Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12621 Posts
इस्पात भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है, कोयला और खनन क्षेत्र वह मजबूत आधार है जिस पर यह खड़ा है- जी किशन रेड्डी

इस्पात भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है, कोयला और खनन क्षेत्र वह मजबूत आधार है जिस पर यह खड़ा है- जी किशन रेड्डी

कोयला गैसीकरण को एक विकल्प के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है, इसे 2030 तक 100 मीट्रिक टन करने का लक्ष्‍य है मंत्री ने उद्योग भागीदारों से कोकिंग कोयला ब्लॉकों की नीलामी में शामिल होने का आग्रह किया नई दिल्ली / मुंबई। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज मुंबई में इस्पात क्षेत्र पर आयोजित एक प्रमुख द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन, इंडिया स्टील के छठे संस्करण को संबोधित किया। इस्पात पर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन ने नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रमुखों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और नागरिक समाज के बीच इस्पात क्षेत्र की उभरती गतिशीलता और कोयला उद्योग के साथ इसके…
Read More
लखनऊ में केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 250 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

लखनऊ में केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 250 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

*रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का राष्ट्रीय संकल्प है - केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह लखनऊ/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 15 वें रोजगार मेले के तहत देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय विदेश, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 250 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने का उल्लेख करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह…
Read More
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

युवा मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें- शिवराज सिंह भोपाल/ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभ्यर्थियों को भोपाल में आयोजित रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र प्रदान किये। रोजगार सृजन को उच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता के तहत आज 15वां रोजगार मेला देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया गया। रोजगार मेले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इसी क्रम में भोपाल के समन्वय भवन में भी रोजगार मेला आयोजित किया गया। श्री चौहान…
Read More
भारत के युवा अपने समर्पण और नवाचार से आज दुनिया को दिखा रहे हैं कि हममें कितना सामर्थ्य है – नरेन्द्र मोदी

भारत के युवा अपने समर्पण और नवाचार से आज दुनिया को दिखा रहे हैं कि हममें कितना सामर्थ्य है – नरेन्द्र मोदी

विनिर्माण मिशन से देश भर में न केवल लाखों एमएसएमई और छोटे उद्यमियों को मदद मिलेगी, बल्कि देश भर में रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा: पीएम नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत सरकार के विभिन्न विभागों में इन युवाओं के लिए आज नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि उनके कर्तव्यों में देश के आर्थिक…
Read More
किशोर न्याय तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानूनों पर कार्यशाला सह परिचर्चा आयोजित

किशोर न्याय तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानूनों पर कार्यशाला सह परिचर्चा आयोजित

*महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रहीं मुख्य अतिथि* रायपुर, / रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला-सह-परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने कहा, बच्चों के अधिकारों की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बाल संरक्षण से जुड़े प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई बेहद आवश्यक है। संबंधित विभाग समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों…
Read More
एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय ने ‘टाइनी टॉट्स’ स्कूल के छात्रों , अभिभावकों के लिए विशेष जागरूकता सत्र का किया आयोजन

एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय ने ‘टाइनी टॉट्स’ स्कूल के छात्रों , अभिभावकों के लिए विशेष जागरूकता सत्र का किया आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली।  आह्वान पहल के अंतर्गत एनटीपीसी विंध्य चिकित्सालय ने 'टाइनी टॉट्स' स्कूल के बच्चों के अभिभावकों के लिए एक विशेष काउंसलिंग व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य प्रारंभिक बाल विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना था, जैसे कि भावनात्मक जुड़ाव, स्वस्थ आदतें, संतुलित पोषण, स्क्रीन टाइम की सीमा और बच्चों के लिए एक सुरक्षित व स्नेहमय वातावरण का निर्माण। सत्र में व्यावहारिक विषयों जैसे टीकाकरण, पेट के कीड़े मारने की दवा (डिवॉर्मिंग) और प्राथमिक उपचार पर भी चर्चा की गई, ताकि अभिभावकों को उनके बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सशक्त बनाया…
Read More
एनटीपीसी दादरी पर्यावरण, सुरक्षा, हरित पहल और सामाजिक उत्थान के प्रति सतत प्रतिबद्ध – के. चंद्रमौलि

एनटीपीसी दादरी पर्यावरण, सुरक्षा, हरित पहल और सामाजिक उत्थान के प्रति सतत प्रतिबद्ध – के. चंद्रमौलि

एनटीपीसी दादरी में प्रेस वार्ता का सफल आयोजन गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी में 26 अप्रैल 2025 को मीडिया संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख  के. चंद्रमौलि ने संवाद करते हुए मीडिया की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को रेखांकित किया तथा परियोजना द्वारा क्षेत्रीय विकास व पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।  श्री चंद्रमौलि ने अपने संबोधन में पर्यावरण, सुरक्षा, हरित पहल और सामाजिक उत्थान के प्रति एनटीपीसी दादरी की सतत प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्ष 2024-25 की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) बी.एन.…
Read More
एनटीपीसी दादरी में पोषण मेला एवं आंगनवाड़ी किट वितरण समारोह का आयोजन

एनटीपीसी दादरी में पोषण मेला एवं आंगनवाड़ी किट वितरण समारोह का आयोजन

गौतमबुद्ध नगर। एनटीपीसी दादरी ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत आईसीडीएस विभाग, गौतम बुद्ध नगर और सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते के सहयोग से ‘न्यूट्री इंडिया कैंपेन – जन जन पोषण’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसका समापन 'पोषण मेला एवं आंगनवाड़ी किट वितरण समारोह’ के माध्यम से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  विद्यानाथ शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी – गौतम बुद्ध नगर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एनटीपीसी की ओर से  के. चंद्रमौलि, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी),  गुरु प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा  एन. श्रीनिवास, महाप्रबंधक (यूएफएससी - वित्त कोषागार), …
Read More
इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव- परासिनपुर फूलपुर में  किसान चौपाल लगाया

इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव- परासिनपुर फूलपुर में  किसान चौपाल लगाया

प्रयागराज । इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव- परासिनपुर फूलपुर में जाकर किसान चौपाल लगाया जिसमें किसानों को धान की फसल पर  नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि के बारे में बताया। टीम ने छिड़काव की विधि, इसकी मात्रा तथा इसके लाभ के बारे में बताया। प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी ने कहा कि आगामी धान की फसल में जमीन के एक हिस्से में खेती नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी से ही करें तथा अंतर देखे। जन सम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश ने कहा कि नैनो उर्वरक प्रधानमंत्री जी के किसानों की आय दोगुनी करने में सहायक…
Read More
हिन्डाल्को रेनुसागर ने लगाया विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

हिन्डाल्को रेनुसागर ने लगाया विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

अनपरा सोनभद्र। हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह के मार्गदर्शन में हेड एच आर शैलेश विक्रम सिंह के दिशा निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व  के तहत  अनपरा गांव में विशेष नि:शुल्क चिकित्सा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ।जिसमे सैकड़ो मरीजों ने नि:शुल्क पंजीकरण कराया। चिकित्सा शिविर के दौरान हिंडालको रेनुसागर चिकित्सालय,  चिकित्स्कों की टीम डॉक्टर मनोज कुमार फिजीशियन,बच्चों के डॉक्टर श्याम सुंदर के अलावा दन्त चिकित्सक राजेश कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न रोगों के समस्याओं के आधार पर उपस्थित रोगियों को परामर्श के उपरांत स्वास्थ्य  परीक्षण की गयी। स्वास्थ्य शिविर में 143 से अधिक…
Read More