29
Mar
सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में 29.03.2025 को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल 04 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी बालमुकुंद मिश्रा, अभियंता/ एसएलपीएस (प्रचालन), राजेंद्र प्रसाद, अभियंता/एसएलपीएस(प्रचालन), विनय शंकर शुक्ला, अधिकारी/एसएलपीएस(स्टोर) एवं सत्य प्रकाश साहू, अभियंता/एसएलपीएस (बीएमडी) हैं । एनटीपीसी-विंध्याचल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान परियोजना के उमंग भवन के सभागार में किया गया। स्वागत की कड़ी में महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) संजीब कुमार साहा नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। साथ ही परियोजना की यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पमाला पहनाकर अतिथि कर्मचारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर…
