Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12615 Posts
पहलगाम में कायराना आतंकवादी हमले के पीछे के लोगों को जल्द ही करारा जवाब मिलेगा – राजनाथ सिंह

पहलगाम में कायराना आतंकवादी हमले के पीछे के लोगों को जल्द ही करारा जवाब मिलेगा – राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह आश्वासन दिया है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही भारतीय धरती पर उनके नापाक कृत्यों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्री भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के मार्शल अर्जन सिंह पर एक स्मारक व्याख्यान देते हुए यह बात कही। उन्होंने आतंकवाद कतई बर्दाश्त न करने के भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर आवश्यक तथा उचित कदम उठाएगी। श्री सिंह ने कहा कि भारत एक पुरानी सभ्यता है और इतना बड़ा देश…
Read More
प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगेप्रधानमंत्री बिहार में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगेप्रधानमंत्री बिहार में अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे। वे मधुबनी जाएंगे और सुबह करीब 11:45 बजे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इस मौके…
Read More
स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं का होगा विस्तार, अधिकारियों को दिए निर्देश

स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं का होगा विस्तार, अधिकारियों को दिए निर्देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण**सीधे मरीजों से बात कर सुविधाओं पर लिया फीडबैक* रायपुर/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा जिला के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने तथा आमजनों को मिलने वाली सुविधाओं को देखने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।  *शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा का किया निरीक्षण, मरीजों से बात कर मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं पर लिया फीडबैक* स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने सर्वप्रथम…
Read More
मुंबई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उद्योग जगत के दिग्गजों ने की मुलाकात

मुंबई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उद्योग जगत के दिग्गजों ने की मुलाकात

वस्त्र, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना निवेश का हॉटस्पॉट* मुंबई /छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुंबई में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान वस्त्र, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ऑनलाइन फैशन ब्रांड साइज़ अप, आईएनबीडी टेक्स, स्विफ्ट मर्चेंडाइज, शाल्बी हॉस्पिटल, ललन ग्रुप, अरैया ग्रुप, प्राइड होटल्स, ग्रीनटेक सोल्युशंस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत निवेशकों को दी जा रही सुविधाओं और प्रोत्साहनों की जानकारी साझा की। आईएनबीडी टेक्स के…
Read More
छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे

छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे

मुंबई,/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात की। इस दौरान श्री रेड्डी ने राज्य में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। ग्रीनटेक सोल्युशंस हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से लागत-प्रभावी और टिकाऊ औद्योगिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री रेड्डी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30 ने कंपनी को प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में…
Read More
छत्तीसगढ़ में सात सितारा हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में औरिया ग्रुप की रुचि, मुख्यमंत्री से की निवेश पर चर्चा

छत्तीसगढ़ में सात सितारा हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में औरिया ग्रुप की रुचि, मुख्यमंत्री से की निवेश पर चर्चा

मुंबई,/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में औरिया ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी अक्षय कुलकर्णी ने मुलाकात कर राज्य में पांच सितारा और सात सितारा स्तर की हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में निवेश की इच्छा जताई। श्री कुलकर्णी ने बताया कि औरिया ग्रुप हिमाचल प्रदेश में एक प्रतिष्ठित प्रीमियम होटल का संचालन कर रहा है और अब छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक लक्जरी हॉस्पिटैलिटी से जोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि समूह राज्य में लक्जरी पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश की योजना पर विचार कर रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति…
Read More
नवा रायपुर में मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना में शाल्वी ग्रुप की रुचि, मुंबई में मुख्यमंत्री श्री साय से की मुलाकात

नवा रायपुर में मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना में शाल्वी ग्रुप की रुचि, मुंबई में मुख्यमंत्री श्री साय से की मुलाकात

मुंबई, /छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में शाल्वी हॉस्पिटल्स के निदेशक शनाए विक्रम शाह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवा रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना को लेकर रुचि जताई। शाल्वी हॉस्पिटल्स की शुरुआत एक 6 बिस्तरों वाले अस्पताल से हुई थी, जो आज 8 राज्यों के 13 शहरों में फैले 16 अस्पतालों के एक विश्वसनीय हेल्थकेयर नेटवर्क में तब्दील हो चुका है। श्री शाह ने बताया कि उनका समूह छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश…
Read More
विशाल सिंह ने संस्कृति विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक पद का कार्यभार संभाला

विशाल सिंह ने संस्कृति विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक पद का कार्यभार संभाला

लखनऊ : विशाल सिंह ने बुधवार जवाहर भवन, लखनऊ स्थित संस्कृति निदेशालय में उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्री सिंह द्वारा अपने प्रशासनिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन सफलता पूर्वक किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे भदोही जनपद में जिलाधिकारी एवं बीडा के सीईओ के पद पर तथा अयोध्या में नगर आयुक्त एवं अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।  संस्कृति विभाग का कार्यभार…
Read More
कांग्रेस ने की आतंकी हमले की निन्दा,कैंडल जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि 

कांग्रेस ने की आतंकी हमले की निन्दा,कैंडल जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि 

आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है, सरकार सिर्फ खोखले भाषण नहीं, सख्त से सख्त कार्रवाई करे - रामजी गुप्ता पीडीडीयू नगर। काली महाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क में कांग्रेस जनों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में कई पर्यटकों के मारे जाने पर उनको कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कांग्रेस जनों ने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना किया।  पीसीसी सदस्य व पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़े शब्दों में भर्त्सना करता हूं। इस…
Read More
डेयरी रिफॉर्म से किसानों को मिल रहा संबल – मंत्री केदार कश्यप

डेयरी रिफॉर्म से किसानों को मिल रहा संबल – मंत्री केदार कश्यप

*उपमुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री ने गुजरात में लिया डेयरी विकास का जायजा* रायपुर,/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आणंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के कार्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात कर दुग्ध उत्पादन में हो रहे नवाचारों और विकास कार्यों की गहन जानकारी ली। मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डेयरी सेक्टर में व्यापक सुधारों के जरिये किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम…
Read More