17
Apr
औरंगाबाद- एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक एल. के. बेहेरा ने नबीनगर प्रखंड के महुआंव गांव में निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण एनटीपीसी नबीनगर द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत कराया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सामुदायिक भवन को ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया है, जिससे गांव के लोग सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन सुविधाजनक रूप से कर सकेंगे। भवन में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, पंखे तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह भवन ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एनटीपीसी नबीनगर की एक सराहनीय पहल…
