Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12773 Posts
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 332 मरीजों की हुई जांच, चश्मा एवं दवा वितरित

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 332 मरीजों की हुई जांच, चश्मा एवं दवा वितरित

सोनभद्र। लायंस क्लब राबट्र्सगंज द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया जाता है, कैम्प लायंस भवन में होता है,इस बार आज 26 फरवरी को डाॅ० संतोष यादव, मैनेजर हेमराज यादव के नेतृत्व में आई टीम ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 78 मरीज चित्रकूट भेजे गए। अध्यक्ष राधिका सिंह, कोषाध्यक्ष परमजीत कौर,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह, विमल अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन दया सिंह, श्याम बाबू, अमित जायसवाल, मुकेश जायसवाल, अभय सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को…
Read More
एक दूसरे से नफरत ही सारे झगड़े का मूल – ब्रह्माकुमारी सुमन

एक दूसरे से नफरत ही सारे झगड़े का मूल – ब्रह्माकुमारी सुमन

 महाशिवरात्रि का पर्व स्वयं को पांच महाविकारों से मुक्त कर जीवनमुक्ति का अनुभव करने का महापर्व हैसोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर स्थित विकास नगर ब्रह्माकुमारीज संस्था की सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सुमन बहन ने बताया कि महाशिवरात्रि परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण तथा आदि सनातन दैवी संस्कृति का महापर्व है। ओम शांति महामंत्र है जो जीवन की सारी समस्याओं को सुलझाने महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा निकाली गई चैतन्य झांकी के माध्यम से विश्व शांति और सद्भावना का महामंत्र पूरे शहर में गुंजायमान हुआ। इस अवसर पर सर्व मनुष्य आत्माओं की चैतन्य झांकी निकाली गई। जिसमे देव, दीप, शौर्य, आयुष्मान, वैभव…
Read More
हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रयागराज।{ मनोज पांडेय }महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा दिखाई पड़ा। बुधवार भोर से ही भक्तों की कतार लग गई थी। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। यह शिव शंकर की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। प्रयागराज, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है,यहां नदी किनारे और अलग-अलग स्थानों पर कई ऐतिहासिक और पवित्र शिव मंदिर स्थित हैं। श्रद्धालु प्रात:काल से ही स्नान कर अपने हाथ में पान, फूल, विल्वपत्र, धतूरा, मदार,…
Read More
विभिन्न भाषा, संस्कृति व परम्पराओं का भी संगम है महाकुंभ – सूर्याचार्य

विभिन्न भाषा, संस्कृति व परम्पराओं का भी संगम है महाकुंभ – सूर्याचार्य

महाकुंभनगर।{ मनोज पांडेय } दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मानव समागम महाकुंभ में केवल तीन नदियों का ही संगम नहीं है बल्कि यह विभिन्न भाषा,संस्कृति, एवं परम्पराओं का भी संगम है। शैव संप्रदाय के श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के जगद्गुरू सूर्याचार्य कृष्णदेवनंद गिरि महाराज ने बताया कि भारत की राष्ट्रीयता का आधार वसुधैव कुटुंबकम का चिंतन रहा है। संगम तट पर विभिन्न संस्कृतियों, भाषा और परंपरा को मिलते देख ‘लघु भारत’ के दर्शन का बोध होता है। प्रयाग प्रजापति का क्षेत्र है जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन होता हैं। मत्स्यपुराण में लिखा है कि साठ सहस्त्र…
Read More
संगम में पुण्य की डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं पर हुई 20 क्विंटल पुष्प वर्षा

संगम में पुण्य की डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं पर हुई 20 क्विंटल पुष्प वर्षा

महाकुंभनगर।{ मनोज पांडेय } महाकुंभ के महाशिवरात्रि पर अंतिम अमृत स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए पांच से छह चक्र में 20 क्विंटल पुष्प वर्षा कराई गई। पिछले सभी प्रमुख स्नान पर्वों पर सरकार फूलों की वर्षा करा चुकी है। इसी क्रम में बुधवार को महाशिवरात्रि पर भी इस परंपरा का पालन करते हुए 20 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कराई गई। इसकी शुरुआत सुबह 8 बजे से ही हो गई, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम के विभिन्न तटों पर स्नान कर रहे थे। आसमान से गुलाब की पंखुड़ियों की…
Read More
अगर किसी का भला करोगे वहां की जन्नत यहीं मिलेगी – कौशल्या कुमारी चौहान

अगर किसी का भला करोगे वहां की जन्नत यहीं मिलेगी – कौशल्या कुमारी चौहान

सोनभद्र। सोन संगीत फाउंडेशन व शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवार्चन कवि गोष्ठी वसंतोत्सव पर आत्म प्रकाश तिवारी के आवास पर बुधवार को आयोजित हुई। अध्यक्षता कर रहे कविराज पं0 रविशंकर पांडेय विकल ओज की सशक्त कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान नवप्रवाह साहित्यिक मंच के गोपाल कुशवाहा शिक्षक मधुपुर तथा शायर जुल्फिकार हैदर खान का सारस्वत अभिनंदन किया गया। तदुपरांत दिवाकर द्विवेदी मेघ के वाणी वंदना से विधिवत आगाज हुआ। कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने अगर किसी से दगा करोगे तुझे मोहब्बत नहीं मिलेगी अगर किसी का भला करोगे वहां की जन्नत यहीं मिलेगी…
Read More
रायगढ़ में 14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना

रायगढ़ में 14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना

*बिना सुरक्षा मानकों के कच्चे माल और अपशिष्ट परिवहन करने पर प्रशासन की सख्ती* रायपुर, / रायगढ़ जिले में कच्चे माल, उत्पाद और अपशिष्ट परिवहन के दौरान पर्यावरणीय सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल द्वारा बीते सप्ताह की गई निरीक्षण कार्रवाई में 14 उद्योगों पर कुल 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति शुल्क अधिरोपित किया गया है। क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी अंकुर साहू ने बताया कि 15 से 21 फरवरी 2025 के दौरान गठित जिला स्तरीय जांच कमेटी ने चंद्रपुर, कोडातराई, हमीरपुर, ढिमरापुर, तमनार,…
Read More
बस्तर में बदलती तस्वीर: अब सड़क मार्ग से पहुँची बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री

बस्तर में बदलती तस्वीर: अब सड़क मार्ग से पहुँची बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री

रायपुर, /छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना और सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती का एक और सकारात्मक पहलू देखने को मिला है। जहां पहले नक्सली खतरे के कारण जगरगुंडा जैसे अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री भेजी जाती थी, वहीं इस बार पहली बार सड़क मार्ग से यह सामग्री सुरक्षित रूप से पहुँचाई गई। सड़क मार्ग से परीक्षा सामग्री की सुरक्षित आपूर्ति सिर्फ एक प्रशासनिक सफलता नहीं, बल्कि यह बस्तर में बढ़ती सुरक्षा और शांति की झलक है। यह सिर्फ परीक्षा सामग्री पहुँचने की बात नहीं, बल्कि बस्तर…
Read More
संघर्ष की मिट्टी से बनी सरिता की तक़दीर…..

संघर्ष की मिट्टी से बनी सरिता की तक़दीर…..

रायपुर, / गाँव की उस कच्ची पगडंडी पर सरिता बाई नगेशिया अक्सर नंगे पाँव चला करती थीं। धूप कितनी भी तेज़ हो, बारिश कितनी भी ज़ोर से बरस रही हो, या ठंड कितनी भी कड़ाके की हो उन्हें हर हाल में रोज़ की मजदूरी पर जाना ही होता था। उनके लिए दिन का मतलब था सुबह से शाम तक खेतों में मेहनत, और रात का मतलब था अगले दिन के काम की चिंता। मेरे पास सपने थे, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए साधन नहीं, सरिता बाई अक्सर खुद से कहतीं। दो वक्त की रोटी जुटाने में ही जीवन बीत…
Read More
छत्तीसगढ़ : खालिन जोशी ने शानदार 60 का स्कोर किया, हाफवे लीड पर कब्जा

छत्तीसगढ़ : खालिन जोशी ने शानदार 60 का स्कोर किया, हाफवे लीड पर कब्जा

रायपुर, : बेंगलुरु के गोल्फर खालिन जोशी ने शानदार नौ-अंडर 60 का स्कोर करते हुए INR 1 करोड़ SECL छत्तीसगढ़ ओपन 2025, जो छत्तीसगढ़ पर्यटन द्वारा प्रस्तुत किया गया है और नया रायपुर के फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिज़ॉर्ट में खेला जा रहा है, के दूसरे दौर में एक शॉट की बढ़त हासिल कर ली। उनके कुल स्कोर 14-अंडर 124 हो गया है। अंतरराष्ट्रीय विजेता खालिन जोशी (64-60), जिन्होंने शौर्य बिनु द्वारा पहले दौर में बनाए गए टूर्नामेंट के न्यूनतम स्कोर 60 की बराबरी की, पहले दिन संयुक्त 13वें स्थान से 12 स्थान की छलांग लगाकर बुधवार को एकल बढ़त पर पहुंच गए। दिल्ली के शौर्य भट्टाचार्य (64-61) और गुरुग्राम के कार्तिक शर्मा (63-62) ने बोगी-फ्री राउंड के साथ क्रमशः 61 और 62 का स्कोर किया और…
Read More