27
Feb
*जिला स्तरीय समिति का पहला प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न, डिजिटल प्रक्रिया पर जोर* चन्दौली। जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का पहला प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने की। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि यह 1872 से अब तक की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। जनगणना-2027 का कार्य पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से मोबाइल ऐप और पोर्टल के जरिए किया जाएगा। इस डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को तकनीक के उपयोग…
