति परीक्षण अभियान में राष्ट्रीय सम्मान : मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ ने भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित प्रकृति परीक्षण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया। राज्य ने स्ट्राइक रेट लक्ष्य में देशभर में तीसरा स्थान और कुल प्रकृति परीक्षण मानकों पर नौवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने छत्तीसगढ़ को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।यह सम्मान अभियान के राज्य समन्वयक डॉ. संजय शुक्ला ने ग्रहण किया। जहांगीर भाभा थियेटर, मुंबई में आयोजित अभियान के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान…
Read More
गाॅवों में अनुपयोगी हो गया है आर आर सी सेन्टर 

गाॅवों में अनुपयोगी हो गया है आर आर सी सेन्टर 

प्रधानों ने कहा कर्मचारियों की नियुक्ति कैसे हो इसका कोई निर्देश नहीं बबुरी , चन्दौली ।  (शैलेश सिंह) ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआर सी सेंटर) अब सफेद हांथी साबित हो रहे हैं। जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इनका निर्माण किया गया था, अब अधूरा रह गया है । प्रधान और सचिवों की  उदासीनता के चलते इनका संचालन बाधित हो गया है।                                       सरकार ने इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता ,…
Read More
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा महाकुंभ 2025 में कंबल, जूट के थैले एवं बायोडिग्रेडेबल बैग का वितरण

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा महाकुंभ 2025 में कंबल, जूट के थैले एवं बायोडिग्रेडेबल बैग का वितरण

प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम ने महाकुंभ मेला 2025 के पावन अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत और अपराजिता महिला समाज के महत्वपूर्ण सहयोग से प्रयागराज के अरैल घाट स्थित मेजा ऊर्जा निगम पवेलियन में जरूरतमंदों के बीच 2124 कंबल, आगंतुकों के बीच 6100 जूट के थैले एवं 15000 बायोडिग्रेडेबल बैग का वितरण किया। संपूर्ण महाकुंभ मेला के दौरान यह वितरण अभियान सक्रिय रूप से चलाया गया, जिसका सफल समापन 24 फरवरी 2025 को हुआ। समापन के दिन, 24 फरवरी 2025, कंबल, जूट के थैले और बायोडिग्रेडेबल बैग का वितरण अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा, श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय द्वारा…
Read More
पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 : सुखदेव ने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का किया नाम रोशन

पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 : सुखदेव ने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का किया नाम रोशन

*महासमुंद के तीन खिलाड़ियों का पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन* रायपुर,/ दुबई में 6 से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रांट फिक्स 2025 में महासमुंद जिले के फॉर्च्यून नेत्रहीन हायर सेकेंडरी स्कूल, करमापटपर बागबाहरा खुर्द के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। सुखदेव केवट ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। इससे पहले, 23वें नेशनल पैरा एथलेटिक्स 2025, चेन्नई (17-20 फरवरी) में उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 400 मीटर दौड़…
Read More
वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आईडीसी की बैठक सम्पन्न

वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आईडीसी की बैठक सम्पन्न

रायपुर,/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की बैठक में वर्ष 2025 तेन्दूपत्ता सीजन में संग्रहित होने वाले तेन्दूपत्ते के अग्रिम विक्रय हेतु द्वितीय चक्र के ऑनलाइन निविदा में प्राप्त दरों को स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।   राजधानी रायपुर स्थित राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुई बैठक में अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समयावधि में कुल 80 निविदाएं प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही बैठक में तेन्दूपत्ता संग्रहण, बांस की बहुउद्देशीय उपयोगिता और वनवासियों की आय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधान…
Read More
बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा

बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं - बाबा बागेश्वर* रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बागेश्वर धाम में चल रहे शिवरात्रि महोत्सव और 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत परंपरा और धर्मनिष्ठा की भूमि है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहीं बिताया था। हमें गर्व है कि बागेश्वर धाम में इस दिव्य आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संस्कार और…
Read More