Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12591 Posts
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के चतुर्वार्षिक चुनाव में सातवीं बार अध्यक्ष बने बैजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के चतुर्वार्षिक चुनाव में सातवीं बार अध्यक्ष बने बैजनाथ सिंह

 एडवोकेट सेराजुद्दीन सचिव और रमेश वर्मा दूसरी बार कोषाध्यक्ष निर्वाचित    प्रयागराज।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रयागराज के ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज परिसर स्थित सभा कक्ष में हुए* उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन* के चतुर्वार्षिक आम चुनाव में भारी गहमागहमी के बीच वाराणसी के बैजनाथ सिंह को अध्यक्ष पद के लिए तथा इलाहाबाद के एडवोकेट सिराजुद्दीन को सचिव पद के लिए तथा वाराणसी के ही रमेश वर्मा कोषाध्यक्ष पद के लिए कड़े संघर्ष में विजई घोषित हुए ।      उल्लेखनीय है कि बैजनाथ सिंह अध्यक्ष  पद पर 2001 से अब तक हुये 6 चुनावों में निर्विरोध और इस…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल ने द्वितीय सिंगरौली जिला रोलर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2025 में  लहराया परचम

एनटीपीसी विंध्याचल ने द्वितीय सिंगरौली जिला रोलर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2025 में  लहराया परचम

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल के वीवा बास्केटबॉल ग्राउंड में सिंगरौली जिला रोलर बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं वीवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय सिंगरौली जिला रोलर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2025 का सफल आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में जिले की छह टीमों ने तीन श्रेणियों, अंडर-8 वर्ष, 8-10 वर्ष तथा 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लिया, जहाँ बच्चों ने तेज धूप के बीच भी अद्वितीय उत्साह, प्रतिभा एवं खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में वीवा क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पुरस्कार एवं पदक जीतकर चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि सिंगरौली टीम उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता…
Read More
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 20 से 30 अप्रैल 2025 तक अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 20 से 30 अप्रैल 2025 तक अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी

वित्त मंत्री कई देशों और संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठकों में भी भाग लेंगी नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 20 अप्रैल, 2025 से अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी। अमेरिका की यात्रा के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री 20 से 25 अप्रैल, 2025 तक सैन फ्रांसिस्को और वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगी।20 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाली सैन फ्रांसिस्को की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री सैन फ्रांसिस्को के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के हूवर इंस्टीट्यूशन में ‘विकसित…
Read More
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वेव्स 2025 से पहले समाचार मीडिया संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वेव्स 2025 से पहले समाचार मीडिया संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया

नई दिल्ली। रचनाकारों की दुनिया और उनकी अर्थव्यवस्था एक मौलिक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई में 1 से 4 मई तक होने वाले पहले विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन से पहले आज समाचार मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। इस दौरान राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार मीडिया के लगभग 20 मीडिया घरानों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने चुनौतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी के आगमन के साथ, पुराना मॉडल नए मॉडल के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है, जिससे अवसरों के साथ-साथ चुनौतियां…
Read More
I4C ने धार्मिक संस्थानों और पर्यटन सेवाओं के नाम पर हो रहे ऑनलाइन बुकिंग घोटालों के बारे में जनता को सचेत किया

I4C ने धार्मिक संस्थानों और पर्यटन सेवाओं के नाम पर हो रहे ऑनलाइन बुकिंग घोटालों के बारे में जनता को सचेत किया

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) ने जनता को ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी के बारे में सचेत किया है। विशेष रूप से ऐसे मामलों को लेकर सचेत किया गया है, जिनमें देश में धार्मिक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह धोखाधड़ी नकली वेबसाइटों, भ्रामक सोशल मीडिया पेजों, फेसबुक पोस्ट और गूगल जैसे सर्च इंजनों पर Paid विज्ञापनों के माध्यम से की जा रही हैं। इन घोटालों में पेशेवर दिखने वाली लेकिन नकली वेबसाइटें, सोशल मीडिया प्रोफाइल और व्हाट्सएप खाते बनाकर निम्नलिखित सेवाओं की पेशकश की जाती है: * केदारनाथ, चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग * तीर्थयात्रियों के लिए गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग * ऑनलाइन कैब/टैक्सी सेवा बुकिंग * होलीडे पैकेज और धार्मिक यात्राएं संदेह किए बिना लोग इन पोर्टलों के माध्यम से भुगतान करने के बाद, अक्सर तब ठगे जाने का एहसास करते हैं जब बुकिंग की कोई पुष्टि या सेवा प्राप्त नहीं होती और संपर्क के लिए दिए गए नंबर पहुंच से बाहर (Unreachable) हो जाते हैं। लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है: 1. कोई भी भुगतान करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता की हमेशा जांच करें। 2. गूगल, फेसबुक या व्हाट्सएप पर “प्रायोजित” या अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से पहले सत्यापन करें। 3. बुकिंग केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टलों या विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से करें। 4. ऐसी वेबसाइटों की तुरंत शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल: www.cybercrime.gov.in पर करें या किसी धोखाधड़ी के मामले में 1930 पर कॉल करें। 5. केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग https://www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से की जा सकती है। 6. सोमनाथ ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://somnath.org है और गेस्ट हाउस बुकिंग उसी के माध्यम से की जा सकती है। इन घोटालों को रोकने के लिए, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र बहु-आयामी रणनीति अपना रहा है: * स्कैम सिग्नल एक्सचेंज (Scam Signal Exchange) - स्कैम सिग्नल नियमित रूप से आईटी मध्यस्थों जैसे गूगल, व्हाट्सएप, फेसबुक के साथ साझा किए जा रहे हैं ताकि सक्रिय रूप से पता लगाया जा सके। * प्रवर्तन (Enforcement) - साइबर अपराध हॉटस्पॉट्स की पहचान की जा रही है और जिन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से अपराध की शुरुआत हो रही, उन्हें राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को संवेदनशील बनाया जा रहा है। * साइबर गश्त (Cyber Patrolling) - नकली वेबसाइटों/विज्ञापनों और प्रतिरूपण करने वाले सोशल मीडिया खातों तक पहुंच को समय-समय पर अक्षम (disable)किया जा रहा है ताकि नागरिकों की सुरक्षा हो। * संदिग्धों की जांच और रिपोर्टिंग (Suspect Checking and Reporting) - राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर संदिग्धों की जांच और रिपोर्टिंग सुविधा विकसित की गई है, ताकि रिपोर्टिंग यानी शिकायत दर्ज कराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
Read More
सुशासन तिहार: लोगों को मिल रहा त्वरित समाधान

सुशासन तिहार: लोगों को मिल रहा त्वरित समाधान

रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू किए गए सुशासन तिहार में लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है। रायगढ़ जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। टीम गांवों में पहुंचकर आवेदनों का निराकरण कर रही है। वहीं किसान किताब के आवेदन पर कृषक को उसके घर जाकर प्रति सौंपी गई। मनरेगा के जॉब कार्ड के लिए आवेदकों को घर बैठे ही जॉब कार्ड बना कर दिया गया। हर ब्लॉक में प्राप्त आवेदनों के आधार पर आज तीन तीन जगहों पर…
Read More
प्रधानमंत्री ने विश्व यकृत दिवस पर नागरिकों से संयमित खान-पान अपनाने और मोटापे से लड़ने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री ने विश्व यकृत दिवस पर नागरिकों से संयमित खान-पान अपनाने और मोटापे से लड़ने का आग्रह किया

नई दिल्ली। विश्व यकृत (लीवर) दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों से संयमित खान-पान की आदतें अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। छोटे लेकिन प्रभावी बदलावों के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तेल का सेवन कम करने जैसे उपाय समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने कहा: "#WorldLiverDay को संयमित खान-पान और स्वस्थ जीवन जीने के आह्वान के साथ मनाने का सराहनीय प्रयास। तेल का सेवन…
Read More
स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी – अरुण साव

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ* रायपुर. / उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली के लोरमी विकासखंड के 28 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोरमी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैगाकापा में आयोजित कार्यक्रम में सभी स्मार्ट क्लास-रूम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास-रूम में अध्ययन-अध्यापन की सुविधाओं को देखा और इसके लिए स्थापित किए गए तकनीकी उपकरणों की सराहना की। एचडीएफसी बैंक और एआरओ फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों में ये स्मार्ट क्लास-रूम बनाए गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ…
Read More
सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार

सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार

रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना है। वास्तव में, समस्याओं के त्वरित निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार नागरिकों के द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का गंभीरता से निराकरण कर रही है, जिसका सकारात्मक असर पूरे प्रदेश में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता…
Read More
वनमंत्री ने लघुवनोपज प्रसंस्करण केंद्र का किया अवलोकन

वनमंत्री ने लघुवनोपज प्रसंस्करण केंद्र का किया अवलोकन

*दुर्ग जिला अंतर्गत ग्राम जामगॉव (एम) में 110 एकड़ में स्थापित किया जा रहा है प्रसंस्करण ईकाई*  रायपुर, / प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड  अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर अद्यतन कार्यों का जायजा लिया। वनमंत्री ने यथाशीघ्र गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने संबंधितों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल व जिला एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधि भी साथ मौजूद थे। लघु वनोपजों के प्रसंस्करण हेतु लगभग 23 करोड़ की लागत से 110 एकड़  क्षेत्र में विभिन्न प्रसंस्करण इकाई…
Read More