26
Feb
धनबाद। बीसीसीएल के मानव संसाधन कल्याण विभाग, जगजीवन नगर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों, केन्द्रीय चिकित्सालय तथा मुख्यालय से 30 से अधिक महिला कार्मिकों ने सहभागिता की। कार्यशाला का प्रथम सत्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), आईएसएम धनबाद की प्रोफेसर आकांक्षा सिन्हा द्वारा लिया गया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यस्थल पर लैंगिक समानता, नेतृत्व कौशल एवं आत्मनिर्भरता पर विस्तृत चर्चा की। द्वितीय सत्र का संचालन वाशरी डिवीजन की प्रबंधक (कार्मिक) प्रिया सिंह द्वारा…
