Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12470 Posts
नया रायपुर: स्मार्ट सिटी से अब ‘स्मार्टली कनेक्टेड सिटी’ की ओर

नया रायपुर: स्मार्ट सिटी से अब ‘स्मार्टली कनेक्टेड सिटी’ की ओर

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नया रायपुर को ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात* रायपुर, /छत्तीसगढ़ का नया रायपुर, जो अब तक स्मार्ट सिटी के रूप में पहचाना जाता था, आज एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुका है – "स्मार्टली कनेक्टेड सिटी" के रूप में।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभट्टा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ कर नया रायपुर को भारतीय रेल नेटवर्क से सीधे जोड़ने की ऐतिहासिक शुरुआत की।  इस नई मेमू सेवा के शुरू होने से अब रायपुर रेलवे…
Read More
एनसीएल की सीडब्ल्यूएस इकाई ने ग्राम कठास में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

एनसीएल की सीडब्ल्यूएस इकाई ने ग्राम कठास में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

250 से अधिक लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में एनसीएल की सीडब्ल्यूएस इकाई द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत गत शनिवार को ने ग्राम कठास, चितरंगी में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर के दौरान नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत से चिकित्सकों की टीम के द्वारा विभिन्न समस्याओं के आधार पर उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।…
Read More
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति,जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति,जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र /  जिला गंगा समिति सोनभद्र की बैठक कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं, नदी के किनारे स्वच्छता बनाये रखने के उद्देश्य से वृहद स्वच्छता सफाई अभियान तथा स्कूलों/विद्यालयों में जन जागरूकता कार्यक्रम आदि बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।  इसी प्रकार से घाट आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना, घाटों का रखरखाव, स्वच्छता पखवाड़ा, मानसून काल में जल संरक्षण आदि बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कियागया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पौध रोपण के साथ ही ज्यादा संख्या में बीज के माध्यम से ही पौध तैयार किया जाये, उन्होंने कहा कि इस समय जंगलों में आग लगने की…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद-उल-फितर

एनटीपीसी सिंगरौली में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद-उल-फितर

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में दिनांक 31 मार्च 2025 को स्थानीय अंबेडकर भवन में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य इफ्तारी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवारों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोसेफ बास्टियन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एनटीपीसी सिंगरौली थे, जिन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं देकर सभी के सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में लगभग 800 जनसमुदाय शामिल रहे।  इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के  डी के सारस्वत, अपर महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण, मानव संसाधन…
Read More
उत्पादन के साथ सुरक्षा हमारे संस्थान के लिये  सर्वोच्च प्राथमिकता है – आर पी सिंह

उत्पादन के साथ सुरक्षा हमारे संस्थान के लिये  सर्वोच्च प्राथमिकता है – आर पी सिंह

हिण्डालको रेनुसागर में सुरक्षा प्रर्दशनी का आयोजन अनपरा। हिण्डालको, रेनूसागर पावर डिवीजन में सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित 54 वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह  समारोह के तहत  स्थानीय प्रेक्षागृह लाॅन स्थित सुरक्षा प्रर्दशनी का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आर पी सिंह  ने फीता काटकर उदघाटन किया।  मुख्य अतिथि यूनिट हेड आर पी सिंह ने सुरक्षा संबधित अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सुरक्षा माह में हमारे सहकर्मियों की भागीदारी सराहनीय रही। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पूरे जोरो खरोश से सुरक्षा से संबधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सुरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ता…
Read More
“मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा…”- मोहभट्ठा की आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी का दिल छू लेने वाला क्षण

“मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा…”- मोहभट्ठा की आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी का दिल छू लेने वाला क्षण

*प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल — एक बेटी की कला को मिला आदर और अपनापन* *एक कला, एक नजर, और एक वादा – यह क्षण बना एक प्रेरणा की मिसाल* रायपुर /छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान एक ऐसा मानवीय और भावनात्मक पल आया, जिसे सभा में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति ने देखा  और दिल से सराहा। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक बालिका पर पड़ी, जो उनकी पेंटिंग हाथ में उठाकर काफी…
Read More
हिंडालको महान विस्थापित कॉलोनी मझिगवां के विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम: 97% छात्र हुए उत्तीर्ण

हिंडालको महान विस्थापित कॉलोनी मझिगवां के विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम: 97% छात्र हुए उत्तीर्ण

सिंगरौली। हिंडालको महान विस्थापित कॉलोनी मझिगवां में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 460 विद्यार्थियों में से 447 छात्र सफल रहे, जिससे विद्यालय का परीक्षा परिणाम 97% रहा। इस उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए परीक्षा परिणाम घोषणा एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हिंडालको महान अपने विस्थापित परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क शिक्षा, गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कोचिंग एवं छात्रवृत्ति प्रदान करता है। यह पहल न केवल बच्चों के शैक्षिक भविष्य को संवारने में मददगार है, बल्कि उनके समग्र…
Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर  किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर  किया शुभारंभ

रायपुर, / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के मोहभट्ठा बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर  पर 2,695 करोड़ रूपए की लागत से पूरी हो चुकी चार रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही  7 रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी। छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विकास और यात्रियों को किफायती एवं सुगम परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। रायपुर और अभनपुर के…
Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने पहुंचे युवा, बस्तर ओलंपिक के विजयी प्रतिभागी और लखपति दीदियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने पहुंचे युवा, बस्तर ओलंपिक के विजयी प्रतिभागी और लखपति दीदियां

*बस्तर में बदलाव और आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का जताया आभार*  रायपुर, / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिलासपुर के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं। बस्तर ओलंपिक का सफल और शानदार आयोजन एक सुखद बदलाव का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ संसाधनों, सपनों और सामर्थ्य से भरपूर है। आज से 25 वर्ष बाद जब हम छत्तीसगढ़ की स्थापना का 50वां वर्ष मनाएंगे तब छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से…
Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

 रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर विकास की नई रोशनी फैली है, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है।  उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। *जनकल्याण और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम* मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएं रेल, सड़क,…
Read More