13
Jan
एनटीपीसी नबीनगर में ग्रामीण महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का आयोजन औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर में ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित 50 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम एनटीपीसी नबीनगर की नैगनिक सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत आयोजित किया गया था। समापन सत्र के दौरान सभी प्रतिभागी महिलाओं को स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती आरती बेहेरा के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण (फेज-11) में नबीनगर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 30 महिलाओं ने भाग लिया। वहीं प्रथम चरण में बरुण प्रखंड की 25 ग्रामीण महिलाओं…
