Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12478 Posts
विशेष नामांकन अभियान के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

विशेष नामांकन अभियान के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

चंदौली/ महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा विशेष नामांकन अभियान के अंतर्गत 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक विशेष नामांकन हेतु दिए गए निर्देश के अनुपालन में चंदौली जनपद में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी तथा विकास खंड प्रभारी प्रधानाचार्यों सहित अन्य प्रधानाचार्य की एक आवश्यक बैठक मुख्य विकास अधिकारी  आर. जगत सांई की अध्यक्षता में  विकास भवन सभागार में आहूत की गई।आहूत बैठक में डा० राजेश कुमार सिंह यादव प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक चन्दौली द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु विस्तृत कार्य योजना के बारे में बताते हुए विद्यालय स्तर पर शतप्रतिशत नामांकन हेतु अभिप्रेरित किया गया । विकास खण्ड स्तर…
Read More
सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

*दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जाएं सभी प्रभावी कदम - जिलाधिकारी* *ट्रैफिक नियमों के अनुपालन न करने वालों पर कड़ाई से किया जाए चालान : निखिल टी. फुंडे* चंदौली। जिलाधिकारी  निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा उपायों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई…
Read More
पेंशन अदालत का आयोजन 16 को

पेंशन अदालत का आयोजन 16 को

सोनभद्र। वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह ने अवगत कराया है कि आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मिर्जापुर की अध्यक्षता में 16 अप्रैल, 2025 को उनके कार्यालय सभागार में पूर्वान्ह 11.00 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया गया है। विन्ध्याचल मण्डल के सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के पेंशन सम्बन्धी समस्याओं का निवारण इस अदालत में किया जाना है। आयोजित अदालत में राजकीय कार्यालयों से सेवानिवृत्त कर्मियों के ऐसे मामले जिनकी पेंशन/ग्रेच्युटी स्वीकृत न हुयी हो, पेंशन के त्रुटिपूर्ण निर्धारण के विरूद्ध पेंशनर द्वारा दिये गये प्रत्यावेदन पर विचार, सेवानिवृत्त के उपरान्त यदि वेतन आदि का पुनरीक्षण सुने जायेंगे ।     पेंशन अदालत में वाद दाखिल…
Read More
थमने का नाम नहीं ले रहा चोरी एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री

थमने का नाम नहीं ले रहा चोरी एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री

 जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का कराया गया ध्यानाकर्षण सोनभद्र। जनपद के घोरावल तहसील अंतर्गत स्थानीय थाना एवं शाहगंज थाना क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में इन दिनों अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।  असामाजिक तत्वों के बढ़ते प्रभाव से युवा नशेड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिसके कारण गांवों में  समाज एवं परिवार का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।   बताया जाता है कि एक ओर जहां क्षेत्र में मोटर साइकिल, किसानों के सबमरसेबुल, दिन दहाड़े मंदिर से घंटों आदि घरेलू उपयोगी सामानों की…
Read More
अष्टमी व रामनवमी को प्रमुख मंदिरों में राम चरित्र मानस पाठ व भजन-कीर्तन कार्यक्रमों का होगा आयोजन – जिलाधिकारी

अष्टमी व रामनवमी को प्रमुख मंदिरों में राम चरित्र मानस पाठ व भजन-कीर्तन कार्यक्रमों का होगा आयोजन – जिलाधिकारी

सोनभद्र /  जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा सम्मान के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति-5 के अन्तर्गत चैत्र नवरात्रि/श्री राम नवमी के अवसर पर अष्टमी व श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में जनपद के चयनित प्रमुख मंदिरों में 05 अप्रैल,2025 के अष्टमी के दिन एवं 06 अप्रैल,2025 को श्री राम नवमी के दिन प्रातः 11.00 बजे से भाव पूर्ण अखण्ड रामायण पाठ, सुन्दर पाठ, राम चरित्र मानस पाठ व भजन-कीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय भजन मण्डलियों के माध्यम से कराया जायेगा।उक्त कार्य में जन सामान्य व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जोड़ते हुए जनपद स्तर,…
Read More
अजीरेश्वर धाम पर अखंड हरिकीर्तन में महिला मंडल की मनमोहक प्रस्तुति पर झूमे श्रोता

अजीरेश्वर धाम पर अखंड हरिकीर्तन में महिला मंडल की मनमोहक प्रस्तुति पर झूमे श्रोता

बीजपुर /सोनभद्र। अजीरेश्वर धाम जरहा में एक माह तक चलने वाले अखंड हरिकीर्तन के 19 वें दिन महिला मंडल टीम की मनमोहक अखंड हरिकीर्तन के दौरान महिलाओं की टीम ने मधुर स्वर में तरह तरह की धुन पर कीर्तन कर पंडाल में बैठे श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। इसके एक दिन पहले बाल कलाकारों ने भी कीर्तन में अपने सुरों का जलवा बिखेर कर अखंड हरिकीर्तन में चार चांद लगाया था। बताते चले कि 16 मार्च सुबह 9 बजे से आरम्भ होकर अखंड हरिकीर्तन 14 अप्रैल सुबह 9 बजे सम्पूर्ण मानस पाठ के बाद विशाल भंडारे के साथ…
Read More
श्रीराम कथा में शिव पार्वती विवाह एवं शिव चरित्र का अलौकिक वर्णन सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

श्रीराम कथा में शिव पार्वती विवाह एवं शिव चरित्र का अलौकिक वर्णन सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

बीजपुर । बीजपुर पुनर्वास स्थित दुदहिया देवी मंदिर परिसर में श्री राम कथा अमृत वर्षा के दूसरे दिन बुधवार को शिव पार्वती विवाह एवं शिव चरित्र का अलौकिक वर्णन किया गया। दूसरे दिन कथा के यजमान रहे  सुशील सोनी सपत्नी व अशर्फी सोनी सपत्नी रहे। हिमाचल से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राममोहन दास रामायणी महाराज ने जीवन में राम नाम स्मरण का महत्व समझाते हुए शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। उनका कहना था कि जीवन रुपी नैया को पार करने के लिए राम नाम ही एकमात्र सहारा है।   उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में ऐसा कोई मनुष्य नहीं है जो…
Read More
सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को किया जाये लाभान्वित – राज्य मंत्री

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को किया जाये लाभान्वित – राज्य मंत्री

सोनभद्र। राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ ने सर्किट हाउस सभागार में डीएम बी0एन0 सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, आनन्द सेवाकुंज आश्रम बभनी, उप जिलाधिकारीगण सहित अधिकारीगण व सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थिति में वनाधिकार अधिनियम के तहत वितरण किये गये पट्टों की खतौनी में नाम दर्ज कर वितरण के सम्बन्ध में बैठक की गयी।   श्री गौड़ ने उप जिलाधिकारीगण, प्रभागीय वनाधिकारीगण, राजस्व व वन विभाग के अधिकारियों के साथ पूर्व के अस्वीकृत दावों के सापेक्ष प्राप्त पुनर्विचार याचिकाओं व पुनिर्विचार में लिये गये निर्णयों व पुनर्विचार के लिए की जा कार्रवाहियों की…
Read More
भू-सम्पदा सेक्टर में उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण सर्वोपरि-अध्यक्ष रेरा

भू-सम्पदा सेक्टर में उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण सर्वोपरि-अध्यक्ष रेरा

रेरा एजेन्टस का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, अध्यक्ष रेरा ने सफल प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये लखनऊः भू-सम्पदा सेक्टर में उपभोक्ताओं के हितों एवं भू-सम्पदा सेक्टर के संवर्धन एवं सुनियोजित पारदर्शी पक्रिया के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा (रेरा) द्वारा रेरा एजेन्टस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। सफल प्रशिक्षणर्थियों को रेरा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उ0 प्र0  रेरा में पंजीकृत कराये जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, भू-समपदा क्षेत्र में होमवायर्स के हितों के दृष्टिगत यह महत्वपूर्ण पहल है। जिसके क्रम में ही आज अध्यक्ष उ0 प्र0 रेरा द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण…
Read More
नौगढ में स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया

नौगढ में स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया

नौगढ़। सबको शिक्षा सबको ज्ञान कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन गुरुवार को न्याय पंचायत संकुल केंद्र नौगढ में किया गया।  शुभारंभ थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक भी वितरित किया गया। थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों का नैतिक दायित्व है कि अभिभावकों को प्रेरित कर के सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन अवश्य कराएं। शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है। जिससे बच्चों का समुचित…
Read More