Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12697 Posts
सर्व वैश्य समाज द्वारा 16 मार्च को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मनाया जाएगा होली मिलन समारोह

सर्व वैश्य समाज द्वारा 16 मार्च को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मनाया जाएगा होली मिलन समारोह

*प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी*   वाराणसी। सर्व वैश्य समाज द्वारा 16 मार्च दिन-रविवार को सायं 4:30 बजे से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।       इस संबंध में विचार विमर्श हेतु वैश्य समाज के सभी घटकों की एक आवश्यक बैठक रविवार को सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के मुख्य उपस्थिति में समाज के अध्यक्ष आर के चौधरी की अध्यक्षता में हुई।…
Read More
पांच दिवसीय सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम संपन्न

पांच दिवसीय सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम संपन्न

वाराणसी/ नेहरू युवा केंद्र वाराणसी, माय भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  वाराणसी जनपद के सारनाथ स्थित धमचक मेडिसिन सेंटर में चले पांच दिवसीय सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का रविवार को सकुशल समापन हो गया।  समापन समारोह की शुरुआत युवाओं की प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के  चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में उपस्थित युवाओं से कहा कि जहा विभिन्न प्रदेशों के लोग एक साथ मिलते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का  संचार होता है। भारत विविधताओ का देश है, जहां अनेकता में एकता…
Read More
नौगढ़ में रविदास मंदिर से मड़ई हटाने और होलिका जलाने पर हुआ विवाद, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, 8 लोगों के विरुद्ध तहरीर‌ 

नौगढ़ में रविदास मंदिर से मड़ई हटाने और होलिका जलाने पर हुआ विवाद, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, 8 लोगों के विरुद्ध तहरीर‌ 

चकरघटृटा थाना क्षेत्र के नर्वदापुर  गांव का है मामला  नौगढ़ । तहसील के नर्वदापुर गांव में शनिवार रात हुई एक घटना को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने रविदास मंदिर के ऊपर लगी मड़ई को हटा दिया और गांव में रखी होलिका को समय से पहले जला दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और रविवार सुबह कुछ संगठनों ने इसका विरोध किया। हालांकि थाना पुलिस ने मामले को ठंडा करने हेतु दूसरे स्थान पर नई होलिका स्थापित करा दी है आपको बता दें कि नौगढ़ नर्वदापुर गांव में संत रविदास…
Read More
बीआरडी राजकीय महाविद्यालय के क्रीड़ा समारोह का भव्य शुभारम्भ

बीआरडी राजकीय महाविद्यालय के क्रीड़ा समारोह का भव्य शुभारम्भ

 100 मीटर की दौड़ में ख़ुशी तो हैमर प्रक्षेप में शिवराज ने मारी बाजी दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित बीआरडी राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो.प्रमोद कुमार प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप अगरबत्ती जलाकर किया गया। छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत  किया गया । इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा मसाल जलाकर खेल -कूद की शुरुआत की गई। छात्रा वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में ख़ुशी, अंशु और दिव्यांका क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।…
Read More
नेत्रदान’ को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया

नेत्रदान’ को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया

’सोनभद्र। ’दिव्यांगों के सशक्तिकरण हेतु गठित  राष्ट्रीय संगठन  ’सक्षम’ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन का संविचार संगठन) द्वारा जिला मुख्यालय पर ’नेत्रदान’ को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान आयोजित किया गया, जिसमें नेत्र संकल्प पत्र भरा गया। इस अभियान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं और इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का आयोजन ‘सक्षम’ की महिला प्रकोष्ठ प्रमुख नीतू संजीविया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नेत्रदान जागरूकता को बढ़ाने का संकल्प…
Read More
अटेवा ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

अटेवा ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्या के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा सांसद छोटेलाल खरवार को एनपीएस तथा युपीएस व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने को  ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षकों द्वारा यह कहा गया कि उत्तर प्रदेश के 15 लाख कर्मचारियों सहित पूरे देश के लगभग एक करोड़ शिक्षकों कर्मचारियों व अधिकारियों को मिलने वाला सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई पेशन व्यवस्था लागू कर दी गई है तथा 1 अप्रैल से युूपीएस व्यवस्था भी लागू की जा रही है जो कि न तो शिक्षक/कर्मचारियों के हित मे हैं और न ही प्रदेश व देश हित मे…
Read More
क्रिकेट मैच : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने जिला जज एकादश को पांच विकेट से हराया

क्रिकेट मैच : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने जिला जज एकादश को पांच विकेट से हराया

सोनभद्र। तीयरा स्टेडियम रॉबर्ट्सगंज में सम्पन्न क्रिकेट मैच में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने जिला जज एकादश को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला जज एकादश ने 20 ओवर में 137 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक रन सिविल जज सिनियर डिविजन अमित कुमार ने 37 रन बनाया। बाद में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंद शेष रहते 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के खिलाड़ी राहुल जैन को तीन विकेट लेने और सर्वाधिक 44 रन बनाने के लिए दिया गया। इस सद्भावना क्रिकेट मैच के मुख्य…
Read More
उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा एकदिवसीय संगोष्ठी आयोजित 

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा एकदिवसीय संगोष्ठी आयोजित 

वाराणसी। ‘पद्मभूषण सुभद्रा कुमारी चौहान की रचनाओं में स्त्री विमर्श‘ विषय पर उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन भूजूबीर स्थित ‘उद्गार’ सभागार में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।सुभद्रा कुमारी चौहान की रचनाओं में स्त्री विमर्श पर विस्तृत चर्चा करते हुए पण्डित छतिश द्विवेदी ‘कुण्ठित’ ने कहा कि सुभद्रा जी ने ‘झांसी की रानी’ कविता के माध्यम से स्त्री के शौर्य और बल को रेखांकित करते हुए उनके अंदर उत्साह और ऊर्जा का संचार पैदा करती है।वहीं प्रोफेसर अशोक राय ने कहा की खूब लड़ी मर्दानी वह तो…
Read More
हनुमान मन्दिर में होली मनाई गई 

हनुमान मन्दिर में होली मनाई गई 

पीडीडीयू नगर। जागरण मंडल द्वारा प्रत्येक शनिवार को स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित हनुमान मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में कल होली मनाई गई जिसमें अबीर गुलाल के साथ-साथ गीत संगीत की महफिल भी सजी।  जागरण मंडल के कलाकारों द्वारा भगवान के भजनों के बाद एक से एक होली गीत सुनाए गए जिसमें आशीष श्रीवास्तव व हम्मीर शाह ने होली खेले मसाने में,छांगुर जायसवाल ने हनुमत लेके अबीर घुमत ताड़े अवध नगरिया, महेश मधुर ने होली खेले रघुवीरा अवध में,दीनदयाल अग्रवाल तथा आनन्द गुप्ता ने श्याम सांवरिया खेले लाल,पीले, हरे रंगों संग होली, लल्लन सिंह ने हनुमान लंका में…
Read More
नगर में भजनों की धुन पर निकली श्याम ध्वजा शोभायात्रा

नगर में भजनों की धुन पर निकली श्याम ध्वजा शोभायात्रा

महिला पुरुष भक्तों संग विधायक हुए शामिल पीडीडीयू नगर। स्थानीय नगर के कैलाशपुरी स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण से क्षेत्र के मारवाड़ी समाज की ओर से रविवार को श्री खांटू श्याम ध्वजा पदयात्रा निकाला गया। बताते चलें कि उक्त ध्वजा रंगभरी एकादशी के पहले प्रति वर्ष समाज द्वारा निकाली जाती है । इस दौरान समाज के लोगों द्वारा जहां खाटू श्याम की रथ सजाकर उनका श्रृंगार किया गया साथ ही महिलाओं द्वारा पूजा करने के पश्चात समस्त भक्त ध्वजा लेकर भजनों की धुन पर नाचते गाते ध्वजा यात्रा को भव्यता प्रदान करते रहे। मौके पर जगह जगह स्टाल भी लगाए…
Read More