Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12746 Posts
कोई भी छात्र लगन एवं मेहनत से बन सकता है ‘आई0ए0एस’- प्रवीन प्रकाश जी

कोई भी छात्र लगन एवं मेहनत से बन सकता है ‘आई0ए0एस’- प्रवीन प्रकाश जी

 वाराणसी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित अभ्युदय कोचिंग वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी प्रवीन प्रकाश जी द्वारा सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों को मार्गदर्शन एवं सिविल परीक्षा में सफलता पाने के लिए उसकी बारीकियों के बारे में आयोजित संगोष्ठी में बताया। उन्होंने डिजिटल बोर्ड के माध्यम से तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए टिप्स दी तथा उनके सवालों का जवाब दे उन्हें संतुष्ट भी किया। इस संगोष्ठी में उपस्थित डी0एस0डब्ल्यू0ओ0 गिरीश चंद्र दुबे, अभ्युदय समन्वयक/इन्चार्ज अमित श्रीवास्तव, अनिल अंबेडकर एवं कुमारी जानकी वर्मा ने धन्यवाद दिया।
Read More
आनंदेश्वर महादेव मंदिर धानापुर के 42वें शिवरात्रि महोत्सव में मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने की पूजा-अर्चना

आनंदेश्वर महादेव मंदिर धानापुर के 42वें शिवरात्रि महोत्सव में मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने की पूजा-अर्चना

धानापुर, चंदौली | महाशिवरात्रि के दृष्टिगत आनंदेश्वर महादेव मंदिर, धानापुर में आयोजित 42वें शिवरात्रि महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने प्रतिभाग किया। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से  जनता की मंगलकामना हेतु प्रार्थना की। महोत्सव के दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने भक्ति भाव से रुद्राभिषेक, हवन एवं शिव स्तुति का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, एवं श्रद्धालुओं ने मंत्री जी के साथ पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि आत्मशुद्धि और ईश्वरीय शक्ति के प्रति…
Read More
जनपद भदोही में आंकाक्षी विकास खण्ड औराई को ओवर ऑल डेल्टा रैकिंग में प्रथम स्थान 

जनपद भदोही में आंकाक्षी विकास खण्ड औराई को ओवर ऑल डेल्टा रैकिंग में प्रथम स्थान 

कर्मचारियों व अधिकारियों को जिलाधिकारी ने दी बधाई भदोही । आकांक्षी विकास खण्ड औराई जनपद भदोही को ओवर ऑल डेल्टा रैकिंग के आधार आंकाक्षी विकास को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी विशाल सिंह विकास खण्ड कार्यालय पहुॅचकर, ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा एवं खण्ड विकास अधिकारी दिलीप कुमार एवं सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना व प्रशंसा करते हुए बधाई दी, और कहा कि आप लोगों के कड़ी मेहनत लगन के कारण जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है व शासन द्वारा विकास के लिए पुरस्कार स्वरूप 2 करोड़ 50 लाख की धनराशि मुहैया करायी गयी है। उस…
Read More
भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजा वितरण की कार्रवाई आगामी 15 मार्च तक पूरी कर ली जाए- मुख्यमंत्री

भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजा वितरण की कार्रवाई आगामी 15 मार्च तक पूरी कर ली जाए- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने केन्द्र व राज्य सरकार से सम्बन्धित विभिन्न जनपदों में क्रियान्वित की जा रहीं विकास परियोजनाओं की समीक्षा की प्रारम्भ हो चुके प्रोजेक्ट्स में नोडल अधिकारियों की निश्चित रूप से तैनाती हो,साथ ही, कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता का पूर्ण ध्यान रखा जाए लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर केन्द्र व राज्य सरकार से सम्बन्धित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।मुख्यमंत्री ने कहा…
Read More
मुगलसराय में सिक्स लेन सड़क बनाने के लिए सिविल बार एसोसिएशन चंदौली ने दिया अपना समर्थन

मुगलसराय में सिक्स लेन सड़क बनाने के लिए सिविल बार एसोसिएशन चंदौली ने दिया अपना समर्थन

अधिवक्ता सन्तोष कुमार पाठक के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को मिलेगी मजबूती   चन्दौली । एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में आज जिले के अधिवक्ताओं का संघ मुगलसराय में सिक्स लेन सड़क बनवाने के समर्थन में आ गया। मुगलसराय में सिक्स लेन सड़क बनवाने के लिए एक बड़ा आंदोलन चल रहा है जिसमें आज एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई ।  सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के समस्त अधिवक्ताओं की तरफ से मुगलसराय के सिक्स लेन  के लिए हो रहे आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। अपने समर्थन पत्र के माध्यम से विनय…
Read More
खुर्ज़ा परियोजना में किया गया मैराथन का सफल आयोजन

खुर्ज़ा परियोजना में किया गया मैराथन का सफल आयोजन

बुलंदशहर। खुर्जा परियोजना में समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों हेतु दिनांक 01.03.2025 को 10 किलोमीटर मैराथन वॉक 4.0 का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। प्रात:काल पंजीकरण के पश्चात कार्यपालक निदेशक  कुमार शरद ने हरी झंडी दिखा कर मेन गेट से मैराथन को प्रारंभ किया। इसमें कुल 156 अधिकारियों/ कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।  स्वस्थ कर्मचारी अधिक ऊर्जावान होते हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ती है एवं कार्यस्थल पर उत्पादकता में वृद्धि भी होती है एवं इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली…
Read More
टीएचडीसीआईएल को उत्तराखंड में अग्रणी सीएसआर पहल के लिए हेल्थकेयर इनोवेशन अवार्ड- 2025 से सम्मानित किया गया

टीएचडीसीआईएल को उत्तराखंड में अग्रणी सीएसआर पहल के लिए हेल्थकेयर इनोवेशन अवार्ड- 2025 से सम्मानित किया गया

ऋषिकेश, । टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विद्युत क्षेत्र के अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम, को उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के लिए हेल्थकेयर इनोवेशन अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार देहरादून में उत्तराखंड हेल्थकेयर इनोवेशन समिट और अवार्ड्स-2025 में प्रदान किया गया, इस पुरस्कार के माध्यम से उत्तराखण्ड के दूरदराज के पहाड़ी और परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में टीएचडीसी सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा की पहुंच में सुधार के लिए टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता को मान्यता दी गई है।  उद्घाटन सत्र को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह  ने संबोधित किया, उन्होंने अपने…
Read More
54वे रास्ट्रीय सुरक्षा माह अंतर्गत हिंडालको महान का सुरक्षा जागरूकता अभियान

54वे रास्ट्रीय सुरक्षा माह अंतर्गत हिंडालको महान का सुरक्षा जागरूकता अभियान

 सभी आयु वर्ग के लोगों को सिखाए सुरक्षित जीवन के उपाय सिंगरौली । हिंडालको महान के सुरक्षा विभाग ने हाल ही में ग्राम पोखरा, बिड़ला कॉलोनी सिंगरौली, और महान टाउनशिप में विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों—महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे—को सड़क सुरक्षा, घरेलू सुरक्षा, और बिजली से जुड़े एहतियाती उपायों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में सतर्क रह सकें और दुर्घटनाओं से बचाव कर सकें। कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित लोगों को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने की महत्ता समझाई गई। उन्हें…
Read More
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागरुक 

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागरुक 

चन्दौली । पंडित दीनदयाल, उपाध्याय नगर पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर डिबीजन के तरफ से जन जागरण को जागरुक करने के उद्देश्य  से गेट नंबर 75 गेट नंबर 76 पर अस्मिता सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान के तरफ से नाटक " कुछ आप भी सोचे" का नुक्कड़ नाटक रुपान्तर किया गया। जिसके निर्देशक और परिकल्पना विजय कुमार गुप्ता व संचालन प्रमोद अग्रहरी ने किया । महिला के भूमिका में अंजू चौहान ने दमदार भूमिका निभाई। नागरिक की भूमिका देवेश महाराज तथा छात्र की भूमिका रवि शंकर ने किया। मौके पर सेफ्टी आफिसर अजय सिंह ने कहा कि आज जो लोग…
Read More
तहसील औराई में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर किया निस्तारण

तहसील औराई में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर किया निस्तारण

जिलाधिकारी के समक्ष भूमि पैमाइश की अधिकांश शिकायत आने पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने का उप जिलाधिकारी को दिया निर्देश जनपद के सभी अधिकारी/कर्मचारी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर करें कार्य - जिलाधिकारी राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम, मौके का स्थलीय निरीक्षण कर कराए संतुष्टिपरक निस्तारण-पुलिस अधीक्षक भदोही / शासन के मंशानुरूप जनशिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील औराई में जिलाधिकारी विशाल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, सीएमओ डॉ संतोष कुमार चक, उप जिलाधिकारी औराई…
Read More