Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12697 Posts
उत्तर रेलवे ने होली पर भीड़ कंट्रोल के लिए किए विशेष इंतजाम 

उत्तर रेलवे ने होली पर भीड़ कंट्रोल के लिए किए विशेष इंतजाम 

नई दिल्ली।  DELHI मंडल ने अपने अधिकार क्षेत्र में 6 स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल बनाया है। ये स्टेशन हैं नई दिल्ली, दिल्ली, निजामुद्दीन, आनंद विहार, गाजियाबाद और पानीपत।  ट्रेन संचालन और भीड़ नियंत्रण की निगरानी करने और मिनी कंट्रोल के साथ समन्वय करने के लिए मौजूदा उपकरणों के अलावा विशेष ड्यूटी अधिकारी (एसडीओ) तैनात किए गए हैं। NEW DELHI और ANAND VIHAR में भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए होल्डिंग एरिया में टिकट बुकिंग काउंटर स्थानांतरित किए गए हैं। बिना टिकट यात्रियों को अब इन स्टेशनों के अंदर जाने…
Read More
महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन

महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन

रायपुर/ महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित "महतारी वंदन योजना"  पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन समारोह में  'महतारी वंदन कॉमिक्स' का विमोचन किया। यह कॉमिक्स महतारी वंदन योजना की उपलब्धियों और इसके प्रभाव को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को योजना के उद्देश्य और जनसंदेश को व्यापक रूप से पहुँचाने का अभिनव प्रयास बताया।  समारोह में कार्टून वॉच इंडिया की श्रीमती आरती शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस कॉमिक्स के निर्माण में अहम योगदान दिया। इस कॉमिक्स के माध्यम…
Read More
स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव

स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव

*उप मुख्यमंत्री ने सरस मेले का किया उद्घाटन* रायपुर./ उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही हैं। संभाग की सभी जिलों से दीदियां अपनी कला का प्रदर्शन करने आयी हैं।…
Read More
प्रधानमंत्री का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : केन्द्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों का लिया जायजा

प्रधानमंत्री का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों का लिया जायजा

*कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश*  रायपुर./ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज स्थल निरीक्षण कर इसकी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह,…
Read More
विधायक रमेश जायसवाल का जोरदार स्वागत 

विधायक रमेश जायसवाल का जोरदार स्वागत 

चन्दौली की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी पर हुई बहसबाजी से कार्यकर्ताओं में जोश  डीडीयू नगर ,चंदौली। वैश्य समाज एवं मुगलसराय विधानसभा के समस्त स्वजातीय समाज के सम्मानित जनों ने आज गल्ला मंडी चौराहे पर मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल को माला पहनाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया व गल्ला मंडी चौराहे से जुलूस के रूप में विधायक को आवास तक पहुंचाया। जुलूस सभा के रूप में परिवर्तन हो गया वक्ताओं ने सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव की घोर निंदा व विरोध करते हुए कहा कि प्रभु नारायण ने जिस अमर्यादित भाषा का प्रयोग विधायक रमेश जायसवाल के साथ चंदौली जिलाधिकारी कार्यालय…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के पूर्व सांसद एवं प्रखर जननेता स्वर्गीय बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि (10 मार्च) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री कश्यप केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि बस्तर के जन-जन के हृदय में बसे जननायक थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय कश्यप का राजनीतिक जीवन दृढ़ निष्ठा, ईमानदारी और अपार जनसमर्थन का प्रतीक था। वे जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर राजनीति में आए और जनकल्याण को ही अपने सार्वजनिक जीवन का ध्येय बनाया। बस्तर…
Read More
मुख्यमंत्री ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मराठी कवयित्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि (10 मार्च) पर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती फुले ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से भारतीय समाज में शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने न केवल खुद शिक्षा प्राप्त की, बल्कि वंचित वर्गों और महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलकर सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर समाज को अग्रसर करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीआईएसएफ स्थापना दिवस की दी शुभकामना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीआईएसएफ स्थापना दिवस की दी शुभकामना

रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस (10 मार्च) के अवसर पर बल के सभी वीर जवानों, अधिकारियों तथा समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सीआईएसएफ देश की सुरक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो राष्ट्र के औद्योगिक, संवेदनशील प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। बल के जवान अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से हर परिस्थिति में राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
Read More
राघवेंद्र बाजपेई की हत्या से पत्रकारों में भय का माहौल-राघवेंद्र नारायण

राघवेंद्र बाजपेई की हत्या से पत्रकारों में भय का माहौल-राघवेंद्र नारायण

 मीडिया जगत खतरनाक दौर से गुजर रहा है सोनभद्र। सीतापुर के महोली के विकास नगर निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हेमपुर ओवरब्रिज से सीतापुर की ओर आ रहे थे, तभी ओवरब्रिज से उतरते समय गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या के बाद सियासत तेज हो गई हैं। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने बीजेपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, घूसखोरी को उजागर करेगा उसकी जान सुरक्षित नहीं है। पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की मौत से यह तय हो गया…
Read More
काव्य दीप साहित्य संस्था की रंगोत्सव कवि गोष्ठी संपन्न

काव्य दीप साहित्य संस्था की रंगोत्सव कवि गोष्ठी संपन्न

सोनभद्र। चुर्क में कवि दिलीप सिंह दीपक के आवास पर काव्य दीप साहित्य संस्था द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार अजय चतुर्वेदी काका के अध्यक्षता व अशोक तिवारी के संचालन में रविवार को समसामयिक रंगोत्सव कवि गोष्ठी आयोजित किया गया। विधिवत मां सरस्वती को माल्यार्पण दीपदान पश्चात दिवाकर द्विवेदी मेघ की वंदना,तेरे चरण की वंदना माँ हम सदा करते रहें सुनाकर आगाज किया। प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट निदेशक शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र ने, वीरों ने होली खून से खेली फांसी चढे जै हिंद थी बोली, केसरिया रंग रंगा रसिया फागुन में,,,, सुनाया और वाहवाही बटोरी। सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम ने खेलन आई…
Read More