Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12684 Posts
ईसीएल को मिला सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट गवर्नेंस पुरस्कार

ईसीएल को मिला सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट गवर्नेंस पुरस्कार

आसनसोल। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को 12 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित 15वें इंडिया कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी विजन समिट में सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट गवर्नेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ईसीएल को यह पुरस्कार नीति आयोग के सदस्य  वी.के. सारस्वत, डेलोइट इंडिया के वरिष्ठ सलाहकार  भास्कर चटर्जी और पूर्व ऊर्जा सचिव  अनिल राजदान ने प्रदान किया।ईसीएल के सीएमडी  सतीश झा ने ईसीएल के कंपनी सचिव रामबाबू पाठक और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्राप्त किया। ईसीएल ने डिजिटल बोर्ड सिस्टम लागू किया है, जिससे इसकी बोर्ड प्रक्रियाएँ सुव्यवस्थित हुई हैं। कंपनी प्रासंगिक कॉर्पोरेट गवर्नेंस विनियमों और दिशानिर्देशों का…
Read More
इफको मुख्यालय के उपमहाप्रबंधक अजय पाण्डेय के पिता का निधन 

इफको मुख्यालय के उपमहाप्रबंधक अजय पाण्डेय के पिता का निधन 

प्रयागराज। इफको के दिल्ली मुख्यालय में उपमहाप्रबंधक अजय पाण्डेय के पिता मुरलीधर पाण्डेय जी के निधन पर इफको फूलपुर इकाई में इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन और इफको इम्पलाइज संघ  की संयुक्त बैठक में शोक संवेदना व्यक्त किया गया। दो दिन पूर्व मुरलीधर पाण्डेय जी का 99 वर्ष की आयु में निधन  हो गया था। वे आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे। उनके स्मृति में आज हुई शोक सभा में इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश और इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव ने शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया।…
Read More
42 किग्रा मादक पदार्थ गांजा के साथ 7अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

42 किग्रा मादक पदार्थ गांजा के साथ 7अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

डाला। { राकेश जायसवाल }पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस टीम व चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को समय 16.30 बजे वाराणसी -शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बग्धानाला पुल के पहले ओबरा मोड़ के उतराई के पास में पुलिस चेकिंग से बचने के उद्देश्य से छुप कर खड़े दो वाहन मारूती सुजुकी स्विफ्ट संख्या JH 10 AA 0705 व महिंद्रा बोलेरो संख्या…
Read More
रामागुंडम और तेलंगाना में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य समापन समारोह

रामागुंडम और तेलंगाना में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य समापन समारोह

करीमनगर।54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह 11 मार्च, 2025 को रामागुंडम और तेलंगाना में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष के समारोह का विषय, "विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण है," ने कार्यक्रम के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार किया, जिसकी शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह और मुख्य अतिथि  वाई गंगाधर रेड्डी, उप मुख्य कारखाना निरीक्षक, करीमनगर, तेलंगाना सरकार और विशिष्ट अतिथि  चंदन कुमार सामंत, ईडी (आरएंडटी) तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा एनटीपीसी गीत के साथ हुई। सुरक्षा शपथ तीन भाषाओं में दिलाई गई, जो सुरक्षा प्रथाओं में समावेशिता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती…
Read More
डाला क्रशर मे मजदूर के मौत पर न्यायालय सख्त

डाला क्रशर मे मजदूर के मौत पर न्यायालय सख्त

क्रसर मालिक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करने का आदेश सोनभद्र।डाला क्रशर मे मजदूर के मौत पर न्यायालय सख्त। सीजीएम न्यायालय ने क्रशर  मालिक राजेश जायसवाल के खिलाफ मुक़दमा पंजीकृत कर विवेचना किये जाने का आदेश दिया है।   पीड़िता फुलवंती ने विकाश शाक्य एडवोकेट के जरिये सीजेएम न्यायालय मे 173(4)  बीएनएस मे प्रार्थना प्रस्तुत कर के आरोप लगाई कि राजेश जायसवाल का सोनांचल क्रशर स्टोन प्लांट बिल्ली बाड़ी  डाला मे है जिसमें फुलवंती के पति जगबंधन  मजदूरी  का  काम कर रहा था तभी क्रेशर के बेल्ट में फंसकर जग बंधन की मृत्यु हो गई पुलिस ने इस मामले को सुलह- समझौता…
Read More
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए 9820 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए 9820 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

*महिला एवं बाल विकास के लिए 8245 करोड़ तथा समाज कल्याण विभाग के लिए 1575 करोड़ रूपए के अनुदान मांगें पारित*  *महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़ रूपए का प्रावधान* *आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुविधाओं का विस्तार व संचालन के लिए 700 करोड़ रूपये का प्रावधान*  *पोषण अभियान के लिए 125 करोड़ रूपये का प्रावधान* *समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन योजनाओं के लिए 1395 करोड़ 53 लाख 76 हजार रूपए का प्रावधान* रायपुर,/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9820 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित की गई,…
Read More
चुनाव प्रक्रिया को विधिक ढांचे के भीतर और सुदृढ़ करने हेतु निर्वाचन आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को किया आमंत्रित

चुनाव प्रक्रिया को विधिक ढांचे के भीतर और सुदृढ़ करने हेतु निर्वाचन आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को किया आमंत्रित

रायपुर,/ भारतीय निर्वाचन आयोग ने सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से 30 अप्रैल 2025 तक उन किसी भी अनसुलझे मुद्दों पर सुझाव मांगे हैं, जो संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के स्तर पर लंबित हैं। राजनीतिक दलों को आज जारी एक व्यक्तिगत पत्र में, आयोग ने यह भी प्रस्ताव रखा है कि पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ परस्पर सहमति से सुविधाजनक समय पर बातचीत की जाएगी, जिससे स्थापित विधिक प्रावधानों के अनुरूप चुनावी प्रक्रियाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इससे पहले, गत सप्ताह आयोजित निर्वाचन…
Read More
जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक

जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक

रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की पुनर्गठन पश्चात पहली बैठक विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक उन्नयन, प्रशासनिक सुधार और संस्कृति संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष रामविचार नेताम सहित प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिषद की पहली बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजाति समुदाय की जनसंख्या 32%…
Read More
बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति का भव्य उत्सव: ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का आगाज 12 मार्च से

बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति का भव्य उत्सव: ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का आगाज 12 मार्च से

रायपुर, /छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन 12 मार्च से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप इस आयोजन के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव न केवल बस्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनकी कला को नई पहचान और प्रोत्साहन भी देगा। *7 प्रमुख विधाओं पर केंद्रित होगा आयोजन* ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ में जनजातीय…
Read More
उत्तर प्रदेश और बिहार में स्थित बौद्ध स्थलों के पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं – गजेंद्र सिंह शेखावत

उत्तर प्रदेश और बिहार में स्थित बौद्ध स्थलों के पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं – गजेंद्र सिंह शेखावत

वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बौद्ध सर्किट को मजबूत कर रहा है उत्तर प्रदेश-जयवीर सिंह एडीबी ने प्रदेश के 06 प्रमुख बौद्ध पर्यटक केन्द्रों के विकास के लिए 4211 करोड़ रुपये का किया प्रस्ताव लखनऊ : केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज दिल्ली के अशोका होटल में एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश में बौद्ध पर्यटन स्थलों के विकास एवं संवर्द्धन के लिए एक वर्चुअल बैठक तथा प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया। इस बैठक में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री सुरेश गोपी, पर्यटन सचिव वी0 विद्यावती और उत्तर प्रदेश पर्यटन…
Read More