Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12587 Posts
जनसुनवाई में आए 24 शिकायतों का हुआ निस्तारण

जनसुनवाई में आए 24 शिकायतों का हुआ निस्तारण

सोनभद्र। सरकार के दिशा निर्देश पर जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में  सोमवार को नगर पालिका परिषद में विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।  तत्क्रम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4,नगर पंचायत घोरावल में 1,नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2,नगर पंचायत चोपन में 3,नगर पंचायत ओबरा में 3,नगर पंचायत रेणुकूट में 3.नगर पंचायत पिपरी में 4.नगर…
Read More
पाक्सो एक्ट : दोषी संगीत शिक्षक त्रिभुवन ठक्कर को 7 वर्ष की कठोर कैद

पाक्सो एक्ट : दोषी संगीत शिक्षक त्रिभुवन ठक्कर को 7 वर्ष की कठोर कैद

सोनभद्र। साढ़े 7 वर्ष पूर्व दो नाबालिग छात्राओं के साथ हुए छेड़खानी के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी संगीत शिक्षक त्रिभुवन ठक्कर को 7 वर्ष की कठोर कैद एवं 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रूपये दोनों पीड़िताओं को मिलेगी।   अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनपरा थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने…
Read More
लम्बित प्रार्थना पत्रों का 10 दिनों में करें निस्तारण – आईजी

लम्बित प्रार्थना पत्रों का 10 दिनों में करें निस्तारण – आईजी

 महिला संबंधी अपराधों में गाइडलाइन के अनुरूप करें त्वरित कार्यवाही सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर आर0पी0 सिंह द्वारा परिक्षेत्र के तीनों जनपदों की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं वांछित / पुरस्कार घोषित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, भूमि संबंधी विवादों का सम्पूर्ण समाधान दिवस/समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराने, रात्रि में  चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, पिछले 10 वर्षों में चोरी, लूट, व अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन…
Read More
सुरियावां ब्लॉक के 50 महिलाओं को कराया गया एक्सपोजर विजिट

सुरियावां ब्लॉक के 50 महिलाओं को कराया गया एक्सपोजर विजिट

 भदोही। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नालेज के तत्त्वाधान में ब्लॉक  सुरियावां  के दस गांव   में आजीविका में चयनित बहुता,मर्दन शाहपुर, सांडा,हरिपुर,हरिहरपुर, बरमोहनी , सियहरा,महुआ पुर ,तुलापुर, छनौरा,आजीविका की चयनित 50 महिलाओ का भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान इंद्रमिल भदोही में एक्सपोजर विजिट कराया गया भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान से विमन चंद्रा सर जी ने महिलाओ को जीवन कौशल प्रशिक्षण मे जीवन कौशल क्या है और लोगो के कालीन के प्रकार के बारे में बताया और सभी महिलाओ को मूवी दिखाकर बताया की  उद्यमियों के लिए महत्त्वपूर्ण  होता है  रोजगार शुरू करने के लिये…
Read More
स्वास्थ्य जागरूकता हेतु छात्राओं को दी गयी जानकारी

स्वास्थ्य जागरूकता हेतु छात्राओं को दी गयी जानकारी

 भदोही । काशी नरेश राजकीय स्नात्कोत्तर् महाविद्यालय, ज्ञानपुर भदोही द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत राजेंद्र बरनवाल बालिका इंटर कॉलेज में मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डा 0 रश्मि सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माहवारी स्वच्छता की आदतों के बारे में लोगों में कम जानकारी होती है और यही आदतें उनके प्रजनन स्वास्थ्य के लिए खतरा हो जाती हैं । किशोरियों के मध्य मासिक धर्म से जुड़ी बातें करने से ही उनकी हिचक खत्म होगी। इसमें डिस्पोजेबल सैनिटरी नैपकिन का सही इस्तेमाल, नियमित रूप से…
Read More
एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल ने सीएसआर के तहत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल ने सीएसआर के तहत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत नि:शुल्क हृदय, न्यूरोलॉजी, किडनी, हड्डी एवं कैंसर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा से डॉ. राघव केसरी (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. अक्षय शिरोडकर (न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ), डॉ.  आकाश कुमार (किडनी रोग विशेषज्ञ), डॉ.  दीपांकर वत्स (हृदय रोग विशेषज्ञ ) एवं डॉ.  मुकेश शारकर (हड्डी रोग विशेषज्ञ)ने न्यूरोलोजी संबंधी, हृदय रोग, फेफड़ों से संबंधी रोग, हड्डी रोग एवं कैंसर संबंधी समस्याओं के आधार पर उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस शिविर में 136 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।…
Read More
45 से अधिक देशों के 150 से अधिक वैश्विक खरीदारों के साथ भारतीय निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तैयार

45 से अधिक देशों के 150 से अधिक वैश्विक खरीदारों के साथ भारतीय निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तैयार

सोर्सेक्स इंडिया 2025 का तीसरा संस्करण 26-28 मार्च, 2025 को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका, नई दिल्ली में नई दिल्ली / फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो ) द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित सोर्सेक्स इंडिया 2025 का तीसरा संस्करण 26-28 मार्च, 2025 को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका, नई दिल्ली में शुरू होने वाला है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के डीजीएफटी संतोष कुमार सारंगी द्वारा फियो के अध्यक्ष (कार्यकारी) अश्विनी कुमार, फियो के उपाध्यक्ष (कार्यकारी) इसरार अहमद और फियो के महानिदेशक एवं सीईओ डॉ. अजय सहाय की उपस्थिति में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में अफ्रीका, सीआईएस, ईयू, एलएसी, नाफ्टा,…
Read More
आधुनिक हिंदी साहित्य की महान विभूति महादेवी वर्मा

आधुनिक हिंदी साहित्य की महान विभूति महादेवी वर्मा

26 मार्च महादेवी वर्मा जयंती पर विशेष-      -- सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"  "हिन्दी के विशाल मंदिर की वीणापाणी,स्फूर्ति-घेतना रचना की प्रतिभा कल्याणी"कवि शिरोमणि निराला ने कभी महादेवी वर्मा कवयित्री के व्यक्तित्व को उक्त पंक्तियों से समझने की कोशिश की थी। एक जापानी कवि नागूची ने कहा था कि- "महादेवी प्रयाग की गंगा है।" आधुनिक हिन्दी साहित्य की जिन छह महान विभूतियों ने निर्विवाद रूप में अमरता प्राप्त कर ली है, उनमें महादेवी का स्थान विशिष्ट है। अन्य पांच विभूतियां हैं- भारतेंदू, मैथिलीशरण, जयशंकर प्रसाद, निराला और सुमित्रा नंदन पंत। महादेवी में छायावादी कविता को एक गति वेग दिया, उसकी श्रृंगार-भावना को सौम्य और सौदर्य चेतना…
Read More
पुस्तक समीक्षा : मोदी की विदेश नीति– वैश्विक राजनीति में भारत की नई पहचान

पुस्तक समीक्षा : मोदी की विदेश नीति– वैश्विक राजनीति में भारत की नई पहचान

उमेश कुमार सिंह "मोदी की विदेश नीति" पुस्तक,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 से 2024 तक की विदेश नीति पर केंद्रित है। डायमंड पॉकेट बुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक¸ मोदी की विदेश नीति जिसका लेखक कुमार राजीव रंजन सिंह और संपादन संजय सिंह ने किया है। कुमार राजीव रंजन सिंह छात्र जीवन से ही राजनीतिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों में गहरी रुचि रखने लगे जिस वजह से देश के सामने तमाम चुनौतियों और समस्याओं से उद्वेलित राजीव रंजन छात्र नेता रहने के दौरान ही राष्ट्रीय राजनीति में गहराई तक जुड़ गए और समसामयिक मुद्दों को उठाते रहे। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव…
Read More
साइबर सुरक्षा हेतु पासवर्ड व मन दोनों मजबूत रखना होगा

साइबर सुरक्षा हेतु पासवर्ड व मन दोनों मजबूत रखना होगा

डॉ मनोज कुमार तिवारी  वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटीसी, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी साइबर अपराध एक आपराधिक गतिविधि है जो कंप्यूटर, कंप्यूटर नेटवर्क या नेटवर्क डिवाइस को लक्ष्य करके किया जाता है, साइबर अपराध साइबर अपराधियों या हैकर्स द्वारा किया जाता है। साइबर अपराध व्यक्ति या संगठन द्वारा किया जाता है। कुछ साइबर अपराधी उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हैं और तकनीकी रूप से कुशल होते हैं। साइबर अपराधी सिर्फ कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्क में सेंध नहीं लगाते हैं कभी कभी वे मानव मस्तिष्क को भी हैक कर लेते हैं ।  वैश्विक स्तर पर साइबर हमले तीव्र दर से बढ़ रहा है लगभग हर दिन 2,200 से ज़्यादा हमले…
Read More